रीस मैकलेरन ने ONE Fight Night 10 में दिल तोड़ने वाली हार के बाद अच्छी वापसी का वादा किया

Kairat Akhmetov Reece McLaren ONE Fight Night 10 41

भले ही रीस मैकलेरन को ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III में मन मुताबिक नतीजा ना मिला हो, लेकिन वो अच्छी तरह जानते हैं कि यहां से वापसी की जा सकती है।

उन्हें पिछले शनिवार, 6 मई को कोलोराडो के 1stBank सेंटर में पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन के हाथों उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। इससे पहले भी ऑस्ट्रेलियाई फाइटर को इस तरह का अनुभव मार्च 2019 में काइरत अख्मेतोव के हाथों सर्वसम्मत निर्णय के जरिए पराजित होकर झेलना पड़ा था। 

उन्हें भले ही अमेरिका में निराशा हाथ लगी हो, लेकिन “लाइटनिंग” के रूप में पहचाने जाने वाले फाइटर आगे बढ़ने में यकीन रखते हैं और अगली फाइट में वापसी करने का वादा करते हैं।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए मैकलेरन ने पोस्ट में लिखाः

“भले, ये निराशा की अभिव्यक्ति हो पर मुझे लगता है कि मैंने हर तरह से अच्छा प्रदर्शन किया। मैं फैंस के भारी समर्थन और संदेशों के लिए सभी का धन्यवाद करता हूं।

“इस गहरी चोट से उबरना होगा और बेहतर करने के लिए आगे बढ़ना होगा।”

अमेरिका में ONE Championship के ऐतिहासिक डेब्यू के लिए मुख्य कोच जॉन वेन पार के साथ जाने वाले #4 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर के लिए ये अनुभव शायद बहुत बुरा नहीं रहा।

ऐसा पहली बार नहीं था, जब स्ट्राइकिंग दिग्गज मैकलेरन के कॉर्नर में मौजूद रहे हों। लेकिन दुनिया भर की आधी यात्रा करने और समय की जरूरत के हिसाब से डेनवर की ऊंचाई वाले क्षेत्र की परिस्थितियों में अपने एथलीट को ढालने के लिए “द गनस्लिंगर” दो हफ्ते तक परिवार से दूर रहे। ऐसे में उनके त्याग और समर्थन पर किसी का ध्यान नहीं गया।

मैकलेरन ने एक और पोस्ट में कहाः

“वहां के वातावरण में खुद को ढालते ही मैं एक खतरनाक प्रतिद्वंदी से जा भिड़ा और हमारे लिए तीन राउंड भी कम पड़ गए। अगर 5 राउंड का मैच होता तो कहानी अलग ही होती।

“जॉन वेन पार के लिए विशेषतौर पर बहुत सारा धन्यवाद, जो दो सप्ताह तक परिवार से दूर रहे और उनके बर्थडे भी मिस कर दिए। इस दौरान उनकी निःस्वार्थ उदारता नज़र आई। मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा।”

रीस मैकलेरन ने दो फिलीपीनो एथलीट्स को बाउट के लिए ललकारा

रीस मैकलेरन हार से अजनबी नहीं हैं। असलियत में, ऑस्ट्रेलियाई एथलीट ने पहले भी हार के बाद प्रभावशाली तरीके से वापसी की और फिर से वो ऐसा ही करने की योजना बना रहे हैं।

खुद को दोष देने की बजाय “लाइटनिंग” अपनी अगली चुनौती पर नजर गड़ाए हैं।

मैकलेरन की नजर 2 फिलीपीनो फ्लाइवेट फाइटर्स पर है। उनका लक्ष्य डैनी “द किंग” किंगड से 2019 में विभाजित निर्णय के जरिए मिली हार का बदला लेना है या फिर संभवतः पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो का सामना करना है।

ऑस्ट्रेलियाई फाइटर ने इंस्टाग्राम पर लिखा:

“पिछले मुकाबले का परिणाम हमारे पक्ष में नहीं रहा, लेकिन मैं फिर से यहां बैठकर उन पहाड़ों पर जाने की योजना बना रहा हूं, Team Lakay. डैनी किंगड या “ग्रैविटी” से मुकाबला करके मैं सम्मानित महसूस करूंगा। अगर आप में से कोई एक सर्कल में मुझसे मुकाबला करने के लिए आगे आ जाए।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.