बेलिंगोन, बानारियो, पैचीओ ने भी फोलायंग की तरह Team Lakay का साथ छोड़ा

Team Lakay members posing with their belts

दुनिया भर में प्रसिद्ध Team Lakay के 3 और फिलीपीनो MMA स्टार्स ने अलविदा कह दिया।

पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड फोलायंग के बागियो शहर की जानी-मानी फाइट टीम का साथ छोड़ने की घोषणा के 24 घंटे बाद ही उनके साथी और पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियंस केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन और होनोरियो “द रॉक” बानारियो ने भी टीम का साथ छोड़ देने की पुष्टि कर दी।

इसके अलावा, ये भी प्रतीत हो रहा कि पूर्व स्ट्रॉवेट किंग जोशुआ “द पैशन” पैचीओ भी टीम को छोड़ने वालों के साथ शामिल हो सकते हैं।

पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बेलिंगोन जून 2007 में अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत करने के बाद से Team Lakay से जुड़े थे।

विदाई को लेकर पूर्व बेंटमवेट किंग ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट भी किया। इसमें उन्होंने आगे बढ़ने की आवश्यकता का हवाला दिया और व्यक्तिगत तौर पर अपने विकास को टीम छोड़ने की असली वजह बताई।

उन्होंने लिखाः

“सार्वजनिक रूप से ये बताना चाहूंगा कि अब मैं Team Lakay के साथ नहीं हूं। मैंने कोच मार्क सांगियाओ से टीम छोड़ने की बात की और अच्छे मोड़ पर आकर हम एक-दूसरे से अलग हो रहे। कोच, आपका हर चीज़ के लिए धन्यवाद। आपने मेरे विकास के लिए हर तरह की ज़रूरतों को समझा। मैं पूरी निष्ठा के साथ आपको अच्छी जिंदगी की शुभकामनाएं देता हूं।

“टीम को छोड़ना मुझे भावुक कर रहा है क्योंकि ये गत 16 वर्षों से मेरा घर रहा है। इसके साथ मैं भविष्य की ओर भी देख रहा हूं कि आगे क्या है। मुझे अब नई शुरुआत करनी है।”

Endings."Even beautiful things have endings…but it does not mean that beautiful beginnings are not coming! Memories…

Posted by Kevin ' The Silencer' Belingon on Friday, March 10, 2023

इसी तरह बानारियो भी नई शुरुआत करने को तैयार हैं।

बेलिंगोन की तरह ही “द रॉक” भी Team Lakay से तब जुड़े थे, जब उन्होंने फरवरी 2010 में अपना प्रोफेशनल MMA करियर शुरू किया था। वो मुख्य कोच मार्क सांगियाओ की देखरेख में ही फिलीपींस से पहले MMA वर्ल्ड चैंपियन बने थे। उन्होंने 2013 में ONE Championship के शुरुआती फेदरवेट खिताब पर अपना दावा किया था।

3 साल का ब्रेक लेने के बाद अब बानारियो भी अपने करियर की फिर से शुरुआत करने के बारे में सोच रहे हैं। हालांकि, जैसा कि उन्होंने अपने व्यक्तिगत फेसबुक अकाउंट पर दिए एक बयान में बताया कि वो अब बागियो शहर की इस टीम का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे।

बानारियो ने लिखाः

“मैं 2023 में अपने नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए अब प्रतीक्षा नहीं कर सकता हूं। फिलीपींस के पहाड़ों में स्थित Team Lakay का भविष्य उज्ज्वल है और यहां एक प्रतिभाशाली फाइटर बनने के ढेरों अवसर मौजूद हैं। दुर्भाग्य से, कॉम्बैट स्पोर्ट्स की दुनिया में अपने नए अध्याय की शुरुआत के साथ मैं अब इस टीम का हिस्सा नहीं रह पाऊंगा।

“मैं Team Lakay के हर उस सदस्य का शुक्रगुज़ार हूं, जिनके साथ मैंने हर रोज़ ट्रेनिंग की। विशेषकर हमारे कोच मार्क सांगियाओ ने मुझे अपने संरक्षण में लिया, जब मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स समुदाय धीरे-धीरे पनप रहा था। Team Lakay ने मुझे जिंदगी से बढ़कर चीजें दी हैं। इसमें सबकुछ शामिल है। वो पारंपरिक रेड शॉर्ट्स, जिसे पहनकर मुकाबला करना हम सभी को पसंद है। इसके लिए हमने सर्कल के अंदर गर्व से फाइट की है। ये चीजें हमेशा मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन अनुभवों में से एक के रूप में रहेंगी।”

Hello guys. Honorio Banario here. It’s been a while.The first-evern homegrown Filipino to ever win a World…

Posted by Honorio Banario on Friday, March 10, 2023

कथित तौर पर जोशुआ पैचीओ ने भी टीम को छोड़ दिया

अपने पुराने साथियों की तरह कोई आधिकारिक बयान ना देने के बावजूद ऐसा माना जा रहा है कि पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ पैचीओ ने भी Team Lakay को अलविदा कह दिया है।

दरअसल, केविन बेलिंगोन की फेसबुक पोस्ट पर Team Lakay के मुख्य कोच मार्क सांगियाओ ने पूर्व स्ट्रॉवेट किंग को टैग करते हुए चारों एथलीट्स को उनके मार्शल आर्ट्स के नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

सांगियाओ ने पोस्ट कियाः

“Team Lakay और मेरी ओर से आप सबको आपके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं। ये फैसला हम सबने बैठकर लिया और मुझे खुशी है कि हमने अच्छी बातचीत के साथ अलग होने का निर्णय लिया। भगवान आप सब पर अपनी कृपा बनाए रखे। एडुअर्ड ‘द लैंडस्लाइड’ फोलायंग, होनोरियो “द रॉक” बानारियो और जोशुआ फेलिक्स पैचीओ को मेरी शुभकामनाएं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)