ONE Fight Night 7 में मार्टिन गुयेन, डेनियल केली, डैनी किंगड ने महत्वपूर्ण जीत अपने खाते में डालीं

Danny Kingad Eko Roni Saputra ONE Fight Night 7 1920X1280 16 768x512

ONE Fight Night 7: Lineker vs. Andrade II के मेन इवेंट मुकाबलों से पूर्व कई धमाकेदार मैच देखने को मिले।

शनिवार, 25 फरवरी को बैंकॉक के आइकॉनिक लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुए इवेंट में किकबॉक्सिंग एक्शन से लेकर ग्रैपलिंग और MMA बाउट्स ने भी फैंस का खूब मनोरंजन किया।

यहां जानिए ONE Fight Night 7 के पहले 8 मैचों में क्या हुआ।

मार्टिन गुयेन ने जीत की लय वापस प्राप्त की

पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन गुयेन ने कहा था कि शायद अब उनके पास दोबारा फेदरवेट डिविजन के टॉप पर पहुंचने का आखिरी मौका बचा है। शनिवार को उन्होंने दोबारा टॉप पर पहुंचने की ओर पहला कदम बढ़ाया, जहां उन्हें लियोनार्डो कासोटी पर जीत मिली।

वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई एथलीट ने पहले राउंड में अपने विरोधी की लीड लेग को निशाना बनाया, वहीं दूसरे राउंड में उन्होंने ब्राजीलियाई किकबॉक्सिंग स्टार को ओवरहैंड राइट लगाकर झकझोर दिया था।

#4 रैंक के कंटेंडर गुयेन ने अंतिम राउंड के पहले 2 मिनट के अंदर पहला टेकडाउन स्कोर किया। उन्होंने माउंट पोजिशन में आकर तब तक एल्बोज़ की बरसात करनी जारी रखी, जब तक समय समाप्त नहीं हो गया।

इस सर्वसम्मत निर्णय से आई जीत से गुयेन का रिकॉर्ड 15-6 का हो गया है और साथ ही दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बनने की उम्मीदों को भी जीवंत रखा है।

सैमापेच फेयरटेक्स ने अपने किकबॉक्सिंग डेब्यू में झांग चेंगलोंग को चौंकाया

सैमापेच फेयरटेक्स ने साबित किया है कि वो केवल 4-औंस ही नहीं बल्कि 8-औंस के ग्लव्स पहन कर भी बहुत खतरनाक साबित हो सकते हैं।

टॉप रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर ने किकबॉक्सिंग बाउट में “मॉय थाई बॉय” झांग चेंगलोंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया है।

3 राउंड्स तक चले मुकाबले में 28 वर्षीय एथलीट ने आक्रामक रुख अपनाते हुए झांग को बैकफुट पर धकेला और निरंतर उनपर बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस और बॉडी किक्स लगाते रहे।

सैमापेच की शानदार स्ट्राइकिंग ने उन्हें किकबॉक्सिंग बाउट में जीत दिलाई और अब उनका स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड 125-18-1 का हो गया है। वो किकबॉक्सिंग में आते ही अन्य टॉप बेंटमवेट कंटेंडर्स के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं।

डैनी किंगड ने करीबी मुकाबले में एको रोनी सपुत्रा को हराया

फिलीपीनो एथलीट डैनी किंगड ने उभरते हुए स्टार एको रोनी सपुत्रा को फ्लाइवेट MMA बाउट में मात दी है।

पहले राउंड के जबरदस्त एक्शन के बाद #3 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर किंगड ने दूसरे राउंड में अच्छी लय प्राप्त कर कई खतरनाक स्ट्राइक्स लगाईं, जिनका प्रभाव इंडोनेशियाई एथलीट के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा था।

सपुत्रा उससे बचने में सफल रहे, लेकिन अंतिम राउंड में फिलीपीनो एथलीट ने अपनी बेहतर होती ग्रैपलिंग स्किल्स की मदद से एकतरफा अंदाज में अटैक किया।

“द किंग” ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज कर अपने करियर रिकॉर्ड को 15-3 पर पहुंचाया और साथ ही अपने प्रतिद्वंदी की 7 मैचों की विनिंग स्ट्रीक का भी अंत किया।

डेनियल केली ने वापसी करते हुए जीता मैच

डेनियल केली को 119-पाउंड कैचवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच की शुरुआत में संघर्ष करना पड़ा, लेकिन उन्होंने शानदार लय हासिल करते हुए ONE में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

10 मिनट तक चले इस मैच की शुरुआत में पूर्व ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर अयाका मियूरा ने अपनी ताकत और जूडो स्किल्स की मदद से अपना ट्रेडमार्क स्कार्फ-होल्ड अमेरिकाना लगाने की कोशिश करते हुए अमेरिकी BJJ स्टार के लिए मुश्किलें पैदा कीं।

मगर 7 मिनट के एक्शन के बाद केली ने जबरदस्त वापसी करते हुए माउंट पोजिशन हासिल की और रीयर-नेकेड चोक लगाने की कोशिश की। अमेरिकी स्टार चोक लगाने के बहुत करीब आ गई थीं, लेकिन मियूरा अंत तक मैच में बनी रहीं।

इस जीत से केली का रिकॉर्ड 21-7-1 पर पहुंच गया है और अब उन्होंने अपनी पुरानी प्रतिद्वंदी जेसा खान को ललकारा है।

फ्रांसेस्को क्षाज़ा ने आंद्रेई स्टोइका को विभाजित निर्णय से मात दी

Françesko Xhaja throws a kick on Andrei Stoica at ONE Fight Night 7

अपने प्रोमोशनल डेब्यू में हार के बाद फ्रांसेस्को क्षाज़ा ने आखिरकार ONE में अपनी पहली जीत दर्ज कर ही ली।

SB Gym के प्रतिनिधि ने पूर्व ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर आंद्रेई “मिस्टर KO” स्टोइका पर विभाजित निर्णय से जीत प्राप्त की है।

9 मिनट तक चले इस लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग मैच में दोनों ताकतवर एथलीट्स ने एक-दूसरे पर खतरनाक तरीके से अटैक किया, लेकिन “स्माइल” ने तीसरे राउंड में लय प्राप्त करते हुए बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस लगाकर स्टोइका के चेहरे की दशा बिगाड़ दी थी।

क्षाज़ा के प्रदर्शन ने साबित किया कि वो डिविजन के टॉप स्ट्राइकर्स को हरा सकते हैं और उन्होंने रोमन क्रीकलिआ के खिलाफ टाइटल शॉट पाने की ओर एक कदम आगे बढ़ा दिया है।

विक्टोरिया सूज़ा ने लिंडा डैरो के परफेक्ट रिकॉर्ड को ध्वस्त किया

विक्टोरिया “विक” सूज़ा ने स्टैंड-अप और ग्राउंड गेम में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपराजित इंडोनेशियाई स्टार लिंडा डैरो को एटमवेट MMA बाउट में हराया।

“विक” ने शुरुआत में कई जैब्स और अन्य स्ट्राइक्स लगाकर बढ़त हासिल की। वहीं जब फाइट ग्राउंड पर गई, तब डैरो मैच का रुख अपनी ओर करने में नाकाम रहीं क्योंकि वो ना तो सबमिशन मूव लगा पाईं और ना ही स्टैंड-अप गेम में वापस आ सकीं।

3 राउंड्स के जबरदस्त एक्शन के बाद तीनों जजों ने ब्राजीलियाई एथलीट के पक्ष में फैसला सुनाया, जिससे उनका MMA रिकॉर्ड अब 7-1 का हो गया है और वो डैरो को हराने वाली पहली एथलीट भी बन गई हैं।

टॉमी लेंगाकर ने हील हुक लगाकर कुरझेव को फिनिश किया

वर्ल्ड-क्लास BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर टॉमी लेंगाकर ने लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में कई बार के सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन ऊअली कुरझेव को फिनिश कर दिखाया कि जिउ-जित्सु कितना खतरनाक खेल है।

नॉर्वे के एथलीट ने शुरुआत से आक्रामक रुख अपनाते हुए कई बार सबमिशन मूव लगाने की कोशिश की। अंततः उन्होंने हील हुक लगाकर 2 मिनट 58 सेकंड के समय पर अपनी जीत सुनिश्चित की।

इस बेहतरीन जीत से 29 वर्षीय स्टार ने अपने ONE सबमिशन ग्रैपलिंग रिकॉर्ड को 2-0 पर पहुंचा दिया है। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस मिला और साथ ही केड रुओटोलो को ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करने के करीब आ गए हैं।

एड्रियन मैथिस ने ज़ेलांग झाशी को 57 सेकंड में फिनिश किया

एड्रियन मैथिस ने ONE Fight Night 7 के पहले मैच में खतरनाक तरीके से फाइट की।

“पापुआ बैडबॉय” ने शुरुआत से चीन के ज़ेलांग झाशी पर खतरनाक अटैक किया और 10 सेकंड के समय पर गलती से उनके पेट के निचले हिस्से पर स्ट्राइक लगा बैठे।

फाइट दोबारा शुरू होने के बाद मैथिस का वर्चस्व देखने को मिला। इंडोनेशियाई स्टार ने ज़ेलांग को सांस लेने तक का मौका ना देते हुए कई पंच लगाए और 57 सेकंड के समय पर अपनी जीत सुनिश्चित की।

ये इंडोनेशियाई एथलीट के करियर की 11वीं जीत और ONE Championship में कुल आठवां फिनिश रहा।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400