युसुप सादुलेव को क्लीन शॉट लगाकर फिनिश करना चाहते हैं स्टीफन लोमन

Stephen Loman

स्टीफन “द स्नाइपर”” लोमन को अब ग्लोबल स्टेज पर अपने डेब्यू को धमाकेदार बनाने का दूसरा मौका मिला है।

Filipino MMA fighter Stephen Loman officially signs with ONE Championship

COVID-19 रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के कारण उन्हें #1 रैंक के बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कंटेंडर जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर के खिलाफ मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा था। अब फिलीपीनो स्टार पहले से स्वस्थ हैं और अपना ONE डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

शुक्रवार, 17 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS II में Team Lakay के स्टार का सामना #3 रैंक के कंटेंडर युसुप सादुलेव से होगा।

सादुलेव का रिकॉर्ड 20-5-1 (1 नो कॉन्टेस्ट) का है और जुलाई 2014 के बाद अभी तक उन्हें बेंटमवेट डिविजन में हार नहीं मिली है। दागेस्तानी एथलीट की सफलता का श्रेय उनके शानदार ग्रैपलिंग गेम को जाता है, जिसकी मदद से उन्होंने अपने 11 प्रतिद्वंदियों को फिनिश किया है।

Team Lakay को अपने वुशु स्ट्राइकिंग गेम के लिए जाना जाता है, लेकिन लोमन जिम की नई पीढ़ी के एथलीट हैं, जिनके पास खतरनाक स्टैंड-अप ही नहीं बल्कि शानदार ग्रैपलिंग गेम भी है।

इसलिए “द स्नाइपर” का रिकॉर्ड 14-2 का है और अगले मुकाबले से पहले बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं।

अब ONEFC.com को दिए इंटरव्यू में लोमन ने सादुलेव के बारे में, लिनेकर के खिलाफ मैच रद्द होने और ये भी बताया कि क्यों वो अपने टीम मेंबर और #2 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन से कभी नहीं भिड़ेंगे।

ONE Championship: युसुप सादुलेव के खिलाफ फाइट के लिए तैयारी कैसी चल रही है?

स्टीफन लोमन: COVID-19 के कारण मेरा डेब्यू इस साल की शुरुआत में नहीं हो पाया। अच्छी बात ये है कि अब मैं स्वस्थ हूं, 7 महीने से ट्रेनिंग जारी रखी है और अब इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हूं।

ONE: “ONE on TNT III” में जॉन लिनेकर के खिलाफ मैच रद्द होने से क्या आप कोई निराशा हुई?

लोमन: मैंने उस फाइट के लिए 2 महीने की तैयारी की थी। हां, मजबूरन मैच से नाम वापस लेने से निराशा हुई, खासतौर पर इसलिए क्योंकि उस समय ये महामारी अपने चरम पर थी। फिर भी मैंने अपने ऊपर कोई मानसिक दबाव नहीं आने दिया।

मैंने खुद से कहा कि शायद ये फाइट मुझे मिलनी ही नहीं थी। ट्रॉय वर्थेन ने मुझे रिप्लेस किया, जिन्हें लिनेकर ने नॉकआउट कर दिया। वर्थेन की जगह मैं हो सकता था इसलिए मैं शायद उस चुनौती के लिए उस समय तैयार नहीं था।

ONE: लिनेकर की वर्थेन पर नॉकआउट जीत के बाद उन्हें ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट मिला। अगर लिनेकर के खिलाफ आपको जीत मिली होती तो क्या आपको भी वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलने की उम्मीद होगी?

लोमन: हां, मैं काफी समय से इस विषय पर विचार कर रहा था। मैं इसे अपनी हार के रूप में देख रहा हूं क्योंकि मेरे सामने एक सुनहरा अवसर था, लेकिन COVID के कारण उस मौके को भुना नहीं पाया। लेकिन मैं वर्ल्ड टाइटल शॉट से ज्यादा दूर नहीं हूं और यही बात मुझे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

ONE: क्या पिछली फाइट के रद्द होने से हुई निराशा को साथ लिए ONE: WINTER WARRIORS II में सर्कल में उतरेंगे?

लोमन: हां, क्योंकि इस बार भी मेरा सादुलेव के रूप में एक टॉप कंटेंडर से हो रहा है। पिछली फाइट के रद्द होने से आई निराशा मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित कर रही है। मुझे केवल खुद और अपनी स्किल्स पर भरोसा बनाए रखना होगा।

ONE: अभी आप 8 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं। ONE डेब्यू से पहले आपका आत्मविश्वास कितना बढ़ा हुआ है?

लोमन: मुझे खुद पर भरोसा है और इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हूं। मैं सादुलेव के रूप में डिविजन के सबसे बेस्ट फाइटर्स में से एक का सामना कर रहा हूं। सच कहूं तो मुझे लगा था कि मुझे सबसे निचली रैंकिंग वाले फाइटर के खिलाफ मैच मिलेगा, लेकिन टॉप कंटेंडर्स के खिलाफ मैच मिलने से खुश हूं। मुझे अपना बेस्ट देना होगा और ये स्ट्रीक मुझे बड़ी से बड़ी चुनौती को पार करने में मदद करेगी।

ONE: आपके हिसाब से सादुलेव की ताकत और कमजोरी क्या है?

लोमन: मेरे हिसाब से स्टैंड-अप गेम उनकी कमजोरी है। मैं उन्हें कम नहीं आंक रहा हूं, लेकिन अगर स्टैंड-अप गेम में फाइट हुई तो मैं उन्हें हरा सकता हूं। वहीं रेसलिंग और ग्रैपलिंग उनका मजबूत पक्ष है। मैंने पिछली फाइट्स में उन्हें हर एंगल से अपने विरोधियों को टैप आउट करवाते देखा है।

ONE: क्या आपको लगता है कि आप उन्हें नॉकआउट कर सकते हैं?

लोमन: मैंने यही प्लान बनाया है। मुझे एक क्लीन शॉट लगाने के मौके की तलाश होगी, मैं निरंतर मूवमेंट करूंगा। वो भी मेरी तरह एक साउथपॉ (बाएं हाथ के) हैं इसलिए मुझे शॉट्स को लैंड करवाते समय सावधान रहना होगा। मुझे उन्हें फिनिश करने का मौका मिला तो मैं जरूर उन्हें फिनिश करने का प्रयास करूंगा, फिर चाहे वो ग्राउंड पर आए या स्टैंड-अप गेम में।

ONE: Team Lakay को वुशु स्ट्राइकिंग गेम के लिए जाना जाता है। क्या आपके हिसाब से सादुलेव आपके ग्राउंड गेम को कमजोर समझ रहे होंगे?

लोमन: बेहतर होगा कि वो अति आत्मविश्वास का शिकार ना बनें। मेरी टीम में कई अलग-अलग फाइटिंग स्टाइल्स वाले एथलीट्स हैं। मैं काफी समय से अपने ग्राउंड गेम को मजबूत करने की कोशिश कर रहा हूं, जो आपको फाइट के दौरान देखने को मिलेगा।

ONE: क्या आप उन्हें हराकर ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट की मांग करेंगे?

लोमन: मैं अभी इस फाइट से आगे के बारे में नहीं सोच रहा हूं। मेरा पहला लक्ष्य इस फाइट को जीतकर रैंकिंग्स में प्रवेश करने का है। लेकिन इस जीत के बाद भी अगर मुझे टाइटल शॉट मिला तो मैं जरूर उसे स्वीकार करूंगा।

ONE: आपके टीम मेंबर केविन बेलिंगोन #2 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर हैं। अगर स्थिति बनी तो क्या भविष्य में आप उनसे फाइट करेंगे?

लोमन: बिल्कुल नहीं, हम ट्रेनिंग पार्टनर्स हैं और एक-दूसरे को भाई मानते हैं। मैं सर्कल में उनसे नहीं भिड़ना चाहता। उनके खिलाफ फाइटिंग के विचार को भी मैं खुद से दूर रखना चाहता हूं।

Filipino MMA fighter Stephen Loman fights Yusup Saadulaev at ONE: WINTER WARRIORS II

ये भी पढ़ें: द फिलीपींस की वर्ल्ड फेमस Team Lakay की अनकही कहानी

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)