ONE 171 में रिटायर होने वाले बिबियानो फर्नांडीस नए करियर के लिए तैयार – ‘मुझे कोचिंग से प्यार है’

Bibiano Fernandes Stephen Loman ONE on Prime Video 4 1920X1280 45

अपने लाजवाब MMA करियर के बाद बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस अब नए अध्यान की ओर ध्यान दे रहे हैं। लेकिन उससे पहले 44 वर्षीय स्टार को इस हफ्ते आखिरी बार फाइट के लिए उतरना है।

गुरुवार, 20 फरवरी को लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में होने वाले ONE 171: Qatar के बेंटमवेट MMA मैच में ब्राजीलियाई दिग्गज का सामना पुराने प्रतिद्वंदी केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन से होगा।

ये 11 बार के पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन के महान करियर की आखिरी प्रोफेशनल फाइट होगी और साल 2022 के बाद उनकी पहली।

प्रतियोगिता से दूर रहने के दौरान फर्नांडीस लगातार ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) ट्रेनिंग और कोचिंग देने में व्यस्त थे।

सालों तक MMA में फाइट करने की वजह से शरीर पर उसका प्रभाव पड़ता है। “द फ्लैश” ने onefc.com को बताया कि वो आने वाले सालों में BJJ की प्रैक्टिस करते रहेंगे:

“मैं जिउ-जित्सु की ट्रेनिंग 50, 80 साल तक कर सकता हूं। मैं जिउ-जित्सु की ट्रेनिंग हमेशा कर सकता हूं। और कोचिंग, मुझे कोचिंग से प्यार है।”

फर्नांडीस का BJJ की कोचिंग का जुनून उनके जीवन का नया अध्याय बना है।

साल 2023 में उन्होंने कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में Flash Academy Martial Arts की स्थापना की। फाइटर से एक बिजनेस में आना और फिर एक इंस्ट्रक्टर बना लाज़िमी था।

उन्होंने कहा:

“काफी समय पहले मैंने अपना खुद का स्कूल (एकेडमी) होने का सपना देखा था। अगर आप कोई भी वर्ल्ड चैंपियन हों तो आपके पास लोगों को सिखाने का ज्ञान होता है।

“अगर आप नीचे से उठकर ऊपर आते हो तो आपके पास सिखाने के लिए काफी कुछ होता है।”

यकीनन, फर्नांडीस ब्राजील में गरीबी का जीवन जीने के बाद ग्लोबल सुपरस्टार बने और ONE इतिहास के सबसे प्रभावशाली बेंटमवेट MMA फाइटर भी रहे। उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में 15 मुकाबलों में शिरकत की।

अपने जीवन के अनुभव और चुनौतियों के बाद इसमें कोई हैरानी नहीं है कि वो अपनी नई एकेडमी में लोगों के ग्रैपलिंग के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण बातें सिखा रहे हैं:

“मेरा स्कूल सिर्फ जिउ-जित्सु के बारे में नहीं है। जिउ-जित्सु इसका एक हिस्सा भर है। जीवन बहुत बड़ा होता है। अगर आप लोगों को मदद नहीं करेंगे तो वो गलत रास्ते पर जा सकते हैं। जिउ-जित्सु उन्हें जीवन के बारे में सिखाता है, लेकिन जीवन इन सबसे कहीं बढ़कर है।”

‘सबके पास विकसित होने का मौका होता है’

काफी सारे फाइटर्स को खचाखच भरे स्टेडियम में परफॉर्म करने के बाद जीवन के अगले पड़ाव पर आने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, लेकिन बिबियानो फर्नांडीस के साथ ऐसा नहीं है।

उन्होंने माना है कि बदलाव से ही आगे बढ़ा जा सकता है। तो ऐसे में MMA करियर खत्म होने पर दुखी होने की बजाय वो नए रोल को लेकर उत्साहित हैं:

“मुझे खुद में विकास करना पसंद है। मुझे लगता है कि सबके पास विकसित होने का मौका होता है। भले ही आप किसी भी चुनौती से जूझ रहे हों। लेकिन अगर आप घर पर ही रहेंगे तो आपको समाधान नहीं मिलने वाले।”

खुद ब्राजीलियाई दिग्गज की कॉम्बैट खेलों में शिखर पर पहुंचने की यात्रा में चुनौतियां, नाकामी और मुश्किल समय का सामना करना पड़ा।

लेकिन फर्नांडीस का मानना है कि उस कठिन समय ने ही उन्हें आज उन्हें ऐसा बनने में सहायता की है और इसके बिना कुछ संभव नहीं हो पाता:

“मेरे लिए विकास ही जीवन है। जीवन में आप कठिन चुनौतियों की वजह से विकसित होते हैं। यहीं जीवन का सार है। कुछ लोग कहते हैं कि उनके लिए जीवन अलग है। लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता।

“जब आप आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं तो बहुत चुनौतियां आती हैं। जैसे हीरा दबाव सहकर ही ऐसा बन पाता है।”

न्यूज़ में और

Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6