डिमिट्रियस जॉनसन की रिटायरमेंट के बाद फ्लाइवेट MMA डिविजन पर एक नजर

Demetrious Johnson Adriano Moraes ONE Fight Night 10 67

डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन की रिटायरमेंट के बाद अब ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड टाइटल रिक्त हो गया है और इसे हासिल करने वाले फाइटर्स की कोई कमी नहीं है।

9 नवंबर को होने वाले ONE 169: Malykhin vs. Reug Reug में दो टॉप कंटेंडर्स की टक्कर होगी, जब एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस का सामना डैनी “द किंग” किंगड से होगा।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से एक नया वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर उभरकर सामने आ सकता है। ऐसे में आइए डिविजन में कौन-कौन से स्टार्स शामिल हैं, इस बात पर चर्चा करते हैं।

एड्रियानो मोरेस

एड्रियानो मोरेस ONE फ्लाइवेट MMA इतिहास के सबसे प्रभावशाली फाइटर रहे हैं, उनके नाम आठ वर्ल्ड टाइटल जीत शामिल हैं।

साल 2021 में डिमिट्रियस जॉनसन को पहले मुकाबले में नॉकआउट करने के बाद ब्राजीलियाई स्टार ने 2022 में हुए रीमैच में अपने खिताब को गंवा दिया था और फिर 2023 में हुए निर्णायक मैच में उन्हें निर्णय से हार मिली।

हालांकि, MMA इतिहास के महानतम फाइटर के खिलाफ हुई तीन फाइट्स ने दिखाया कि मोरेस इस डिविजन के सबसे बड़े नामों में से एक हैं और वो मौजूदा #1 रैंक के कंटेंडर हैं। उनका लक्ष्य चौथी बार खिताब को अपने नाम करने पर होगा।

सबमिशन स्पेशलिस्ट मैट पर बहुत ही खतरनाक होते हैं और उनकी स्ट्राइकिंग भी कमाल की है।

युया वाकामत्सु और डैनी किंगड

दो रैंक के युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु और तीन रैंक के डैनी किंगड की नजरें वर्ल्ड टाइटल मैच पर हैं। दोनों पहले मोरेस को बेल्ट के लिए चुनौती दे चुके हैं, लेकिन BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) ब्लैक बेल्ट स्टार ने उन्हें सबमिशन से हराया था।

तब से लगातार दो हार के बाद वाकामत्सु दो फाइट जीतकर लय में आ गए हैं। उन्होंने इस साल जनवरी में किंगड को हराया।

हर मैच के साथ खुद में सुधार करते जा रहे जापानी स्टार अब खिताब के लिए मैच हासिल करना चाहते हैं।

किंगड की बात करें तो अगर वो 9 नवंबर को जीत हासिल कर लें तो खिताबी मुकाबला लगभग हासिल कर लेंगे।

फिलीपीनो स्टार ने लगातार डिविजन के टॉप फाइटर्स का सामना किया है, लेकिन अब उन्हें नए मौके को भुनाकर वर्ल्ड टाइटल की ओर बढ़ना होगा।

उन्होंने अपनी टीम के साथियों और हमवतन स्टार्स को ऐसा करते हुए देखा है और वो इस प्रतिष्ठित क्लब में शामिल होना चाहेंगे।

रीस मैकलेरन और हू योंग

रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन एक अन्य फाइटर हैं, जो फ्लाइवेट MMA डिविजन के टॉप पर लंबे समय से बने हुए हैं।

ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने समय-समय पर डिविजन बड़े फाइटर्स का शिकार किया है, मगर वो डिविजन की बेल्ट हासिल करने की बाधा को पार नहीं कर पाए हैं।

करीबी मैचों में मिली हार ने उनको कई बार पीछे धकेला है, लेकिन अब पिछले चार मैचों में तीन जीत के साथ चार रैंक के मैकलेरन वर्ल्ड टाइटल मैच की तलाश में होंगे।

“वुल्फ वॉरियर” हू योंग को पिछले मुकाबले में मैकलेरन के खिलाफ मामूली अंतर से हार मिली, लेकिन अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्होंने पांचवीं रैंक हासिल कर ली।

मई में मिली हार से पहले उन्होंने लगातार तीन फाइट जीती थीं और साबित किया था कि उनकी स्ट्राइकिंग किसी के लिए भी खतरा साबित हो सकती है।

अन्य फाइटर्स की तुलना में हू अभी डिविजन के शिखर पर नए हैं। ये बात उनके पक्ष में काम कर सकती है।

अन्य दिलचस्प एथलीट्स

इसके अलावा भी काफी सारे अनुभवी और उभरते हुए स्टार्स हैं, जो रिक्त खिताब के लिए दावेदार पेश करने की इच्छा रखते होंगे।

दक्षिण कोरियाई स्टार “डायनामिक” वू सुंग हूं ने #2 रैंक के कंटेंडर वाकामत्सु को नॉकआउट किया था और वो किसी को भी ढेर करने का दम रखते हैं।

तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा के अनुभव और फाइट आईक्यू को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वहीं पूर्व मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन डेनियल विलियम्स ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

वहीं खालिम नज़रुलोएव, वालमीर गलिएव और अन्य स्टार्स भी हैं, जो ONE Friday Fights इवेंट सीरीज में अपना नाम बना रहे हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19