1 साल की बेटी केविन बेलिंगोन को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कर रही प्रेरित

john lineker kevin belingon inside the matrix 3 2 768x512

केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन अभी भी अपने फैंस और साथियों से उनपर भरोसा बनाए रखने के लिए कह रहे हैं।

पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन डिविजन के मौजूदा किंग बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस के खिलाफ 2 हार झेल चुके हैं और #1 रैंक के कंटेंडर जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर के खिलाफ अपने करियर की एकमात्र नॉकआउट हार का सामना किया।

अब शुक्रवार, 17 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS II में #2 रैंक के कंटेंडर बेलिंगोन उस हार के दौर को भुलाते हुए “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल को शानदार अंदाज में हराना चाहेंगे।

इस समय फिलीपीनो सुपरस्टार अपने MMA करियर में संघर्ष कर रहे हैं और लगातार 3 हार झेल चुके हैं। मगर इस खराब समय ने उन्हें अगले मैच में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

बेलिंगोन ने कहा, “मैंने खुद को अच्छे से तैयार किया है और इस चुनौती के लिए तैयार हूं। हार के बाद भी मेरा आत्मविश्वास गिरा नहीं है।”

“मैं पहले से कहीं बेहतर महसूस कर रहा हूं। खासतौर पर लगातार हार झेलने के बाद मैं जीत प्राप्त करने के लिए ज्यादा प्रतिबद्ध हूं।”

जीत की लय वापस पाने का ख्याल ही एकमात्र चीज़ नहीं है, जो “द सायलेन्सर” को क्वोन के खिलाफ जीत के लिए प्रोत्साहन दे रही है।

अपनी बेटी केल्सी, जो कि अभी एक साल की हैं, के जन्म के बाद से उनके अंदर उत्साह बढ़ा है।

बेलिंगोन ने कहा, “मैं अपने लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्ध हूं। मेरी बेटी भी मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित कर रही है।”

“आपकी कोई फाइट शेड्यूल हो और आपके मन में ख्याल आए कि कोई आपका घर इंतज़ार कर रहा होगा। ऐसे विचार आपको अपना बेस्ट देने की प्रेरणा देते हैं।

“अकेले रहने और एक पिता व पति होने में ये फर्क होता है। मुझे लगता है कि ये मेरे लिए यह एक नई शुरुआत है।”

बेलिंगोन को 28 MMA बाउट्स का अनुभव प्राप्त है और इस समय वो एक नई सोच को साथ लिए आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।

लिनेकर का सामना करने से पहले बेलिंगोन ने अपने करियर में हर तरह की स्थिति का सामना किया था, लेकिन नॉकआउट कभी नहीं हुए थे। इसलिए उस नॉकआउट हार से उबर पाना उनके लिए बहुत कठिन रहा होगा, मगर बेलिंगोन ने उससे सबक लिया है।



फिलीपीनो एथलीट आज तक अपने विरोधियों को नॉकआउट करते आए थे, लेकिन इस बार खुद नॉकआउट होने के बाद भी “द सायलेन्सर” नहीं मानते कि वो वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस से बाहर हो गए हैं।

बेलिंगोन दिखाना चाहते हैं कि उनकी स्टैंड-अप स्किल्स बेंटमवेट डिविजन के हर एक एथलीट को हराने के लिए काफी हैं, जिनमें से क्वोन भी एक हैं।

34 वर्षीय स्टार ने कहा, “मैं दिखाना चाहता हूं कि मैं क्वोन वोन इल से बेहतर स्ट्राइकर हूं। मैं लोगों को दिखाना चाहता हूं कि मैं अभी भी वर्ल्ड चैंपियन बन सकता हूं।”

“मैं क्वोन को कम नहीं आंकना चाहता क्योंकि उनकी बॉक्सिंग शानदार है, लेकिन मेरे हिसाब से मेरी स्किल्स उनसे बेहतर हैं। मगर मुझे उनके पंचों से सावधान रहना होगा, जिसके लिए मैंने प्लान तैयार कर लिया है।

“मैं खुद को एक खतरनाक स्ट्राइकर के रूप में साबित करने से ज्यादा टॉप-5 में अपने स्थान पर बने रहने को लेकर ज्यादा चिंतित हूं। मुझे नंबर-2 पर बने रहने के लिए किसी भी हालत में जीत दर्ज करनी होगी।”

MMA fighter John Lineker squares off against Kevin Belingon in the main event of ONE: INSIDE THE MATRIX III

“द सायलेन्सर” की पहली प्राथमिकता जीत दर्ज करने की है और उसके लिए वो दक्षिण कोरियाई एथलीट के खिलाफ अलग-अलग तरह के मूव्स का इस्तेमाल करने में थोड़ी भी हिचक नहीं दिखाएंगे।

उन्होंने कहा, “मैं जानता हूं कि इस फाइट में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा, लेकिन मेरी ओर से ग्राउंड फाइटिंग को देखकर चौंकिएगा मत।”

“मौका मिला तो मैं सबमिशन फिनिश के लिए जरूर जाऊंगा। मैंने शायद ONE में कभी सबमिशन से जीत हासिल नहीं की है इसलिए अगर मौका मिला तो मैं जरूर सबमिशन फिनिश का प्रयास करूंगा।”

दूसरी ओर, क्वोन ने अपनी खतरनाक स्ट्राइकिंग के दम पर कई बड़ी जीत दर्ज की हैं और अपने भविष्य को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कही हैं।

26 वर्षीय स्टार इतनी आसानी से बेलिंगोन को जीत दर्ज नहीं करने देंगे, लेकिन Team Lakay के स्टार के पास स्किल्स और वो ज्ञान है, जिससे वो “प्रीटी बॉय” को मात दे सकते हैं।

Kevin Belingon IMGL3545

“द सायलेन्सर” का फोकस अभी केवल जीत दर्ज करने पर है, जिसके बाद वो लिनेकर के खिलाफ रीमैच की उम्मीद कर रहे हैं।

बेलिंगोन ने कहा, “ये मैच मेरे लिए बहुत अहम होगा। मुझे लगातार हार मिली हैं, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पा रहा हूं। इसलिए जीत की लय वापस पाने के लिए मुझे पुरानी फॉर्म में वापस लौटना होगा।”

“मैं जीत चाहता हूं और क्वोन को फिनिश करना चाहूंगा, फिर चाहे वो नॉकआउट, तकनीकी नॉकआउट या फिर सबमिशन से ही क्यों ना आए। मुझे सर्कल में धमाकेदार एक्शन की उम्मीद है और मैं जीत प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।

“उसके बाद अगर जॉन लिनेकर के खिलाफ रीमैच संभव हुआ तो मैं जरूर उस ऑफर को स्वीकार कर लूंगा। मैं लिनेकर को हराकर अपनी शानदार लय को वापस हासिल करना चाहता हूं।”

ये भी पढ़ें: 17 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS II का प्रसारण कैसे देखें

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.