ONE: HEAVY HITTERS के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Tawanchai PK Saenchai Muaythaigym Sean Clancy ONE DANGAL 1920X1280 24 768x512

टाइटल के अनुसार ही ONE: HEAVY HITTERS में दुनिया के कई खतरनाक स्ट्राइकर्स फाइट करने वाले हैं।

शुक्रवार, 14 जनवरी को लीड कार्ड की शुरुआत से लेकर वर्ल्ड टाइटल मेन इवेंट्स तक सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में कई खतरनाक फिनिशर्स सर्कल में उतरेंगे।

एक्शन के शुरू होने से पहले यहां देखिए ONE: HEAVY HITTERS के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स को।

#1 जिओंग ने ली को धमाकेदार अंदाज में फिनिश किया

“द पांडा” जिओंग जिंग नान का “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के खिलाफ आया फिनिश ONE के सबसे ऐतिहासिक लम्हों में से एक रहा।

ये वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मार्च 2019 में हुए ONE: A NEW ERA में हुआ। एटमवेट क्वीन ली 2-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहती थीं, लेकिन चीनी सुपरस्टार ने उन्हें हराकर अपने स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया।

जिओंग का इस फाइट के दौरान स्टैमिना जबरदस्त रहा। उन्होंने चौथे राउंड में ली के खतरनाक आर्मबार के खिलाफ भी हार नहीं मानी।

ऐसा लगने लगा था कि सबमिशन मूव के कारण ली की काफी एनर्जी खर्च हुई। इसलिए अंतिम राउंड में जिओंग ने जबरदस्त तरीके से वापसी की।

अपनी विरोधी को थका हुआ देख “द पांडा” ने बॉडी शॉट्स लगाए। वहीं एक स्ट्रेट राइट हैंड “अनस्टॉपेबल” के पेट के हिस्से पर जाकर लैंड हुआ, जिसके कारण वो सर्कल वॉल का रुख करने लगीं।

जिओंग को अंदाजा हो चुका था कि वो फाइट को फिनिश कर सकती हैं इसलिए उन्होंने ली के पेट पर कई दमदार किक्स लगाते हुए उन्हें फिनिश किया और अपने टाइटल को भी डिफेंड किया।

अब ONE: HEAVY HITTERS में “द पांडा” को जापानी जूडो स्टार अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा के खिलाफ अपनी बेल्ट का बचाव करना होगा।

#2 क्रीकलिआ बने नए वर्ल्ड चैंपियन

रोमन क्रीकलिआ नवंबर 2019 में हुए ONE: AGE OF DRAGONS में तारिक “द टैंक” खबाबेज़ को हराकर नए ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बने थे।

पहले राउंड में यूक्रेनियाई एथलीट को “द टैंक” के दमदार पंचों का प्रभाव झेलना पड़ा, लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा। उनकी सब्र से काम लेने की रणनीति दूसरे राउंड में कारगर साबित हुई क्योंकि उन्होंने दमदार पंच लगाते हुए जबरदस्त वापसी की थी।

एक राइट हैंड और राइट हेड किक के बाद दमदार लेफ्ट हैंड्स के लैंड होने के बाद खबाबेज़ नीचे जा गिरे और यहां से क्रीकलिआ को जीत की राह नजर आने लगी थी।

डच स्टार दोबारा खड़े हुए, लेकिन क्रीकलिआ ने उन्हें वापसी का मौका नहीं दिया। Gridin Gym के एथलीट ने आगे आकर नी स्ट्राइक्स और पंचों की बरसात करनी शुरू कर दी, जिसकी वजह से रेफरी को स्टैंडिंग 8-काउंट भी शुरू करना पड़ा।

खबाबेज़ ने दोबारा फाइट शुरू की, लेकिन क्रीकलिआ के कुछ पंचों के बाद रेफरी ने मैच समाप्ति का ऐलान कर दिया।

क्रीकलिआ तभी से डिविजन के किंग बने हुए हैं और ONE: HEAVY HITTERS के को-मेन इवेंट में उन्हें मुरात “द बुचर” आयगुन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा। दुनिया के 2 सबसे खतरनाक किकबॉक्सर्स की इस भिड़ंत में तगड़े एक्शन का देखा जाना तय है।

#3 थाई स्टार्स की भिड़ंत में सैमापेच ने कुलबडम को हराया

काफी लोगों का मानना था कि ONE: FULL BLAST में “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई के पंच सैमापेच फेयरटेक्स के पंचों से ज्यादा प्रभावशाली होंगे, लेकिन अंत में जीत सैमापेच को मिली।

इस बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले की शुरुआत में सैमापेच ने सावधानी से काम लिया, लेकिन “लेफ्ट मीटियोराइट” की टाइमिंग का अंदाजा लगाकर उनके लिए जीत दर्ज करना आसान हो गया था।

कुलबडम ने Fairtex टीम के स्टार की जांघ पर लो किक लगाई, लेकिन उसके जवाब में उन्हें कॉम्बिनेशन का प्रभाव झेलना पड़ा।

पहले सैमापेच ने राइट हुक लगाया, जो मिस हो गया। उसके बाद उनका स्ट्रेट लेफ्ट विरोधी की बॉडी पर लैंड हुआ, जिसने कुलबडम को झकझोर कर रख दिया था।

सैमापेच ने स्ट्राइक्स लगानी जारी रखीं और कुलबडम को नी लगाकर नीचे गिराया। मगर कुलबडम की हार उस बॉडी शॉट से ही तय हो चली थी।

#4 तवनचाई की हेडकिक से नॉकआउट हुए क्लेंसी

इस साल मई में हुए ONE: DANGAL में तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें शॉन “क्लबर” क्लेंसी पर डेब्यू जीत दिलाई थी।

थाई एथलीट की तकनीक उन्हें अपने प्रतिद्वंदी से एक कदम आगे लेकर चल रही थी, लेकिन क्लेंसी की हार ना मानने की मानसिकता के कारण मुकाबला 3 राउंड तक चला।

तवनचाई ने पहले राउंड में “क्लबर” को नॉकडाउन किया। आयरिश स्टार ने दमदार पंचों से जवाबी हमला करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उन्हें खतरनाक स्ट्राइक्स का प्रभाव झेलना पड़ा।

क्लेंसी ने भी अपने विरोधी पर दबाव बनाने की कोशिश की। उन्होंने तवनचाई की एक हाई किक से बचते हुए दमदार पंच लगाए। एक अन्य मौके पर उन्होंने लेफ्ट हाई किक से बचने की कोशिश की, मगर इस बार ये रणनीति उनपर उल्टी पड़ी।

“क्लबर” सही समय पर पीछे नहीं झुक पाए थे इसलिए तवनचाई का पैर सीधे उनके जबड़े पर जाकर लैंड हुआ और अगले ही पल थाई एथलीट ने शानदार अंदाज में स्टॉपेज से जीत हासिल की।

अब 14 जनवरी को तवनचाई का सामना सैमापेच फेयरटेक्स से होगा।

#5 युवा सनसनी सुपरगर्ल ने लोपेज़ को हराया

सितंबर 2020 में हुए ONE: A NEW BREED II में 16 वर्षीय सुपरगर्ल जारूनसाक मॉयथाई ONE Super Series में फाइट करने वाली सबसे युवा एथलीट बनीं। उस मैच में उन्होंने मिलाग्रोस लोपेज़ को फिनिश किया था।

लोपेज़ अपनी विरोधी को उनके गेम में ही फंसाना चाहती थीं, लेकिन अंत में थाई एथलीट के पंचों के सामने उन्हें हार माननी पड़ी।

सुपरगर्ल बहुत तेजी के साथ जैब और क्रॉस लगा रही थीं, इस बीच बॉडी पर खतरनाक नी स्ट्राइक भी लगाई। वहीं जब लोपेज़ ने किक से जवाबी हमला करने की कोशिश की, तभी थाई एथलीट के राइट हैंड के प्रभाव से वो नॉकडाउन भी हुईं।

पैरों पर खड़े होने के बाद लोपेज़ ने खतरनाक अंदाज में स्ट्राइक्स लगाने की कोशिश की, लेकिन सुपरगर्ल के एक राइट हैंड ने इस बार मैच को अंतिम रूप दिया।

अब ONE: HEAVY HITTERS में उभरती हुई थाई स्टार का सामना स्ट्रॉवेट मॉय थाई बाउट में एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा से होगा।

ये भी पढ़ें: 3 बड़ी बातें जो हमें ONE: WINTER WARRIORS II से पता चलीं

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34