जोनाथन हैगर्टी ने वेई रुई पर वर्ल्ड टाइटल जीत के लिए गेम प्लान को क्रेडिट दिया – ‘अपनी गलती से सीखा’

Jonathan Haggerty Wei Rui ONE 171 90

बीते गुरुवार, 20 फरवरी को जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी ने चीनी सुपरस्टार “डीमन ब्लेड” वेई रुई के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए ONE 171: Qatar में अपने ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल का कामयाबी से बचाव किया।

ब्रिटिश फैन फेवरेट ने अपनी फाइट आईक्यू, घातक कॉम्बिनेशन स्ट्राइकिंग और तेज गति के वार से लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में पांच राउंड तक बेहतरीन खेल दिखाते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर पहली बार खिताब को डिफेंड करने में सफलता हासिल की।

मैच की शुरुआत से ही आक्रामकता दिखाने वाले हैगर्टी पहले राउंड में बैकफुट पर नजर आए और वेई ने उन पर कई सारे बड़े शॉट्स लगाए।

“द जनरल” की मानें तो उन्होंने जान-बूझकर धीमी शुरुआत की थी। अपने पिछले मैच में पाउंड-फोर-पाउंड दिग्गज सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ पहले राउंड में नॉकआउट हार की वजह से उन्हें ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल गंवाना पड़ा।

कतर में जीत के बाद उन्होंने बताया कि वो “डीमन ब्लेड” के खिलाफ वही गलती नहीं दोहराना चाहते थे:

“मैं दोबारा 49 सेकंड में नॉकआउट नहीं होना चाहता था। मैं अपनी गलती से सीखा। मैं, मेरे कोच और मेरी टीम ने वापस जाकर काम किया। मैं जल्दबाजी नहीं करना चाहता था। हम अपना समय लेकर गेम प्लान बनाना चाहते थे।”

वेई की लाजवाब स्किल्स और ONE के बाहर कामयाबी के बावजूद हैगर्टी फेवरेट के तौर पर उतरे थे। टाइटल विजेता ने चीन के टॉप किकबॉक्सर से कड़े मुकाबले की उम्मीद की थी।

उन्होंने मैच की रणनीति के लिए अपने कोच को क्रेडिट दिया:

“इन सबके पीछे क्रिश्चियन नोल्स का हाथ है। हम वेई रुई का अध्ययन कर रहे थे। सब यही सोच रहे थे कि मैं वहां जाकर उन पर टूट पड़ूंगा। लेकिन वो एक बेहतरीन प्रतिद्वंदी हैं और हमने साउथपॉ (बाएं हाथ के) के लिए ट्रेनिंग, रणनीति और गेम प्लान बनाया था।

“जब हम ट्रेनिंग कर रहे थे तो ये काफी मुश्किल था। जब आप ऑर्थोडॉक्स के लिए ट्रेनिंग करते हैं तो ये स्वाभाविक रूप से आता है। लेकिन साउथपॉ फाइटर के लिए गेम प्लान पर काम करना होता है। मुझे लगता है कि मैंने यही किया।”

यकीनन, “द जनरल” ने एक मजबूत विरोधी के खिलाफ किकबॉक्सिंग गेम का बेजोड़ नमूना पेश किया। वो भारी-भरकम कॉम्बिनेशंस और फुटवर्क के जरिए फाइट को कंट्रोल करते दिखे।

पहले राउंड में थोड़ा पिछड़ने के बावजूद हैगर्टी ने बाउट को कामयाबी से अपने नाम किया:

“पहला राउंड थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा। मुझे लय में आने के लिए चेहरे पर कुछ पंच खाने की जरूरत थी। लेकिन मुझे मजा आया। रणनीति के लिहाज से हम गेम प्लान पर टिके रहे। मुझे खुशी है जैसे भी ये हुआ और अब वापसी का इंतजार नहीं कर सकता।”

हैगर्टी किसी भी विरोधी से भिड़ने के लिए तैयार

बेंटमवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के चैंपियन और #2 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर के रूप में जोनाथन हैगर्टी के पास प्रतिद्वंदियों की कोई कमी नहीं है।

उनका कहना है कि वो किसी से फाइट करने के लिए तैयार हैं:

“मैं अभी जीत का जश्न मनाना चाहता हूं। मेरे पास मजे करने का समय है। मैं ट्रेनिंग के लिए भी जाऊंगा, लेकिन ONE Championship और चाट्री (सिटयोटोंग) जो भी तय करेंगे, मैं उसके लिए तैयार रहूंगा।

“मैं सुपरलैक और रोडटंग का दो-दो बार सामना कर चुका हूं। मुझे किसी फाइट से परेशानी नहीं है। जिससे भी फैंस का मनोरंजन होगा, मैं उसके लिए तैयार हूं।”

भले ही हैगर्टी जल्द वापसी करने के लिए तैयार हों, लेकिन वो कतर में प्रदर्शन करने के बाद आराम करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा:

“फाइट वीक की शुरुआत से ही शानदार रहा। यहां आकर अच्छा महसूस हुआ। आपने मुझे घर जैसा अहसास करवाया। मैं दोबारा वापस आना चाहूंगा। मैं यहां पांच दिन और रुककर आनंद लेना चाहता हूं।”

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty