फोलायंग सहित अन्य पूर्व Team Lakay स्टार्स ने Lions Nation MMA का गठन किया – ‘हम फिर एक साथ हैं’

Joshua Pacio DC 8842 768x512

फिलीपींस में दिग्गज एथलीट्स से सजी एक नई टीम सामने आई है।

2023 की शुरुआत में कई सारे ONE सुरपस्टार्स ने Team Lakay को छोड़ने की घोषणा की थी। दरअसल, ये लंबे समय तक दुनिया भर के जाने-माने सम्मानित ट्रेनिंग कैंप में से एक रहा, जिसे एडुअर्ड फोलायंग, केविन बेलिंगोन और जोशुआ पैचीओ सहित कई पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियंस का ठिकाना माना जाता था।

अब Team Lakay के पूर्व एथलीट्स Lions Nation MMA के गठन के लिए एकसाथ आ गए हैं। असल में, इस टीम के पास पहले से ही बेहतरीन क्षमता के साथ शानदार कैंप निर्माण के लिए सभी जरूरी चीजें मौजूद थीं।

टीम के संस्थापक सदस्यों में फोलायंग, बेलिंगोन और पैचीओ के साथ जेरेमी पाकाटिव और एडवर्ड केली भी शामिल हैं।

बेलिंगोन लंबे समय से अपने ट्रेनिंग पार्टनर्स के साथ इस नए सफर को शुरू करने को लेकर बेहद खुश हैंः

“मैं बहुत खुश हूं क्योंकि हम सभी Lions Nation MMA को शुरू करने के लिए एक साथ आगे आए हैं। ये सब शुरू से ही मेरे दोस्त थे और अब हम फिर एक साथ हैं। वास्तव में, हम यहां टीम वर्क पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रहे, ताकि एक-दूसरे को आगे बढ़ा सकें और एक साथ अपनी जिंदगी को बेहतर कर सकें।”

पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन फोलायंग के अनुसार, नई टीम का गठन पूरे समूह के फैसले के बाद किया गया था, ना कि किसी एक विशेष एथलीट के नेतृत्व में।

इस बदलाव को आसान बनाने के लिए Lions Nation MMA को वर्तमान में फिलीपींस के बागुइयो के Landslide मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में शुरू किया गया है, जो Team Lakay का पूर्व ठिकाना था।

39 साल के दिग्गज फाइटर ने कहाः

“मैं खुश हूं क्योंकि टीम बनाने का निर्णय हम सभी का था। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि हम Landslide मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के साथ जिम शुरू करने में सक्षम थे, जो अस्थायी रूप से Lions Nation MMA का मुख्यालय होगा। मैं यहां अपने पार्टनर्स के अलावा अन्य लोगों से मिले समर्थन से खुद को खुशकिस्मत मान रहा हूं।”

जोशुआ पैचीओः ‘नई टीम का गठन खुली मानसिकता से हुआ है’

हाल ही में बनाए गए Lions Nation MMA को इसके सदस्यों की सहयोग भावना और एक साथ काम करने का जज्बा ही सफलता की ओर ले जाएगा।

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ पैचीओ अपने जैसे अन्य वर्ल्ड-क्लास फाइटर्स के साथ तकनीक और अन्य जरूरी बातें साझा करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि सहयोग की यही भावना इस नई टीम को सफल बनाएगीः

“अब मुझे लगता है कि वास्तव में हमने जो किया है, उसका आनंद लेने की शुरुआत हो गई है। खासकर, अपने ज्ञान को साझा करने, खुलापन रखने और एक-दूसरे के साथ बिना हिचकिचाहट अपने विचारों को बांटने में। मैं जो कहना चाहता हूं, वो ये है कि हम सभी के दिमाग बड़ी उपलब्धियां हासिल करने व एक-दूसरे से और ज्यादा ज्ञान हासिल करने के लिए मिलकर काम करेंगे। मैं इनके साथ ट्रेनिंग करने को लेकर उत्साहित हूं।”

इतने सारे ONE सुपरस्टार्स का एक ही जगह पर एक साथ ट्रेनिंग लेना अवश्य ही Lions Nation MMA को बड़े पैमाने पर सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पैचीओ के अनुसार, इस समूह में हरेक एथलीट के बीच सहयोग और खास रिश्ता इस टीम को अन्य MMA कैम्प से अलग बनाएगाः

“सबसे बड़ा परिवर्तन यही होगा कि हम सभी एक-दूसरे के सुझाव सुनने के लिए तैयार होंगे। इसी मानसिकता के साथ हमने इस समूह को बनाने की योजना बनाई और इसी को देखने के बाद हमने Lions Nation MMA को शुरू करने का निर्णय लिया। अगर हमने एक-दूसरे का सहयोग नहीं किया तो जैसा हमने सोचा है, वो कभी संभव नहीं होगा। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि हमारे पास एक-दूसरे की बात सुनने के लिए खुले दिमाग के साथ बड़ा दिल भी है।”

न्यूज़ में और

Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6