डिमिट्रियस जॉनसन से वर्ल्ड टाइटल फाइट के लिए उत्साहित काइरत अख्मेतोव – ‘सारे समीकरण सटीक बैठ गए’

Kairat Akhmetov Reece McLaren ONE Fight Night 10 50

6 मई को ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III में उभरते हुए कजाकिस्तानी फाइटर काइरत अख्मेतोव ने ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड टाइटल हासिल करने के लिए बड़ा कदम उठा दिया।

तीन राउंड के कांटे के मुकाबले में #2 रैंक के अख्मेतोव #4 रैंक के रीस मैकलेरन के खिलाफ 2019 में हुई फाइट के बाद इस रीमैच में बेहद खतरनाक नज़र आए। ताकतवर स्ट्राइकिंग और शानदार रेसलिंग के मिश्रण से उन्होंने विरोधी को हर राउंड में डिफेंसिव होने के लिए मजबूर कर दिया।

इस बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत अख्मेतोव का विजयी अभियान लगातार 6 जीत के साथ और भी बड़ा हो गया। इस तरह उनका ओवरऑल रिकॉर्ड 30-2 तक पहुंच गया। साथ ही डिविजन के अगले वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर के रूप में उनकी स्थिति और भी मजबूत हो गई।

35 साल के फाइटर ने मुकाबले को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी रणनीति को पूरी तरह से लागू किया थाः

“हां, जिम में अपने साथियों के साथ मैं जो ट्रेनिंग कर रहा था, उसका 120 प्रतिशत दिखाने में सफल रहा। सबकुछ योजना के मुताबिक हुआ। मैं नतीजे से खुश हूं।”

4 साल पहले रीस मैकलेरन से हुए अपने पहले मुकाबले के विपरीत अख्मेतोव ने धीरे-धीरे ऑस्ट्रेलियाई फाइटर को पहले कमज़ोर किया। उसके बाद आगे के राउंड में अपनी स्ट्राइकिंग को भरपूर तरीके से आज़माने के लिए ग्रीको-रोमन रेसलिंग बैकग्राउंड का सहारा लिया।

मैच में प्रतिद्वंदी की शानदार सबमिशन स्किल्स से थकने के बावजूद “द कजाख” मैट पर हर तरह के खतरे से बचते रहे। उन्होंने अपनी दमदार शारीरिक क्षमता और दम घोंटने वाला टॉप गेम दिखाना शुरू किया।

उन्होंने ONEFC.com को बताया:

“हमारी पहली फाइट स्टैंड-अप बाउट थी। मुझे लगा कि इस बार भी मुझसे वो वही उम्मीद कर रहे होंगे इसलिए मैंने चालाकी से मात देने के लिए रेसलिंग को आज़माने का फैसला किया। जैसे-जैसे फाइट आगे बढ़ती गई, मैं सभी मोर्चों पर मेहनत करता गया। जब-जब जरूरत पड़ी, मैं रेसलिंग से स्टैंड-अप गेम में आता गया।

“ऐसा लगने लगा कि एक समय पर वो असमंजस की स्थिति में आ गए थे। लगा कि मेरी शारीरिक क्षमता और सहनशक्ति मेरे लिए फायदेमंद साबित होगी। वो एक BJJ ब्लैक बेल्ट हैं इसलिए मैंने अभ्यास किया था कि कैसे प्रतिद्वंदी को कुछ भी करने से रोकने के लिए उन्हें पकड़कर रखा जाए।”

जॉनसन से टाइटल फाइट के लिए तैयार काइरत अख्मेतोव

जनवरी 2018 से विजय रथ पर सवार काइरत अख्मेतोव की नज़रें MMA GOAT (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के खिताब पर टिकी हैं।

मौजूदा दौर के दिग्गज फाइटर ने ONE Fight Night 10 के मेन इवेंट में #1 रैंक के कंटेंडर एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस के खिलाफ सनसनीखेज प्रदर्शन करते हुए अपना ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल फिर से डिफेंड किया।

अख्मेतोव के मुताबिक, ऑल-टाइम दिग्गज के खिलाफ ONE वर्ल्ड टाइटल बाउट उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी फाइट होगी। इसके लिए सारी चीजें सही तरीके से व्यवस्थित हो गई हैं।

“मैं काफी वक्त से फिर से खिताब के लिए मुकाबला करने का इंतजार कर रहा था। मैं वास्तव में सर्कल में ‘माइटी माउस’ का सामना करना चाहता था और अब सारे समीकरण सटीक बैठ चुके हैं। सबकुछ योजना के मुताबिक हो रहा है। अगर ये फाइट होती है तो मेरे दोनों सपने पूरे हो जाएंगे। मैं एक तीर से दो निशाने लगा लूंगा।”

“माइटी माउस” के मेन इवेंट में जीत के कुछ ही मिनटों बाद अख्मेतोव ने सर्कल में उनके साथ मंच साझा किया और दोनों ने एक-दूसरे को घूरते हुए देखा। इसने संभावित रूप से शानदार वर्ल्ड टाइटल फाइट के लिए मंच पहले ही तैयार कर दिया।

हालांकि, बाद में “द कजाख” ने कहा कि ये मुलाकात उनके इरादों को बताने का महज एक तरीका थीः

“मैं ड्रिमिट्रियस के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता था। मैं सर्कल में आया और उन्हें बधाई दी। मैंने उनसे कहा कि वो एक दिग्गज हैं। मैं उनकी जीत के शानदार पल को उनसे दूर नहीं करना चाहता था। मैं वहां सबको ये दिखाने के लिए खड़ा हुआ था कि अब अगला चैलेंजर मैं हूं।”

दूसरी तरफ जॉनसन अब भी अपने भविष्य को लेकर अनिश्चित हैं क्योंकि उनकी उम्र 36 साल पहुंच चुकी है और वो रिटायर होने की संभावनाओं पर भी विचार कर रहे हैं।

फिर चाहे ये दिग्गज फाइटर के खिलाफ सपने को सच करने वाली बाउट हो या फ्लाइवेट डिविजन के अन्य खतरनाक कंटेंडर्स में से किसी एक के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल बाउट हो, अख्मेतोव हर तरह से खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं क्योंकि उनका लक्ष्य बस खिताब को पाना है।

उन्होंने आगे कहाः

“मैं जब पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे एक लंबा रास्ता दिखाई देता है, जिसको मुझे टॉप पर पहुंचने के लिए पार करना था। वो कुछ ऐसा था, जिसकी मैंने सालों तक कल्पना नहीं की थी। अब ये सच होने जा रहा है। ये कोई सपना नहीं है। मैं आधा रास्ता तय कर चुका हूं। अब मैं इतिहास में एक नया अध्याय लिखने से महज एक कदम दूर हूं। टाइटल मैच पूरी दुनिया को बताएगा कि कज़ाख कौन हैं? मैं इसके लिए तैयार हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.