ONE Fight Night 9 में चार ONE Championship फाइटर्स ने परफॉर्मेंस बोनस हासिल किए

Jhanlo Mark Sangiao Matias Farinelli ONE Fight Night 9 13

ONE Championship के 4 एथलीट्स ने थाईलैंड के बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में 22 अप्रैल को हुए ONE Fight Night 9: Nong-O vs. Haggerty में सनसनीखेज हाइलाइट-रील फिनिश के लिए परफॉर्मेंस बोनस प्राप्त किए।

ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने Team Lakay के प्रतिनिधि झानलो “द मशीन” मार्क सांगियाओ, टोंगा के फाइटर ईसी “डॉक्स्ज़” फिटिकेफु, ब्राज़ीलियाई स्ट्राइकर फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो और नए-नवेले ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने जोनाथन हैगर्टी को परफॉर्मेंस बोनस से सम्मानित किया।

मेन इवेंट में “द जनरल” ने ना केवल दिग्गज फाइटर नोंग-ओ हामा को पराजित करते हुए बेंटमवेट मॉय थाई खिताब पर कब्जा किया बल्कि अपने अविश्वसनीय प्रदर्शन के दम पर 100,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी हासिल किया।

हैगर्टी की बॉक्सिंग सटीक होने के साथ बेहद आक्रामक भी रही क्योंकि उन्होंने लंबे समय तक डिविजनल किंग रहे नोंग-ओ को 3 बार कैनवास पर ढेर किया था। ऐसे में उन्होंने आखिरी हाइलाइट-रील नॉकडाउन पहले राउंड के 2:40 मिनट पर हासिल कर लिया।

इस तरह 26 साल के फाइटर ने अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हुए नोंग-ओ के 10 फाइट जीतने के विजय रथ को वहीं पर रोक दिया।

उधर, ब्राज़ील के लोबो भी इवेंट में इससे बेहतर मैच की उम्मीद नहीं कर सकते थे क्योंकि उन्होंने #1 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स पर शानदार जीत हासिल करते हुए दमदार वापसी की थी।

दूसरे राउंड में नॉकडाउन का सामना करने के बावजूद “डिमोलिशन मैन” ने आखिरी राउंड में जबरदस्त वापसी की और थाई एथलीट को नॉकआउट के जरिए ढेर करते हुए 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस जीता।

वेल्टरवेट MMA एक्शन में ईसी फिटिकेफु ने अपनी पहली प्रोमोशनल जीत के साथ वालमीर डा सिल्वा पर पहले राउंड में बेहतरीन सबमिशन जीत दर्ज करते हुए परफॉर्मेस बोनस जीता।

“डॉक्स्ज़” ने कैनवास पर फुर्ती के साथ मुकाबला किया। ब्राज़ीलियाई स्टार को सटीकता के साथ पीछे की ओर से गए और रीयर-नेकड चोके के जरिए बाउट को वहीं पर खत्म करते हुए 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस अपने नाम कर लिया।

सांगियाओ बिजली की रफ्तार वाली सबमिशन जीत के साथ शाम का पहला 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस लेकर अपने घर गए।

20 साल के एथलीट ने नी-बार के जरिए खुद को डिफेंड करते हुए प्रोमोशनल डेब्यू करने वाले मैटियस फारिनेली को टैप आउट करने में महज 58 सेकेंड का वक्त लिया। इस दौरान फिलीपीनो एथलीट ने अपराजित रिकॉर्ड को 6-0 से आगे बढ़ाते हुए अपना 100 प्रतिशित फिनिशिंग रेट बरकरार रखा।

न्यूज़ में और

Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34