3 बड़ी बातें जो हमें ONE: WINTER WARRIORS II से पता चलीं

kairatakhmetov dannykingad 1920X1280 winterwarriorsii 37 768x512

ONE: WINTER WARRIORS II के 9 धमाकेदार मैचों के साथ ONE Championship ने साल का शानदार अंत किया।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए इवेंट के 6 मुकाबलों में फिनिश हुआ और 3 अन्य मैचों में भी जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। इन सभी मैचों का 2022 में डिविजंस पर गहरा प्रभाव पड़ने वाला है।

नए साल में प्रवेश करने से पहले यहां जानिए उन 3 बड़ी बातों के बारे में जो हमें ONE: WINTER WARRIORS II के जरिए पता चलीं।

#1 मोरेस के साथ ट्रायलॉजी बाउट के लिए तैयार हैं अख्मेतोव

मेन इवेंट में #4 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव ने डैनी “द किंग” किंगड को डोमिनेट कर अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की है।

पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन पहले ही कह चुके हैं कि वो डिविजन के मौजूदा किंग एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस के खिलाफ मैच चाहते हैं। अब #2 रैंक के कंटेंडर किंगड को हराकर उन्होंने टाइटल शॉट के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत कर दिया है।

“द कज़ाख” की रेसलिंग और प्रभावशाली टॉप गेम उनके BJJ स्पेशलिस्ट मोरेस के खिलाफ मैच को धमाकेदार बना रहा होगा। दोनों एथलीट्स ने खुद में सुधार करना जारी रखा है, जो उनकी वर्ल्ड टाइटल ट्रायलॉजी बाउट को यादगार बना सकता है।

रैंकिंग्स में तीसरे स्थान पर मौजूद युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु को भी मोरेस के खिलाफ मैच मिल सकता है, लेकिन अख्मेतोव की “मिकीन्यो” के साथ प्रतिद्वंदिता 1-1 की बराबरी पर है। इसलिए लोग भी जानना चाहेंगे कि दोनों में से कौन इस प्रतिद्वंदिता का विजेता बन पाता है।



#2 युवा बेंटमवेट MMA स्टार्स उभरकर सामने आए

बीते शुक्रवार बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन सुर्खियों में छाया रहा। कार्ड के 4 मैचों में टॉप कंटेंडर्स और उभरते हुए स्टार्स शामिल रहे।

टॉप-5 में से 3 एथलीट्स फाइट करते हुए नजर आए, लेकिन उनमें से जीत केवल एक के हाथ लगी। इसलिए फैंस को ONE एथलीट रैंकिंग्स में बड़े बदलाव की उम्मीद रखनी चाहिए।

लीड कार्ड में #4 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे ने अपनी खतरनाक स्ट्राइकिंग का इस्तेमाल करते हुए “द अंडरडॉग” ली काई वेन को पहले राउंड में नॉकआउट किया। ब्राजीलियाई स्टार का ONE रिकॉर्ड अब 3-0 का हो गया है और उनकी सभी जीत टॉप लेवल के फाइटर्स के खिलाफ आई हैं।

Team Lakay के 2 स्टार्स ने डेब्यू में शानदार प्रदर्शन किया। 19 वर्षीय झानलो “द मशीन” सांगियाओ ने पॉल “द ग्रेट किंग” लुमिहि को पहले राउंड में सबमिशन, वहीं स्टीफन “द स्नाइपर” लोमन ने #3 रैंक के कंटेंडर युसुप सादुलेव को नॉकआउट किया।

को-मेन इवेंट में दक्षिण कोरियाई स्टार “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल ने रैंकिंग्स में दूसरे स्थान पर मौजूद केविन “द सायलेन्सर’ बेलिंगोन को लिवर शॉट लगाकर फिनिश किया और ग्लोबल स्टेज पर उनका रिकॉर्ड अब 3-0 हो गया है।

जीत दर्ज करने वाले चारों एथलीट्स की स्टैंड-अप स्किल्स बहुत खतरनाक हैं। साथ ही उनके इस शानदार प्रदर्शन को देख ये भी पता चला कि 2022 में बेंटमवेट डिविजन में बहुत जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है।

#3 अबासोव के वर्ल्ड टाइटल पर मंडरा रहा खतरा

मुराद रामज़ानोव ने पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम को हराकर ना केवल अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की बल्कि अपराजित रिकॉर्ड को भी बरकरार रखा।

Dagestan Fighters टीम के स्टार ने अपने रेसलिंग और ग्राउंड-एंड-पाउंड गेम की मदद से 3 राउंड्स तक अपने विरोधी पर बढ़त बनाए रखी।

रामज़ानोव ने पिछले मैचों में शानदार तरीके से जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार उन्होंने डिविजन के सबसे बड़े स्टार्स में से एक को हराकर मौजूदा वेल्टरवेट चैंपियन कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव के खिलाफ टाइटल शॉट के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत किया है।

अबासोव को हराना आसान नहीं है, लेकिन रूसी ग्रैपलिंग सुपरस्टार भी अभी तक अपराजित रहे हैं और “ब्रेज़ेन” के लिए बहुत बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 14 जनवरी को होने वाले ONE: HEAVY HITTERS का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35