ONE Fight Night 10 के लिए कोलोराडो आने को लेकर बहुत उत्साहित हैं माउंटेन मैन काइरत अख्मेतोव

dannykingad kairatakhmetov 1920X1280 winterwarriorsii 29 768x512

जब काइरत अख्मेतोव किसी फाइट के लिए जिम में ट्रेनिंग नहीं कर रहे होते, तब उन्हें पहाड़ी इलाकों में घूमते देखा जा सकता है।

35 वर्षीय स्टार इस समय ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III में रीस मैकलेरन के खिलाफ मैच की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन जब भी मेहनत की बात आती है, तब प्रकृति उन्हें दबावमुक्त रहने में मदद करती है।

#2 रैंक के फ्लाइवेट MMA कंटेंडर शनिवार, 6 मई को कोलोराडो के 1stBank सेंटर में अपने मैच से पहले तैयारियों को फाइनल टच दे रहे हैं।

वो उस फाइट के खत्म होने के बाद दोबारा पहाड़ों में घूमना चाहते हैं।

“द कज़ाख” ने कहा:

“मुझे घूमना पसंद है। पहाड़ों में लंबे सफर, वहां घुड़सवारी करना और वहीं पर सो जाना मुझे अच्छा लगता है। प्रकृति के आसपास रहना मेरी जीवनशैली का एक हिस्सा है।”

अख्मेतोव कजाकिस्तान से संबंध रखते हैं और उनके घर से थोड़ी ही दूरी पर मनमोहक दृश्य देखने को मिल जाते हैं।

यानी वो किसी भी समय पहाड़ों की ठंडी हवा का लुत्फ उठा सकते हैं और उन्होंने दूसरे लोगों से भी ऐसा करने का आग्रह किया है।

अख्मेतोव ने कहा:

“मैं पहाड़ों में स्थित अलमाटी शहर में रहता हूं। मैं अगर कार से सफर करूं तो पहाड़ मेरे घर से सिर्फ 15 या 20 मिनट की दूरी पर हैं। मैं हर साल गर्मियों के सीजन में अपने दोस्तों के साथ पहाड़ों में घूमने जाता हूं।

“मुझे मेरा देश, मेरा शहर, प्रकृति और पहाड़ बहुत पसंद हैं। घर जैसी कोई दूसरी जगह नहीं।

“मैं अपने देश और शहर की दुनिया में नई पहचान बनाना चाहता हूं। मैं सबको कजाकिस्तान आने का निमंत्रण दे रहा हूं और इस देश की सुंदरता और लोगों की मानसिकता को देख चौंक उठेंगे। आपको यहां जरूर आना चाहिए।”

‘प्रकृति आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाती है’ – काइरत अख्मेतोव

काइरत अख्मेतोव जब अमेरिकी राज्य कोलोराडो के डेनवर शहर में होने वाले ONE Fight Night 10 में #4 रैंक के कंटेंडर रीस मैकलेरन का सामना करेंगे, तब उन्हें घर जैसा ही अहसास हो रहा होगा।

उनके कई साथी फाइटर्स ठंडे मौसम के आदी नहीं हैं, लेकिन “द कज़ाख” का घर पहाड़ों में हैं, जो उन्हें सफलता दिलाने में मददगार रह सकता है। वहीं इस अहम MMA मुकाबले के बाद वो क्षेत्र में घूमना भी चाहते हैं।

उन्होंने कहा:

“मेरा मानना है कि तापमान के कारण मुझे डेनवर में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी क्योंकि मैं भी ठंडे इलाकों से संबंध रखता हूं।

“मैं इस फाइट को जीतने के बाद यहां के पहाड़ों का लुत्फ उठाना चाहता हूं, लेकिन ये तभी संभव है जब मुझे फाइट के दौरान कोई चोट ना आए। डेनवर को पहाड़ों के लिए जाना जाता है और मैं खुद अपनी आंखों से इस जगह का आनंद लेना चाहता हूं।”

कोलोराडो को पत्थर के पहाड़ों के लिए जाना जाता है, जो उत्तर अमेरिका में सबसे बड़े हैं। वहीं देश की 100 सबसे ऊंची चोटियों में से 78 इसी क्षेत्र में पाई जाती हैं।

इस बात को सुनकर “द कज़ाख” उत्साहित हैं और पहाड़ों में जाकर अपनी बॉडी और दिमाग को अच्छी स्थिति में लाना चाहते हैं।

अख्मेतोव ने बताया:

“मुझे अगर मौका मिला तो मैं इन पहाड़ों में हाइकिंग करना चाहता हूं। मैं शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रकृति के साथ सामंजस्य बैठाना चाहता हूं।

“प्रकृति के पास होना आपको एनर्जी देता है, ताकत देता है। शुद्ध हवा स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है और प्रकृति आपको मानसिक मजबूती देती है।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35