जोशुआ पैचीओ ने ONE 173 में युया वाकामत्सु के खिलाफ चैंपियन Vs. चैंपियन मैच पर बात की – ‘टाइमिंग अहम होगी’

Joshua Pacio Mansur Malachiev ONE Fight Night 15 59 scaled

ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ फिलीपींस के लिए इतिहास रचेंगे, जब वो 16 नवंबर को जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना में उतरेंगे।

Lions Nation MMA के सुपरस्टार दो डिविजन के पहले फिलीपीनो चैंपियन बनना चाहेंगे, जब ONE 173: Superbon vs. Noiri में उनका सामना मौजूदा ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु से उनके खिताब के लिए होगा।

पैचीओ अपने ONE करियर में लंबे समय तक स्ट्रॉवेट चैंपियन रहे हैं और 29 वर्षीय स्टार को करियर में ढेर सारे उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है।

अब वाकामत्सु के खिलाफ वो इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े होंगे। जापानी सुपरस्टार ने मार्च में हुए ONE 172 में एड्रियानो मोरेस को पहले राउंड में TKO से हराकर वेकेंट (रिक्त) फ्लाइवेट MMA खिताब अपने नाम किया था।

पैचीओ ने उनके बारे में कहा:

“मैंने एक एथलीट के तौर पर युया के विकास को करीब से देखा है, उनके ONE में शुरुआत करने से लेकर अब तक। वो किसी कारण से चैंपियन हैं। वो सभी विभागों में अच्छे हैं।

“मुझे उनमें अपनी झलक दिखती है। हमारे करियर का ग्राफ एक जैसा रहा है। हमें हार मिली, लेकिन फिर से काम में जुट गए। हमने अपनी कमियों पर काम किया और वापसी की। वो हमेशा अपनी गलतियों से सीखते हैं।”

एक तरफ पैचीओ, वाकामत्सु का बहुत सम्मान करते हैं, मगर फिलीपीनो चैंपियन का कहना है कि सर्कल बंद होने के बाद कुछ मायने नहीं रखेगा।

वाकामत्सु ने चैंपियनशिप राउंड में फाइट नहीं की है और यहां पर पैचीओ को अच्छी-खासी बढ़त हासिल है।

उन्होंने समझाया:

“मैं 2018 से पांच राउंड की फाइट्स कर रहा हूं। वाकामत्सु अभी तक चैंपियनशिप राउंड्स में नहीं गए हैं। ये मेरी सबसे बड़ी बढ़त है, अगर फाइट चैंपियनशिप राउंड्स तक गई।

“मैं ये नहीं कहूंगा कि वो ढीले पड़ जाएंगे, लेकिन मुझे लगता है कि मैं लंबी फाइट में अपनी एनर्जी बरकरार रख पाऊंगा।”

स्टैंड-अप में वाकामत्सु दमदार हैं और उनमें फाइट्स को खत्म कर देने का दमखम है।

पैचीओ उनके खेल में नहीं उलझेंगे। वुशु बैकग्राउंड होने के चलते उनकी स्ट्राइकिंग अच्छी है, लेकिन ग्रैपलिंग उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

Lions Nation MMA के प्रतिनिधि ने कहा:

“फाइट पैरों पर शुरु होगी। लेकिन अगर मुझे उन्हें गिराने का मौका मिला तो जरूर फायदा उठाऊंगा। हम चीजों में मिक्स करने पर काम कर रहे हैं। मैं जानता हूं कि वो एक बेहतरीन स्ट्राइकर हैं।

“इस मैच में टाइमिंग अहम होगी। अपने टेकडाउंस के लिए उनकी स्ट्राइक्स पर नजर बनाकर रखनी होगी। मैं एक आयाम वाला फाइटर नहीं बन सकता।”

पैचीओ को प्रतिद्वंदी के देश में जाकर अंडरडॉग होने में कोई परेशानी नहीं

जोशुआ पैचीओ ने अपने लंबे करियर के दौरान ढेर सारे विरोधियों को हराकर वर्ल्ड टाइटल अपने पास रखा है और वो जानते हैं कि खिताब को डिफेंड करने के लिए क्या किया जाता है, लेकिन अब रोल उलट गया है।

अब उनके पास किसी दूसरे चैंपियन का खिताब अपने नाम करने का मौका है और वो जीत के भूखे हैं:

“हां, मैं लंबे समय तक स्ट्रॉवेट चैंपियन रहा हूं, लेकिन मेरी मानसिकता एक जैसी रही है। मैं हर फाइट में ऐसे जाता हूं, जैसे मैं चैलेंजर हूं। हमेशा से मेरी यही मानसिकता रही है और इसने मेरा फायदा किया है।”

ONE 173: Superbon vs. Noiri में उनके हौसले की परीक्षा होगी।

पिछले मैच में “लिटल पिरान्हा” ने अपने घरेलू दर्शकों के सामने एक दिग्गज को ढेर कर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी और अब उनकी वापसी पर एरियाके एरीना में फैंस उन्हें चीयर करेंगे।

इस बारे में “द पैशन” ने कहा:

“मैं ये बहुत लंबे समय से कर रहा हूं और मुझे किसी बात से फर्क नहीं पड़ता। मुझे नहीं लगता कि प्रतिद्वंदी के देश में फाइट करने से मुझे कोई नुकसान होगा। मैं वहां जाकर वही करूंगा जिस काम के लिए भगवान ने मुझे भेजा है।

“हम जापान जीतने के लिए जा रहे हैं। मैं खुद को जीतते हुए देख रहा हूं। अगर नॉकआउट नहीं आया तो मैं सर्वसम्मत निर्णय या सबमिशन से जीतूंगा।”

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35