झानलो सांगियाओ के परफेक्ट रिकॉर्ड को ध्वस्त करना चाहते हैं एंख-ओर्गिल बाटरखू – ‘मेरा लक्ष्य निर्णायक जीत दर्ज करना’

Enkh Orgil Adonis Sevilleno ONE Friday Fights 13 26

यूएस प्राइमटाइम पर डेब्यू का मौका मिलने के कारण एंख-ओर्गिल बाटरखू का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है।

मंगोलियाई वॉरियर के ONE Championship करियर की शुरुआत 2 जीतों के साथ हुई। वहीं अब शनिवार, 5 अगस्त को ONE Fight Night 13: Allazov vs. Grigorian में उनका सामना बेंटमवेट बाउट में अपराजित MMA स्टार झानलो सांगियाओ से होगा।

बाटरखू ने पिछले साल दिसंबर में Road To ONE: Mongolia कॉम्पिटिशन जीतने के बाद ONE रोस्टर में प्रवेश पाया था।

उसके बाद उन्होंने ONE Friday Fights वीकली सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्हें सांगियाओ के टीम मेंबर एडोनिस सेविलेनो पर सर्वसम्मत और ONE Warrior Series कॉन्ट्रैक्ट विजेता रॉकी बैकटोल पर पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत मिली।

अब पूर्व ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन नारनतुंगलाग जदंबा के शिष्य एक उभरते हुए फिलीपीनो स्टार को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज कर अपने शानदार रिकॉर्ड को बेहतर करना चाहेंगे।

बाटरखू ने कहा:

“ONE Fight Night जैसे बड़े इवेंट का हिस्सा बनना अनोखा अनुभव है। इन इवेंट्स में मौजूद क्राउड भी भयानक रूप ले सकता है, लेकिन ये एक ऐसा अवसर भी है जहां मैं बहुत बड़े मंच पर अपनी स्किल्स से सबको प्रभावित कर सकता हूं।

“पिछले मैच के बाद मैंने अपने व्यक्तिगत जीवन के अलावा प्रोफेशनल जीवन में भी सुधार के प्रयास किए हैं। ट्रेनिंग की बात करूं तो मैंने अपनी तकनीक और फाइटिंग स्टाइल को बेहतर करने पर ध्यान दिया है।”

बाटरखू का रिकॉर्ड 9-2 का है और लगातार 8 मैच जीत चुके हैं, लेकिन सांगियाओ अभी तक अपराजित हैं और उनका रिकॉर्ड 6-0 का है। उन्होंने अभी तक अपने सभी प्रतिद्वंदियों को पहले राउंड में फिनिश किया है।

दोनों एथलीट्स का रिकॉर्ड शानदार है, लेकिन इनमें से कोई एक ही डिविजन में आगे बढ़ पाएगा और इस मैच का विजेता टॉप-5 बेंटमवेट रैंकिंग्स में जगह बनाने के एक कदम करीब पहुंच जाएगा।

34 वर्षीय मंगोलियाई अपने युवा प्रतिद्वंदी का सम्मान करते हैं और उन्होंने अपराजित फिलीपीनो एथलीट की चुनौती के लिए खुद को अच्छे से तैयार किया है।

बाटरखू ने कहा:

“मैंने कुछ पुरानी फाइट्स को देखकर अपने प्रतिद्वंदी के गेम को परखा है। उनकी स्किल्स शानदार हैं और भविष्य में बहुत सफलता प्राप्त करेंगे। उन्हें अपनी तेजी और दृढ़ता के लिए जाना जाता है।

“उनके गेम को परखने के बाद मैं जान चुका हूं कि अगले मैच में मुझे क्या करना होगा।”

एंख-ओर्गिल बाटरखू के अनुसार सब्र उन्हें जीत दिलाएगा

एंख-ओर्गिल बाटरखू ONE Fight Night 13: Allazov vs. Grigorian में झानलो सांगियाओ के खिलाफ बेंटमवेट MMA मुकाबले में सब्र से काम लेना चाहेंगे।

हालांकि Team Lakay के प्रतिनिधि को उम्र में अपने प्रतिद्वंदी से 13 साल छोटे होने का फायदा मिल सकता है, लेकिन मंगोलियाई स्टार के अनुसार उनका अनुभव उन्हें मैच में धैर्य बनाए रखने में मदद करेगा।

बाटरखू ने कहा:

“तेजी और दृढ़ता मेरे प्रतिद्वंदी की ताकत हैं, जिन्हें काउंटर कर पाना कठिन होता है। इससे निजात पाने के लिए मैं धैर्य बनाए रखते हुए सटीक मूव्स लगाने की कोशिश करूंगा। मैं अपनी ताकत का लाभ उठाऊंगा और तकनीक के दम पर उन्हें स्पीड की मदद से बढ़त बनाने से रोकना चाहूंगा।

“कई स्किल्स में महारत और अभी तक प्राप्त किया गया अनुभव मेरी ताकत है। मैं अपने गेम प्लान को सटीक तरीके से अमल में लाना चाहूंगा और साथ ही कुछ अप्रत्याशित मूव्स भी लगाने का प्रयास करूंगा।”

बाटरखू के अनुसार उनका सब्र इस मैच के परिणाम में बड़ा अंतर पैदा करेगा और वो जानते हैं कि सांगियाओ शुरुआत से आक्रामक अंदाज में अटैक करना चाहेंगे।

मगर मंगोलियाई एथलीट ने भी बिना रुके मूव्स लगाने की काबिलियत से सबको प्रभावित किया है इसलिए उनके स्टाइल्स की भिड़ंत इस मैच को शुरुआत से धमाकेदार बना रही होगी।

बाटरखू ऐसे माहौल में पहले भी अच्छा कर चुके हैं और एक बार फिर ऐसा करते हुए खुद को टॉप बेंटमवेट फाइटर्स में शामिल करवाना चाहेंगे।

उन्होंने कहा:

“ये मैच बिना कोई संदेह शानदार रहने वाला है और मैं भी कांटेदार टक्कर की उम्मीद कर रहा हूं। मुझे भरोसा है कि मैं अपनी प्रतिबद्धता और स्किल्स के दम पर खुद को एक अच्छा प्रतिद्वंदी साबित कर पाऊंगा।

“हालांकि मैच की भविष्यवाणी करना कठिन है, लेकिन मेरा लक्ष्य निर्णायक जीत दर्ज करना है।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.