ONE: WINTER WARRIORS II के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार फिनिश

Kevin Belingon IMG_5371 768x512

ONE: WINTER WARRIORS II साल 2021 में ONE Championship का आखिरी इवेंट होगा, जिसका प्रसारण शुक्रवार, 17 दिसंबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से किया जाएगा।

इस MMA कार्ड में पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियंस, टाइटल चैलेंजर्स और युवा स्टार्स भी शामिल हैं, जो टॉप पर पहुंचने की चाह के साथ आगे बढ़ रहे हैं। सभी का टारगेट चाहे अलग हो, लेकिन अभी नए साल में एक धमाकेदार जीत की याद के साथ प्रवेश करना चाहते हैं।

इस इवेंट में शामिल कई स्टार्स यादगार मोमेंट्स का हिस्सा रह चुके हैं। आइए डालते हैं नजर ONE: WINTER WARRIORS II के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार फिनिश पर।

#1 किंगड का शानदार ONE डेब्यू

डैनी “द किंग” किंगड ने ONE Championship के फ्लाइवेट डिविजन के अपने पहले मैच में मुहम्मद हैदर को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया था। उनकी ये जीत अप्रैल 2016 में हुए ONE: GLOBAL RIVALS में आई।

पहले राउंड की शुरुआत में किंगड ने हैदर को बैकफुट पर धकेला। वहीं जब मलेशियाई स्टार सर्कल वॉल से जा सटे, तभी किंगड ने उन्हें ऊपर उठाकर मैट पर पटक दिया। हैदर वापस खड़े हुए, लेकिन किंगड ने उन्हें दोबारा नीचे पटक दिया।

फिलीपीनो एथलीट ने आखिरकार माउंट पोजिशन हासिल कर पंचों की बरसात कर दी इसलिए पहले राउंड में 2 मिनट 20 सेकंड के समय पर रेफरी ने मैच को समाप्त घोषित कर दिया।

इस जीत ने किंगड को ONE का बड़ा स्टार बनाया और अब #2 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर हैं। उन्हें अभी तक 2 हार केवल #1 रैंक के कंटेंडर डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन और मौजूदा ONE फ्लाइवेट किंग एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस के खिलाफ मिली हैं।

अगर वो पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन और मौजूदा #4 रैंक के कंटेंडर काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव को हरा पाए तो उन्हें मोरेस के खिलाफ दोबारा टाइटल शॉट मिल सकता है।

#2 बिगडैश ने जबरदस्त वापसी करते हुए जीत प्राप्त की

विटाली बिगडैश का ONE डेब्यू इसलिए यादगार साबित हुआ क्योंकि उन्होंने बहुत जबरदस्त अंदाज में वापसी करते हुए जीत हासिल की थी।

अक्टूबर 2015 में हुए ONE: TIGERS OF ASIA में रूसी एथलीट ने अपने डेब्यू मैच में उस समय के ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन इगोर “लॉयनहार्ट” स्वीरिड को चैलेंज किया।

स्वीरिड ने शुरुआती बढ़त हासिल की और बिगडैश को 2 दमदार पंच लगाकर नॉकडाउन भी किया। मगर उनके चैलेंजर ने भी सभी को चौंकाते हुए अपने विरोधी के चेहरे पर नी स्ट्राइक लगाई और राउंड के अंतिम क्षणों में स्वीरिड को करीब-करीब फिनिश कर दिया था।

दूसरे राउंड में रूसी एथलीट का अटैक जारी रहा। उन्होंने स्वीरिड को चेहरे पर एक और नी स्ट्राइक लगाई और उसके बाद राइट हुक। “लॉयनहार्ट” नीचे जा गिरे और अगले ही पल बिगडैश के नए ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने की पुष्टि हो चली।

उसके बाद बेल्ट कई अलग-अलग फाइटर्स के पास जा चुकी है और अभी रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर के पास आई। मगर 17 दिसंबर को “किंग कोंग वॉरियर” फैन रोंग के खिलाफ एक जीत बिगडैश को वर्ल्ड टाइटल के करीब पहुंचा सकती है।

#3 बेलिंगोन ने मैकलेरन को फिनिश किया

अगस्त 2017 में हुए ONE: QUEST FOR GREATNESS में केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन ने रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया था।

मैकलेरन की ओर से हुक के प्रयास से पहले बेलिंगोन ऑस्ट्रेलियाई फाइटर को स्पिनिंग बैक किक्स का स्वाद चखा चुके थे। फिलीपीनो एथलीट ने मैकलेरन के हुक को राइट हैंड से काउंटर किया, जिसके प्रभाव से “लाइटनिंग” नीचे जा गिरे। “द सायलेन्सर” मौके का फायदा उठाकर तब तक ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करते रहे, जब तक 1 मिनट 2 सेकंड के समय पर रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा नहीं कर दी।

ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस के खिलाफ हार के बाद ये बेलिंगोन की लगातार तीसरी जीत रही। उनका ये शानदार सफर नवंबर 2018 तक जारी रहा, जहां आखिरकार वो फर्नांडीस को हराकर नए बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बने।

“द फ्लैश” अब दोबारा चैंपियन बन चुके हैं और फिलीपीनो एथलीट के साथ 4 मुकाबलों में उन्हें 3 में जीत मिली हैं। मगर ONE: WINTER WARRIORS II में “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल के खिलाफ एक जीत उन्हें दोबारा टाइटल शॉट दिला सकती है।

#4 क्वोन वोन इल ने ग्रैपलिंग स्टार को फिनिश किया

“प्रीटी बॉय” भी सबसे बेहतरीन फिनिश हासिल करने की लिस्ट में शामिल हैं।

दक्षिण कोरियाई एथलीट ने ONE: INSIDE THE MATRIX IV में 2 बार के BJJ नो-गी वर्ल्ड चैंपियन ब्रूनो “पुचीबुल” पुची को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया था।

शुरुआत में पुची ने बहुत तेजी के साथ स्ट्राइक्स लगाईं, लेकिन क्वोन ने उनसे बचते हुए अंडरहुक्स लगाए और पुची के ग्रैपलिंग अटैक से भी शानदार तरीके से खुद को डिफेंड किया। “प्रीटी बॉय” ने एक कदम पीछे लेकर “पुचीबुल” को बॉडी शॉट लगाया, जिसका ब्राजीलियाई एथलीट के चेहरे पर प्रभाव साफ देखा जा सकता था।

2 राइट हैंड्स और एक अपरकट ने क्वोन की जीत सुनिश्चित की और रेफरी ने 2:00 मिनट के समय पर फाइट को समाप्त कर दिया।

कुछ महीने बाद ONE: UNBREAKABLE II में क्वोन ने “द घोस्ट” चेन रुई के रूप में लगातार दूसरे विरोधी को फिनिश किया। अगर अब वो #2 रैंक के कंटेंडर बेलिंगोन को हरा पाए तो आसानी से टॉप-5 बेंटमवेट फाइटर्स में शामिल हो सकते हैं और फर्नांडीस के अगले संभावित कंटेंडर्स में से एक भी बन जाएंगे।

#5 कडेस्टम ने विरोधी को फिनिश कर जीता वर्ल्ड टाइटल

ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम ने नवंबर 2018 में हुए ONE: WARRIOR’S DREAM में उस समय अपराजित रहे टायलर मैक्ग्वायर को हराकर ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।

5 राउंड्स तक चले इस मुकाबले में कडेस्टम को मैक्ग्वायर की ओर से निरंतर दबाव झेलना पड़ रहा था। दोनों ओर से बहुत जबरदस्त स्ट्राइक्स लगती देखी गईं, इस बीच “द बैंडिट” के राइट हैंड के प्रभाव ने उनके विरोधी को नॉकडाउन कर दिया था। स्वीडिश स्टार ने उसके बाद एक राइट नी लगाई और अगले ही पल रेफरी ने 30 सेकंड शेष रहते मैच समाप्ति की पुष्टि कर दी।

कडेस्टम नए ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन बने और अक्टूबर 2019 में कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव के खिलाफ उसे हारने से पहले एक बार डिफेंड भी किया।

अब 17 दिसंबर को मुराद रामज़ानोव पर जीत कडेस्टम को एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में शामिल करवा सकती है।

ये भी पढ़ें: स्टैम्प के लिए तैयार हैं एंजेला ली: ‘वो मेरी दुनिया में कदम रख रही हैं’

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.