इन 5 कारणों से आपको ONE: WINTER WARRIORS II को जरूर देखना चाहिए

Danny Kingad defeats Xie Wei ONE FIRE FURY DC DUX_1888 768x512

शुक्रवार, 17 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS II के एथलीट्स सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में धमाकेदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

अनुभवी स्टार्स के बीच टॉप कंटेंडर बनने की होड़ से लेकर डेब्यू करने वाले एथलीट्स तक, सभी फाइटर्स शानदार अंदाज में जीत दर्ज करना चाहेंगे।

यहां जानिए 5 कारणों के बारे में जिनसे आपको ONE: WINTER WARRIORS II को जरूर देखना चाहिए।

#1 एलीट फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट के लिए होंगे आमने-सामने

Danny Kingad meets Kairat Akhmetov at ONE: WINTER WARRIORS II

डैनी “द किंग” किंगड और काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव, दोनों ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करना चाहते हैं, लेकिन इस शुक्रवार इनमें से कोई एक ही आगे बढ़ पाएगा।

एक तरफ ऐसा प्रतीत हो रहा है कि डिविजन के मौजूदा किंग एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस को चैलेंज करने वाले अगले एथलीट #3 रैंक के कंटेंडर युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु हो सकते हैं। मगर दूसरी ओर क्रमशः #2 और #4 रैंक के कंटेंडर किंगड और अख्मेतोव भी चैंपियनशिप मैच चाहते हैं।

पूर्व फ्लाइवेट किंग अख्मेतोव अभी मोरेस के खिलाफ प्रतिद्वंदिता में 1-1 की बराबरी पर हैं, वहीं किंगड को 2017 में “मिकीन्यो” ने वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में हराया था। दोनों एथलीट्स अब खुद में काफी सुधार कर चुके हैं, इसलिए मोरेस के खिलाफ उनका मुकाबला दिलचस्प बन सकता है।

दोनों फाइटर्स जीत के लिए प्रतिबद्ध हैं, इसलिए उनके लिए जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा, लेकिन अख्मेतोव को भरोसा है कि जीत उन्हें ही मिलेगी। वहीं किंगड का मानना है कि उनकी स्किल्स “द कज़ाख” को झकझोर सकती हैं।

दोनों वर्ल्ड टाइटल शॉट की चाह के साथ आगे बढ़ रहे हैं, इसलिए इस फाइट में खतरनाक एक्शन देखे जाने की उम्मीद रखिएगा।

#2 नए चैलेंजर्स उभर कर सामने आ सकते हैं

MMA fighters Chen Rui and Kwon Won Il compete at ONE: UNBREAKABLE II in January 2021

2 उभरते हुए स्टार्स के पास वर्ल्ड टाइटल का नया चैलेंजर बनने का मौका होगा और ये दोनों ही एथलीट्स पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियंस को हराकर ऐसा कर सकते हैं।

“प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल मानते हैं कि पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन पर एक जीत उन्हें डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक बना सकती है, खासतौर पर एक नॉकआउट जीत से उन्हें सबसे ज्यादा फायदा होगा।

वहीं बेलिंगोन जानते हैं कि ये उनके पास शायद टॉप पर पहुंचने का आखिरी मौका हो। इसलिए #2 रैंक के कंटेंडर जरूर अपनी वर्ल्ड चैंपियन बनने की उम्मीदों को जीवंत रखना चाहेंगे।

दूसरी ओर “किंग कोंग वॉरियर” फैन रोंग अपनी लगातार तीसरी जीत हासिल करना चाहेंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें पूर्व ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन विटाली बिगडैश को हराना होगा और ये जीत उन्हें डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में शामिल करवा सकती है।

फैन रोंग के पास स्किल्स हैं जो उन्हें बिगडैश पर जीत दिला सकती हैं। मगर रूसी एथलीट के पास अनुभव है जिसकी मदद से वो खुद को एक खतरनाक कंटेंडर के रूप में स्थापित करना चाहते हैं।

#3 दागेस्तानी ग्रैपलिंग सुपरस्टार्स शानदार लय को बरकरार रखना चाहेंगे

Russian MMA fighter Murad Ramazanov squares off against Hiroyuki Tetsuka at ONE: INSIDE THE MATRIX III

दागेस्तानी स्टार्स युसुप सादुलेव और मुराद रामज़ानोव ONE Championship में सबसे खतरनाक एथलीट्स में शामिल हैं।

सादुलेव ने 2012 में ग्लोबल स्टेज पर अपना डेब्यू किया और अभी तक 13 फाइट्स का अनुभव हासिल कर चुके हैं।

#3 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर लगातार 3 जीत दर्ज कर चुके हैं और डेब्यू कर रहे Team Lakay के स्टार स्टीफन “द स्नाइपर” लोमन को हराकर वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने की उम्मीद कर रहे हैं।

दूसरी ओर रामज़ानोव ONE में अभी अपने पैर पसारने की कोशिश कर रहे हैं। अभी तक 2 जीत दर्ज कर चुके हैं, कुल रिकॉर्ड 10-0 का है और इस शुक्रवार अपनी शानदार लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

Dagestan Fighter टीम के स्टार पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम का सामना करेंगे।

दोनों दागेस्तानी ग्रैपलिंग सुपरस्टार्स अपने विरोधियों को स्ट्राइकिंग करने से रोकना चाहेंगे। ग्रैपलर vs स्ट्राइकर भिड़ंत ही इन मुकाबलों को दिलचस्प बना रही होगी।

#4 युवा स्टार का डेब्यू

Jhanlo Sangiao poses with ONE Championship belts

झानलो मार्क “द मशीन” सांगियाओ के डेब्यू मैच से लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

Team Lakay के संस्थापक और हेड कोच मार्क सांगियाओ के 19 वर्षीय बेटे बचपन से इस टीम के वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं और अब वो इंडोनेशिया के पॉल “द ग्रेट किंग” लुमिहि के खिलाफ अपना डेब्यू करेंगे।

झानलो पर दबाव जरूर होगा, लेकिन सांगियाओ ने कई पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियंस के साथ ट्रेनिंग की है, जो उन्हें दबावमुक्त रहने में मदद करेंगे।

फिलीपीनो एथलीट उन वर्ल्ड चैंपियन एथलीट्स के अनुभव से काफी कुछ सीखकर अपने डेब्यू मैच को यादगार बना सकते हैं।

मगर उन्हें अतिआत्मविश्वास का शिकार नहीं होना चाहिए क्योंकि लुमिहि भी पूरी तैयारी के साथ सर्कल में उतरने वाले हैं।

#5 शानदार लीड कार्ड

MMA fighters Shoko Sato and Fabricio Andrade compete at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

शो के लीड कार्ड में 3 मुकाबले होंगे और उन सभी में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

2 स्ट्राइकर्स की जबरदस्त भिड़ंत में पूर्व ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मुस्तफा “डायनामाइट” हैडा और अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे आरियन “गेम ओवर” सादिकोविच आमने-सामने होंगे।

फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे का सामना बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में “द अंडरडॉग” ली काई वेन से होना है।

शो के शुरुआती मुकाबले में #3 रैंक के स्ट्रॉवेट मॉय थाई कंटेंडर जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी की भिड़ंत जापान के असाही शिनागावा से होगी।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3