मार्टिन गुयेन को हर हाल में शामिल गासानोव पर जीत दर्ज करनी होगी – ‘मेरे पास बस एक ही मौका है’

Martin Nguyen in the Circle with Ilya Freymanov

पूर्व 2-डिविजन किंग मार्टिन गुयेन जानते हैं कि अगर वो ONE Championship खिताब को अपनी कमर पर बांधना चाहते हैं तो उन्हें हर हाल में अगला मुकाबला जीतना ही होगा।

25 फरवरी को ONE Fight Night 7: Lineker vs. Andrade II में वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई सुपरस्टार अपने MMA करियर के गंभीर मुकाम पर अपराजित शामिल गासानोव का सामना करेंगे।

दिग्गज एथलीट्स से भरे फेदरवेट डिविजन में वर्तमान में #4 रैंक के कंटेंडर गुयेन पिछले साल सितंबर में ONE Fight Night 2 में रूस के इल्या फ्रेमानोव से निराशाजनक नॉकआउट वाली पराजय झेलने के बाद अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजरते हुए ‘करो या मरो’ वाली स्थिति में पहुंच गए हैं।

उस पराजय ने “द सीटू-एशियन” को संभावित वर्ल्ड टाइटल शॉट के लिए वापसी करने से रोक दिया और उस नतीजे के लिए वो खुद को ज़िम्मेदार मानते हैं।

33 साल के फाइटर ने ONEFC.com को बताया:

“ये मेरी ओर से की गई एक खराब तैयारी थी। मुझे निष्पक्ष और संतुलित रहना पसंद है। मुझे बहुत बुरी तरह से मार पड़ी और वो सब मेरी गलती थी क्योंकि मेरी तैयारी में कमी थी। मैं सफाई नहीं दे रहा। मैंने हफ्ते में दो दिन और दिन में दो बार ट्रेनिंग की। बस मैं अपनी रफ्तार से चलता रहा।”

गुयेन आमतौर पर मुख्य कोच हेनरी हूफ्ट की निगरानी में फ्लोरिडा में Kill Cliff FC में फाइट की तैयारी करते हैं क्योंकि उन्होंने फ्रेमानोव के खिलाफ बाउट को 4 हफ्ते के कम समय पर ही स्वीकार किया था। ऐसे में उन्होंने कोचिंग की बजाए घर में ही ट्रेनिंग लेने का विकल्प चुन लिया।

पीछे मुड़कर देखने पर गुयेन को लगता है कि उनका निर्णय गलत था।

हालांकि, ONE Championship सर्कल के अंदर 17 रोमांचक मुकाबलों के बाद, जिसमें 9 वर्ल्ड टाइटल बाउट्स भी शामिल हैं, ईमानदार नॉकआउट फाइटर जानते हैं कि असलियत में गलती उनसे कहां पर हुई थी।

गुयेन ने कहाः

“जहां तक Kill Cliff की बात है तो आप वहां कोच की गति से चलते हैं ना कि अपनी रफ्तार से। वहां सबकुछ संतुलित कर दिया जाता है। वहां उच्च स्तर के फाइटर्स होते हैं, जो मेरे साथ रहते हैं। मैं अपनी ओर से ढीला पड़ गया था और अंततः मैंने इसकी भारी कीमत चुकाई है। 2022 का इस तरह खराब परिणाम के साथ खत्म होना अच्छी बात नहीं, लेकिन हां, इसने मेरी आंखें ज़रूर खोल दीं।”

मार्टिन गुयेनः ‘कैसा प्रदर्शन करना है, ये मुझ पर निर्भर करता है’

मार्टिन गुयेन के लिए दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के अंदर हर मुकाबला महत्वपूर्ण है, लेकिन अब वो ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल जीतने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं और जानते हैं कि उनके आगे का रास्ता शामिल गासानोव से होकर ही गुज़रेगा।

पूर्व फेदरवेट और लाइटवेट टाइटलहोल्डर को अच्छी तरह से मालूम है कि अगर उन्हें लगातार दूसरी बार पराजय झेलनी पड़ी तो वो खिताब तक पहुंचने के अपने सारे दरवाजे बंद कर लेंगे।

उन्होंने कहाः

“मुझे लगता है कि मेरे पास बस एक ही मौका है। इस वजह से यहां से शुरू होने वाली मेरी हर बाउट महत्वपूर्ण होनी चाहिए। अगर मैं टाइटल चाहता हूं तो पुरानी चीजों की परवाह किए बगैर मुझे अच्छा प्रदर्शन करना होगा, जो पूरी तरह से मुझ पर निर्भर करता है।”

गुयेन चुनौती से पीछे हटने वालों में से नहीं हैं। ऐसे में उन्हें 25 फरवरी को अवश्य ही एक कड़े मुकाबले से होकर गुज़रना पड़ेगा।

13 प्रोफेशनल MMA मुकाबलों में अपराजित और एक सनसनीखेज ONE Championship डेब्यू के बाद गासानोव फेदरवेट डिविजन का भविष्य बन सकते हैं।

“द सीटू-एशियन” इससे थोड़ा-बहुत सहमत हैं, लेकिन वो रूसी रेसलर को जीत की पटरी से उतारने के लिए अपने ज्ञान और कई सालों के अनुभव का सहारा लेने की योजना बना रहे हैं।

गुयेन ने कहाः

“मेरा कहने का मतलब ये नहीं कि वो हार जाएंगे इसलिए ये तय करना मुश्किल है कि हम उन्हें कैसे पराजित करेंगे। पर मैं इस खेल में अनुभवी और सबसे अच्छा रहा हूं। मुझे पता है कि जीत के लिए मैं अपना रास्ता बना लूंगा और वो रास्ता मुझे जरूर मिलेगा। मैं निश्चित रूप से उस रात में कुछ धमाका ही करूंगा।”

गुयेन ये भी स्वीकारते हैं कि उभरते हुए प्रतिद्वंदी को उनकी पिछली जीतों से मिले आत्मविश्वास का काफी लाभ मिल सकता है।

हालांकि, लाइटवेट बेंटमवेट डिविजन के पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर के रूप में वो खुद के तेज होने से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं।

आखिर में, गुयेन का मानना है कि उनकी मूवमेंट, जिसमें विस्फोटक स्ट्राइकिंग और शानदार फाइट आईक्यू शामिल हैं, इस अहम बाउट में गासानोव के खिलाफ उन्हें जीत की ओर ले जाएंगे।

“द सीटू-एशियन” ने आगे कहाः

“मुझे लगता है कि मेरी रफ्तार उनसे ज्यादा है। मैं ज्यादा वजन बनाए रखने के लिए मेहनत कर रहा हूं। मैं अब उनसे भिड़ने जा रहा हूं। मैं शायद उनके जितना ताकतवर नहीं हो पाऊंगा, लेकिन जितना हो सकता है मैं उन्हें उतनी जोर से हिट करूंगा। मैं बुद्धिमानी से मुकाबला करूंगा और होशियारी से उन पर दबाब बनाने की कोशिश करूंगा। नहीं पता ये कैसे होगा लेकिन इतना पता है कि मुझे सर्कल में जाना है और अपना काम पूरा करके आना है।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)