सोल्डिच Vs. रामज़ानोव की बहुप्रतीक्षित बाउट रही नो कॉन्टेस्ट, मेन कार्ड के अन्य मुकाबले रहे जबरदस्त

Roberto Soldic Murad Ramazanov ONE on Prime Video 5 1920X1280 12 768x512

शनिवार, 3 दिसंबर को ONE Fight Night 5 में लीड कार्ड के जबरदस्त मुकाबलों के बाद फैंस का उत्साह मेन कार्ड की जोरदार बाउट्स के साथ भी बरकरार रहा।

लंबे समय से चिर-प्रतिद्वंदी रहीं एथलीट्स के बीच धमाकेदार विमेंस मॉय थाई मैच, दो बेहतरीन लाइटवेट MMA फाइटर्स के मुकाबले और टॉप फ्री एजेंट के रूप में ONE के साथ करार कर डेब्यू करने वाले रॉबर्टो सोल्डिच के रूप में मेन कार्ड की शुरुआती 3 बाउट्स रहीं।

वर्ल्ड टाइटल मैच से पहले मेन और को-मेन इवेंट्स ने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। ऐसे में आइए एक बार फिर से देख लेते हैं कि मेन कार्ड में क्या-क्या खास हुआ।

सोल्डिच और रामज़ानोव का मुकाबला नो-कॉन्टेस्ट के साथ खत्म

वेल्टरवेट MMA मुकाबला टॉप फ्री एजेंट के रूप में करार करने वाले रॉबर्टो “रोबोकॉप” सोल्डिच और अपराजित स्टार मुराद रामज़ानोव के बीच हुआ, जो इवेंट का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला माना जा रहा था।

हालांकि, दुर्भाग्यवश गलती से पेट के निचले हिस्से पर लगी एक नी ने मैच को बिना किसी नतीजे के निराशाजनक रूप से समाप्त कर दिया।

दोनों एथलीट्स शुरुआती बैल बजने के साथ ही एक-दूसरे पर टूट पड़े। सोल्डिच ने अपने विरोधी पर लेग किक्स से हमला किया, जबकि रामज़ानोव ने “रोबोकॉप” के सुरक्षा कवच को भेदने के लिए कुछ स्ट्राइक्स के साथ उनको परखा।

दागेस्तानी एथलीट ने सोल्डिच का पैर पकड़ा और टेकडाउन किया। कैनवास पर उनके पास सर्कल वॉल के करीब क्रोएशियाई सुपरस्टार थे और उन्हें माउंट पोजिशन में आने के लिए रास्ता बनाना मुश्किल लग रहा था।

ऐसे में “रोबोकॉप” बेहतर तरीके से मौका निकालकर वापस अपने पैरों पर खड़े हो गए। हालांकि, रामज़ानोव ने क्रोएशियाई स्ट्राइकर को पकड़ लिया और नी से उन पर हमला कर दिया, जो दुर्भाग्य से पेट के निचले हिस्से पर जा लगा। इसकी वजह से बाउट को पहले राउंड के 2:06 मिनट पर रोक दिया गया।

कुछ समय के लिए दिए गए इंजरी टाइम के बाद जब सोल्डिच मैच को आगे बढ़ाने में असमर्थ दिखे, तब रेफरी हर्ब डीन ने हाथ हिलाते हुए मुकाबले को नो कॉन्टेस्ट घोषित कर वहीं समाप्त कर दिया।

जैकी बुंटान के देर से किए हमलों ने उन्हें जीत दिलाई

130-पाउंड के कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में जैकी बुंटान और एम्बर किचन फिर से जीत की राह पर लौटने के लिए बेताब थीं। हालांकि, बेहद करीबी मुकाबले में अमेरिकी एथलीट ही थीं, जिनके खाते में सर्वसम्मत निर्णय के जरिए जीत आई।

दोनों के बीच 2017 में पहला मुकाबला हुआ, जिसे किचन ने जीत लिया था। उसके बाद इस रीमैच में Bad Company स्टार फ्रंट फुट पर आईं और किक्स के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करती दिखीं। इस पर बुंटान ने तेजी से एक के बाद एक पंचों से जवाबी हमल किए। हालांकि, वो शुरुआत में अपनी विरोधी से दूरी बनाने के लिए संघर्ष करती दिखीं और ब्रिटिश एथलीट की टीप्स से बचकर दूर नहीं जा पाईं।

जैसे-जैसे बाउट आगे बढ़ी, अमेरिकी एथलीट ने अपनी पहुंच को हासिल करते हुए प्रतिद्वंदी पर लेफ्ट हुक और राइट लो किक्स से हमला किया। किचन ने सही समय पर पुश किक्स और जोरदार हमलों के साथ स्कोर करना जारी रखा। फिर भी बुंटान की जबरदस्त बॉक्सिंग क्षमता ने ज्यादातर हमलों के आदान-प्रदान में बेहतर प्रदर्शन करके दिखाया।

तीसरे राउंड की शुरुआत में किचन को कैनवास पर लाने के लिए हड़बड़ाहट के साथ किया गया जबरदस्त हमला मुकाबले का सबसे खास पल था। इस जोरदार प्रहार ने 9 मिनट तक चली बाउट को जैकी बुंटान के पक्ष में आने के लिए पक्की मुहर लगा दी।

लोवेन टायनानेस ने पहली हार से वापसी की, विभाजित निर्णय से जीते

लोवेन टायनानेस ने साबित कर दिया कि वो अब भी ONE Championship के लाइटवेट डिविजन के एक शक्तिशाली फाइटर हैं। ONE Fight Night 5 की शुरुआत हवाई के मूल निवासी ने अपनी रेसलिंग और ताकतवर पंचों से की। इसकी मदद से वो “क्रेज़ी डॉग” डे सुंग पार्क के खिलाफ कड़ी मेहनत के बाद विभाजित निर्णय के जरिए जीत हासिल कर पाए।

पिछले कुछ सालों से पीठ की समस्याओं से परेशान टायनानेस ने साबित कर दिया कि उनकी रेसलिंग अब भी वैसी है, जब वो पूरी तरह स्वस्थ थे। मैच के दौरान उन्होंने संदेश दे दिया कि डिविजन के अन्य एथलीट्स को भी उनसे सतर्क रहना चाहिए। बाउट के दौरान वो बार-बार दक्षिण कोरियाई फाइटर को नीचे ले गए और बैक कंट्रोल हासिल करते रहे, ताकि चोक और स्ट्राइक्स लगाने का रास्ता ढूंढ सकें।

वहीं, पार्क को भी कई ऐसे मौके मिले, जिनमें वो विरोधी पर हावी दिखे। इसमें आखिरी राउंड की कुछ दमदार लेग किक्स और बेहतरीन हिप टॉस शामिल थे। इसमें कोई शक नहीं कि हवाई के एथलीट का ग्राउंड पर जबरदस्त नियंत्रण था, लेकिन जैसे ही उनके विरोधी को रास्ता नजर आता, वो तुंरत वहां से निकलकर अपनी मजबूत स्थिति में लौट आते थे।

बाउट के समाप्त होने के बाद आखिरकार 3 में से 2 जजों ने टायनानेस के पक्ष में अपना निर्णय सुना दिया। इस जीत ने उन्हें फिर से विजेताओं के सर्कल में लाकर खड़ा कर दिया और उनका रिकॉर्ड 11-1 से आगे बढ़ गया।

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35