झानलो सांगियाओ ने अपने शानदार डेब्यू में पॉल लुमिहि को सबमिशन से हराया

JhanloSangiao PaulLumihi 1920X1280 WINTERWARRIORSII 22 768x512

झानलो “द मशीन” सांगियाओ ने अपने ONE Championship डेब्यू में फैंस को बिल्कुल निराश नहीं किया।

शुक्रवार, 17 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS II की बेंटमवेट फाइट में 19 वर्षीय फिलीपीनो स्टार ने पॉल “द ग्रेट किंग” लुमिहि को आसानी से हराकर ये साबित किया कि वो अपने युवा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में लंबी छलांग मारने के लिए तैयार हैं।

Team Lakay के जाने-माने कोच, मार्क सांगियाओ के बेटे होने के कारण उन पर मैच से पहले काफी दबाव था, लेकिन पहले ही राउंड के 1:41 मिनट में रीयर-नेकेड चोक से जीत हासिल कर उन्होंने The Home of Martial Arts में बेहतरीन शुरुआत की।

JhanloSangiao PaulLumihi 1920X1280 WINTERWARRIORSII 33

पहली घंटी के बाद लुमिहि ने सांगियाओ के ग्लव्स को छूने से इंकार कर दिया, जवाब में बागियो शहर के एथलीट ने अपने प्रतिद्वंदी पर ताकतवर लेफ्ट-राइट हुक कॉम्बिनेशन से प्रहार किया और ठोड़ी पर चोट पहुंचाई।

उसके बाद सांगियाओ ने कुछ लेग किक्स मारीं और एक जोखिम भरे हेड किक-स्पिनिंग बैक किक कॉम्बिनेशन का प्रयास किया। जवाब में उन्हें Soma Fight Club के प्रतिनिधि द्वारा एक ताकतवर लेफ्ट हुक को सहना पड़ा, जिसने उन्हें पीछे धकेला।

Team Lakay के स्टार ने उसका भली-भांति सामना किया और जवाबी कार्रवाई में एक लेग किक के बाद कई लेफ्ट और राइट हुक्स दे मारे। लुमिहि ने शानदार तरीके से खुद को बचाया और कुछ क्षणों के लिए सर्कल के बीच में अपना दबदबा कायम किया।

JhanloSangiao PaulLumihi 1920X1280 WINTERWARRIORSII 18

लेग किक्स के आदान-प्रदान के बाद सांगियाओ ने आगे बढ़ना जारी रखा, एक ओवरहैंड राइट से अपने विरोधी के साथ दूरी को कम कर एक टेकडाउन अर्जित किया।

उसके बाद युवा एथलीट ने हाफ गार्ड की पोजिशन से लुमिहि पर कई पंच बरसाए, जो सटीक निशाने पर लगे और इंडोनेशियाई एथलीट के बाएं हाथ को अपने घुटने से जकड़ लिया।

इस दांव ने “द ग्रेट किंग” को अपनी पीठ को दिखाने के लिए मजबूर किया, “द मशीन” ने तुरंत उसका फायदा उठाकर उनकी पीठ पर चढ़कर निर्णायक रीयर-नेकेड चोक को अंजाम दिया।

इस सबमिशन जीत ने सांगियाओ के प्रोफेशनल रिकॉर्ड को शानदार 4-0 का कर दिया है, जहां उन्होंने Team Lakay की प्रसिद्ध वुशु स्ट्राइकिंग को उभरते ग्राउंड गेम के साथ जोड़कर अपने फैंस को आने वाले भविष्य की एक झलक दिखाई है।

JhanloSangiao PaulLumihi 1920X1280 WINTERWARRIORSII 41

ये भी पढ़ें: ONE: WINTER WARRIORS II – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35