इन 5 कारणों से 20 फरवरी को ONE 171: Qatar देखना ना भूलें

Jonathan Haggerty Felipe Lobo ONE Fight Night 19 86 scaled

गुरुवार, 20 फरवरी को लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में ONE 171: Qatar का आयोजन किया जाएगा, जिसके ब्लॉकबस्टर फाइट कार्ड में सभी मार्शल आर्ट्स फैंस के लिए कुछ न कुछ जरूर शामिल है।

दुनिया के सबसे बेहतरीन मार्शल आर्ट्स स्टार्स अलग-अलग कॉम्बैट स्पोर्ट्स के धमाकेदार मैचों में शिरकत करते हुए नजर आएंगे।

आइए जानते हैं कि क्यों फैंस को ये इवेंट हर हाल में देखना चाहिए।

#1 कौन बनेगा अनडिस्प्यूटेड चैंपियन?

मेन इवेंट में मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ पैचीओ और अंतरिम टाइटल विजेता जैरेड ब्रूक्स बेल्टों को यूनिफाई करने के लिए भिड़ेंगे।

इन दोनों का पहली बार सामना दिसंबर 2022 में हुआ था, जहां ब्रूक्स ने पांच राउंड के दमदार मैच में फिलीपीनो स्टार को हराकर खिताब अपने नाम किया।

इसका रीमैच पिछले साल ONE 166 में देखने को मिला, जहां अवैध स्लैम लगाने की वजह से “द मंकी गॉड” वर्ल्ड टाइटल को डिसक्वालीफिकेशन से हार गए और प्रतिद्वंदिता का स्कोर बराबर हो गया।

उसके बाद से पैचीओ चोट की वजह से एक्शन से दूर रहे और अमेरिकी स्टार ने इस दौरान ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल जीता और तीसरी फाइट का रुख साफ कर दिया।

अब ये दोनों ONE 171: Qatar के मेन इवेंट में एक दूसरे को हराने का भरसक प्रयास करेंगे।

#2 पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स के बीच की वर्ल्ड टाइटल फाइट

दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स आमने-सामने आ रहे हैं, जब ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी अपने खिताब को चीनी हीरो वेई रुई के खिलाफ दांव पर लगाएंगे।

अपनी आक्रामकता और फिनिशिंग काबिलियत की वजह से हैगर्टी को दुनिया के सबसे चर्चित कॉम्बैट स्पोर्ट्स एथलीट्स में गिना जाता है।

पिछले साल सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ बेंटमवेट मॉय थाई बेल्ट गंवाने के बाद वो हर हाल में जीत हासिल करने और अपनी छाप छोड़ने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।

लेकिन ये इतना आसान काम नहीं होगा।

ONE के बाहर एक सम्मानित करियर बनाने वाले वेई ने अपने ONE डेब्यू में पूर्व बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हिरोकी अकिमोटो को हराकर लगातार अपनी जीत के सिलसिले को 21 तक पहुंचाया था।

अब दोनों धुरंधरों की भिड़ंत कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैंस को उत्साहित कर रही है।

#3 एक महान प्रतिद्वंदिता का आखिरी अध्याय

11 बार के पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो फर्नांडीस अपने महान करियर में आखिरी बार फाइट के लिए उतरेंगे और उनकी टक्कर अपने पुराने प्रतिद्वंदी से होगी।

फर्नांडीस का सामना पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन केविन बेलिंगोन से होगा और ये दोनों चार बार भिड़ चुके हैं। इस प्रतिद्वंदिता का स्कोर 3-1 से फर्नांडीस के पक्ष में है।

साल 2012 से लेकर अब तक ONE में 15 धमाकेदार फाइट्स के अनुभवी “द फ्लैश” ने खुद को दुनिया के सबसे लाजवाब मिक्स्ड मार्शल आर्ट्‌स फाइटर के रूप में स्थापित किया है।

अब वो चिर-प्रतिद्वंदी के खिलाफ मैच कर अपने करियर का अंत करेंगे।

#4 सोल्डिच की शानदार वापसी

क्रोएशियाई स्टार रॉबर्टो सोल्डिच अपनी पहली प्रमोशनल जीत की तलाश में होंगे, जहां उनका सामना लाइटवेट MMA कंटेंडर दागी अर्सलानअलीएव से एक वेल्टरवेट MMA फाइट में होगा। इस मुकाबले को फैंस द्वारा पहले ही फाइट ऑफ द ईयर की संज्ञा दी जा रही है।

यूरोपियन सर्किट में कामयाबी हासिल करने के बाद सोल्डिच ने एक दिलचस्प फाइटर और नॉकआउट आर्टिस्ट के रूप में कदम रखा।

लेकिन उन्हें एक नो कॉन्टेस्ट और हार का सामना करना पड़ा और अब उनकी टक्कर ONE 171: Qatar में अर्सलानअलीएव के रूप में घातक फाइटर से हो रही है।

अपनी ऑलराउंड स्किल्स और लगातार दबाव बनाने के लिए मशहूर टर्किश स्टार को ONE में आठ जीत हासिल हैं और वो 2019 ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड ग्रां प्री फाइनल में भी जगह बनाने में कामयाब रहे थे।

आसान शब्दों में कहें तो फैंस को दोनों फाइटर्स की तरफ से ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा।

#5 परफेक्ट MMA रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेंगे केड रुओटोलो

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) जगत में प्रभाव जमाने के बाद मौजूदा ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो MMA में भी वही कामयाबी दोहराने की राह पर हैं।

ONE 171: Qatar में वो चार औंस के ग्लव्स पहनकर अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।

लेकिन उनके सामने चुनौती बनकर खड़े होंगे अर्जेंटीना के अपराजित फाइटर निकोलस विगना।

ग्रैपलिंग जगत में रुओटोलो की कामयाबी और पहली दो MMA फाइट्स में धमाकेदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें भविष्य का ONE MMA वर्ल्ड चैंपियन माना जा रहा है।

अगर वो गुरुवार की शाम 22 वर्षीय स्टार को हरा पाए तो अपने लक्ष्य की ओर कामयाबी के साथ कदम बढ़ा लेंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34