कडेस्टम को हराकर वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त करने पर रामज़ानोव की नजर

Murad Ramazanov defeats Bae Myung Ho ONE KING OF THE JUNGLE DC DUX_0190 768x512

मुराद रामज़ानोव को उम्मीद है कि ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम के खिलाफ जीत उन्हें ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट दिला सकती है।

शुक्रवार, 17 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS II में एक जीत दागेस्तानी स्टार के ONE रिकॉर्ड को 3-0 और प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर को 11-0 पर पहुंचा देगी।

रामज़ानोव का मानना है कि इस शुक्रवार सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में जीत के बाद उन्हें 2022 में कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव के खिलाफ मैच जरूर मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा, “इस फाइट को जीतने के बाद मुझे टाइटल शॉट मिलने की उम्मीद है। मैंने इस मुकाम पर पहुंचने बहुत कठिन परिश्रम किया है और अभी भी कर रहा हूं।”

रूसी स्टार ने सर्कल में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है और अभी तक “वुल्वरिन” बे म्यूंग हो और हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका के खिलाफ लगातार 2 जीत दर्ज कर चुके हैं।

मगर “द बैंडिट” के रूप में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ रामज़ानोव अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल कर सकते हैं। इसलिए वो किसी भी क्षेत्र में लापरवाही नहीं बरतना चाहते।

रामज़ानोव ने कहा, “मैंने इस समय हर चीज़ को लेकर बहुत दृढ़ मानसिकता अपनाई हुई है।”

“मैं एक अच्छा फाइटर नहीं बल्कि सबसे बेस्ट फाइटर बनना चाहता हूं। मैं करीबी मुकाबलों का हिस्सा ना बनते हुए अपने विरोधियों को फिनिश करना चाहता हूं।”

Russian MMA fighter Murad Ramazanov squares off against Hiroyuki Tetsuka at ONE: INSIDE THE MATRIX III

दूसरी ओर कडेस्टम ने अभी तक ONE में अपनी सभी जीत अपने विरोधियों को फिनिश कर हासिल की हैं, जिनमें उनकी 2018 में टायलर मैक्गवायर के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल जीत भी शामिल है।

वहीं रामज़ानोव को स्वीडिश एथलीट के स्टैंड-अप गेम का कोई डर नहीं है और उन्हें भरोसा है कि उनका स्किल सेट उन्हें जीत जरूर दिलाएगा।

Dagestan Fighter टीम के स्टार ने कहा, “मॉय थाई उनकी सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन मुझे उनकी या अपनी ताकत और कमजोरियों से कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे केवल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जीत प्राप्त करनी है।”

“मैं किसी भी तरीके से फाइट करने को तैयार हूं। मैं वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकर्स के साथ स्पारिंग करता हूं और कभी-कभी मैं उनसे भी बेहतर साबित हुआ हूं।

“मगर ये MMA है और यहां छोटे ग्लव्स पहन कर फाइट की जाती है और मैच में कुछ भी संभव है। देखते हैं फाइट के दौरान क्या होता है।”



रूसी एथलीट कडेस्टम को किसी भी क्षेत्र में हराने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनका मानना है कि रेसलिंग गेम इस फाइट में उनका ट्रम्प कार्ड होगा।

उन्हें नहीं लगता कि कडेस्टम फाइट को ग्राउंड गेम में जाने से रोक पाएंगे।

रामज़ानोव ने कहा, “मेरा लक्ष्य मैच में अपने गेम को अमल में लाकर फाइट को अपने हिसाब से कंट्रोल करना होगा।”

“मुझे ऐसी कोई फाइट याद नहीं जिसमें मैंने टेकडाउन स्कोर ना किया हो। मैंने वो टेकडाउन मिडलवेट और हेवीवेट प्रो फाइटर्स के खिलाफ किए। मुझे उम्मीद है कि वो भी इसके लिए तैयार होंगे।”

Russian MMA fighter Murad Ramazanov squares off against Hiroyuki Tetsuka at ONE: INSIDE THE MATRIX III

रूसी एथलीट ने पिछले साल ONE डेब्यू के बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और अब साबित करना चाहते हैं कि अब टॉप कंटेंडर्स को चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

कडेस्टम के खिलाफ किसी भी तरीके से आई जीत उनके लिए बहुत फायदेमंद होगी और फिलहाल उनका फोकस एक टॉप कंटेंडर को हराकर खुद रैंकिंग्स में शामिल होना है।

उन्होंने कहा, “मेरा प्लान सर्कल में एंट्री लेकर केवल अपने प्रतिद्वंदी पर अटैक करने का है।”

“मैं उन्हें केवल फिनिश ही नहीं बल्कि धमाकेदार अंदाज में फिनिश करना चाहता हूं। आपको सर्कल में मेरा गेम प्लान देखने को मिलेगा और मुझे उम्मीद है कि मैं अपने पूरे प्लान पर अमल कर पाऊंगा।”

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: WINTER WARRIORS II को जरूर देखना चाहिए

न्यूज़ में और

Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott