5 कारण क्यों BJJ स्टार टॉमी लेंगाकर एक खतरनाक सबमिशन ग्रैपलर हैं

Tommy Langaker posing in the Circle

टॉमी लेंगाकर ONE Championship के उभरते हुए सबमिशन ग्रैपलिंग रोस्टर से जुड़े सबसे दिलचस्प एथलीट्स में से एक हैं।

ONE Fight Night 7: Lineker vs. Andrade II में नॉर्वे के BJJ स्टार इस प्रोमोशन में दूसरी बार फाइट करेंगे, जहां उनका सामना 4 बार के सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन ऊअली कुरझेव से होगा।

25 फरवरी को लेंगाकर के मैच से पहले फैंस को उनके बारे में कुछ बातों को जरूर जानना चाहिए क्योंकि उनकी स्किल्स उन्हें ONE सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन बनाने में पूरी तरह सक्षम हैं।

इसलिए यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में, जो बताते हैं कि क्यों लेंगाकर दुनिया के सबसे खतरनाक सबमिशन ग्रैपलिंग एथलीट्स में से एक हैं।

#1 वो लंबे समय से यूरोप के बेस्ट एथलीट्स में से एक रहे हैं

28 वर्षीय स्टार ने कई सालों तक यूरोपियन ग्रैपलिंग सर्किट में अपना वर्चस्व कायम किया हुआ था।

2020 IBJJF यूरोपियन चैंपियन को 2017 में BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर होने की उपाधि मिली थी और तभी से दुनिया भर में यूरोप का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं।

उनकी उपलब्धियों में यूरोपियन टाइटल के अलावा ब्लैक बेल्ट एथलीट्स के बीच हुए कई टूर्नामेंट्स में जीत भी शामिल हैं। वो पेरिस, स्वीडन, लंदन और डबलिन ओपन में भी जीत दर्ज दर्ज कर टॉप यूरोपियन फाइटर होने की विरासत को आगे बढ़ाते आए हैं।

#2 उनका सबमिशन रेट शानदार है

लेंगाकर को कभी स्कोरकार्ड्स से जीत दर्ज करने में दिलचस्पी नहीं रही क्योंकि वो खतरनाक एक्शन में भरोसा रखते हुए सबमिशन से मैच को फिनिश करने के मौके तलाशते रहते हैं।

उनका स्टाइल बहुत आक्रामक है इसलिए ये चौंकाने वाली बात नहीं कि उनका सबमिशन रेट 64 प्रतिशत है। ये सभी सबमिशन जीत उन्होंने वर्ल्ड-क्लास ब्लैक बेल्ट एथलीट्स के खिलाफ दर्ज की हैं।

लेंगाकर के करियर की कई अहम जीत भी सबमिशन से आई हैं।

इनमें ONE सबमिशन ग्रैपलिंग स्टार रेनाटो कनूटो, पैन अमेरिकन चैंपियन माइकल लिएरा जूनियर और कई बार के यूरोपियन चैंपियन मार्कोस टिनोको पर जीत भी शामिल हैं।

#3 नो-गी सबमिशन ग्रैपलिंग के साथ अच्छा तालमेल

नॉर्वे के स्टार ने अपने करियर में अधिकांश समय गी कॉस्ट्यूम पहनकर फाइट की है, लेकिन 2022 में उन्होंने नो-गी में आने का फैसला लिया और आते ही बड़े स्टार बन बैठे।

उनकी तकनीक शानदार है और उन्हें ग्रैपलिंग का अपार ज्ञान है और इन्हीं स्किल्स की मदद से उन्होंने अपने केवल दूसरे नो-गी मैच में ADCC यूरोपियन टाइटल जीता। उन्होंने लगातार 7 मैच जीतते हुए ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में प्रवेश पाया था।

उन्होंने अभी नो-गी सबमिशन ग्रैपलिंग में शुरुआत की है, लेकिन इतने कम समय में इस खेल के टॉप एथलीट्स में से एक बन चुके हैं।

#4 उनका जबरदस्त बैक कंट्रोल

लेंगाकर गार्ड, टॉप पोजिशन और स्टैंड-अप गेम में रहकर भी हर एक दिशा से अटैक कर सकते हैं। उनकी सबसे खतरनाक तकनीक ये है कि वो बहुत तेजी से अपने विरोधी पर बैक कंट्रोल हासिल करते हैं।

उन्होंने ब्लैक बेल्ट के रूप में 77 मैचों को सबमिशन से जीता है, जिनमें काफी जीत बैक कंट्रोल प्राप्त करने के बाद चोक से आई हैं।

लेंगाकर ने अपने ONE Championship डेब्यू में भी इन स्किल्स से सबको प्रभावित किया, जहां उन्होंने BJJ वर्ल्ड चैंपियन कनूटो पर बैक कंट्रोल हासिल किया था और उन्होंने इस दौरान अपने विरोधी के हाथ को भी निशाना बनाया।

उन्होंने शानदार तकनीक का इस्तेमाल करते हुए बैक कंट्रोल हासिल किया था। वहीं शानदार जीत के लिए उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी दिया गया।

#5 उनका लचीलापन उनकी बड़ी ताकत

लेंगाकर एक संपन्न मार्शल आर्टिस्ट नजर आते हैं, लेकिन उनकी सबसे खास बात उनका लचीलापन है। इसलिए उनके गार्ड को कमजोर करना काफी हद तक असंभव दिखाई देता है।

उन्होंने टॉप लेवल पर फाइट करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर बनाया है और उनके लचीलेपन के कारण उनपर बढ़त बनाना बहुत मुश्किल काम प्रतीत होता है।

कनूटो को अपने विरोधियों के गार्ड को भेदने के लिए जाना जाता है, लेकिन वो लेंगाकर के खिलाफ ऐसा नहीं कर पाए। ऐसा करने की कोशिश के दौरान उन्हें लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।

विशेष कहानियाँ में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114