फ्लाइवेट कंटेंडर्स की फाइट में अख्मेतोव की रेसलिंग के आगे पस्त हुए किंगड

dannykingad kairatakhmetov 1920X1280 winterwarriorsii 26 768x512

ONE: WINTER WARRIORS II की फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में #4 रैंक के कंटेंडर काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव की रेसलिंग #2 रैंक के फाइटर डैनी “द किंग” किंगड पर भारी पड़ी।

शुक्रवार, 17 दिसंबर को अख्मेतोव ने अपने विरोधी पर दबाव बनाए रखा और सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज कर ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल को दोबारा जीतने के एक कदम करीब पहुंच गए हैं।

kairatakhmetov dannykingad 1920X1280 winterwarriorsii 9

पहले राउंड की शुरुआत में आक्रामक रुख अपनाना “द किंग” पर भारी पड़ा क्योंकि अख्मेतोव ने उनकी बॉडी किक को पकड़कर मैट पर गिरा दिया।

अपने हिप्स की मदद से “द कज़ाख” दबाव बनाकर फिलीपीनो एथलीट को बच निकलने के लिए कोई जगह नहीं देना चाहते थे। हालांकि, रूसी एथलीट अपने विरोधी के डिफेंस को कमजोर नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने शॉर्ट पंच लगाते हुए स्कोरकार्ड्स में बढ़त जरूर हासिल की।

kairatakhmetov dannykingad 1920X1280 winterwarriorsii 19

दूसरे राउंड की शुरुआत में किंगड ने बड़े शॉट्स लगाने के मौके तलाशे। इस बीच “द कज़ाख” के क्लिंच गेम से बच निकलने से भी उनका आत्मविश्वास बढ़ा होगा।

मगर कुछ समय बाद ही अख्मेतोव ने लेफ्ट किक्स लगाने के बाद “द किंग” के राइट हैंड से बचते हुए परफेक्ट टाइमिंग के साथ टेकडाउन किया। इस बार भी पूर्व फ्लाइवेट किंग ने ग्राउंड गेम में बॉडी और सिर पर शॉर्ट पंच लगाकर बढ़त अपने पास रखी।

बहुत कड़े संघर्ष के बाद किंगड सर्कल वॉल से सटे रहने के दौरान स्टैंड-अप गेम में वापस आए, लेकिन “द कज़ाख” ने दोबारा उन्हें नीचे गिरा दिया।

kairatakhmetov dannykingad 1920X1280 winterwarriorsii 35 1

Team Lakay के स्टार जानते थे कि जीतने के लिए उन्हें चमत्कारी प्रदर्शन करना होगा। इसलिए अंतिम राउंड में उन्होंने खतरनाक अंदाज में किक्स लगाईं। दूसरी ओर, अख्मेतोव ने दमदार लेफ्ट हैंड के बाद टेकडाउन स्कोर किया।

इस बार “द किंग” किसी तरह स्टैंड-अप गेम में वापस आने में सफल रहे। जिसके बाद उन्होंने नी और एल्बो स्ट्राइक लगाई और कई दमदार पंच लगाते हुए 34 वर्षीय एथलीट को सर्कल वॉल की तरफ धकेला।

किंगड ने अपने विरोधी के पैर और बॉडी पर नी स्ट्राइक्स लगाईं, लेकिन उनकी जीत की उम्मीद तब खत्म हो गई, जब “द कज़ाख” ने उनकी किक को पकड़कर टेकडाउन स्कोर किया और राउंड के अंत तक टॉप पोजिशन में रहकर स्ट्राइक्स लगाते रहे।

kairatakhmetov dannykingad 1920X1280 winterwarriorsii 37

तीनों जजों ने अख्मेतोव के पक्ष में फैसला सुनाया और अब उनका रिकॉर्ड 28-2 का हो गया है। इसके साथ ही उनकी मौजूदा फ्लाइवेट किंग एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल ट्रायलॉजी बाउट होने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: WINTER WARRIORS II – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.