अगले मैच में टॉप-5 कंटेंडर के खिलाफ मैच चाहते हैं लोमन

StephenLoman YusupSaadulaev 1920X1280 WINTERWARRIORSII 36 768x512

कई महीनों के इंतज़ार के बाद Team Lakay के स्टार स्टीफन “द स्नाइपर” लोमन ने अपना ONE Championship डेब्यू किया, जिसमें वो सभी की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।

शुक्रवार, 17 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS II में फिलीपीनो स्टार ने #3 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर युसुप सादुलेव को पहले राउंड में नॉकआउट किया।

लोमन ने कहा, “मैंने शुरुआत अच्छी की और ट्रेनिंग में जो कुछ सीखा था, उसका सर्कल में भी इस्तेमाल कर पाया। मुझे लगता है कि मैं आगे भी इस तरह का प्रदर्शन करना जारी रखूंगा और फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरता रहूंगा।”

इस मुकाबले से पूर्व लोमन ने कहा था कि वो दागेस्तानी सबमिशन स्टार को एक क्लीन शॉट लगाकर हराने वाले हैं और अब उन्होंने अपनी बात को सच साबित करके भी दिखाया।

26 वर्षीय स्टार ने बाउट के दौरान उसी क्लीन शॉट को लैंड करवाने के मौके तलाशे। इस बीच उनके एकदम सटीक निशाने पर लैंड हुए ओवरहैंड लेफ्ट के प्रभाव से सादुलेव लड़खड़ाने लगे थे।

मगर इसके बाद भी लोमन ने फिनिश की तलाश में अपनी पूरी एनर्जी एक ही बार में खर्च ना करने का निर्णय लिया।

Team Lakay के एथलीट जानते थे कि दागेस्तानी फाइटर के पास बहुत खतरनाक मूव्स हैं इसलिए उन्होंने सब्र से काम लिया। वो जानते थे कि सब्र से काम लेने पर मैच को फिनिश करने का अवसर खुद उनके पास चलकर आएगा।

लोमन ने कहा, “मैंने उनपर खतरनाक शॉट लगाया, लेकिन मुझे लगा कि वो अभी भी वापसी कर सकते हैं।”

“अगर मैंने जल्दबाजी की तो मुझे काउंटर स्ट्राइक लग सकती थी। इसलिए मैंने क्लीन शॉट लगाने के सही मौके का इंतज़ार किया। मैं उनके हाथों के नीचे होने का इंतज़ार कर रहा था।”

Pictures from the match between Stephen Loman and Yusup Saadulaev from ONE: WINTER WARRIORS II

कुछ ही पलों बाद उनकी सब्र से काम लेने की रणनीति कारगर रही।

जब सादुलेव जैब-क्रॉस लगाने आगे आए, तभी “द स्नाइपर” को मौका नजर आया। उन्होंने एक कदम आगे बढ़ाकर खतरनाक ओवरहैंड लेफ्ट लगा दिया, जिसके प्रभाव से उनके विरोधी मैट पर जा गिरे।

ग्राउंड गेम में कुछ पंच लगने के बाद रेफरी ने पहले राउंड में 4 मिनट 9 सेकंड पर लोमन को तकनीकी नॉकआउट से विजेता घोषित कर दिया।

लोमन ने कहा, “उस काउंटर मूव की मैंने जिम में अनगिनत बार ट्रेनिंग की थी।”

“इस फाइट में मेरा दिल मुझसे अटैक करने के लिए कह रहा था। मैं जानता था कि वो जैब-स्ट्रेट कॉम्बो लगाने को लेकर बहुत सहज थे इसलिए मैंने बहुत सटीक टाइमिंग के साथ स्ट्राइक को लैंड करवाया।”

सादुलेव को हराने के बाद “द स्नाइपर” का रिकॉर्ड 15-2 का हो गया है और विनिंग स्ट्रीक 9 मैचों की हो गई है। इस जीत के बाद उन्हें टॉप-5 बेंटमवेट एथलीट्स में जगह मिल सकती है।

अब लोमन अगले मैच में भी जीत दर्ज कर अपने शानदार मोमेंटम को जारी रखना चाहेंगे, लेकिन वो नहीं मानते कि उन्हें अभी ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलेगा।

मौजूदा बेंटमवेट किंग बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस फिलहाल 2022 में #1 रैंक के कंटेंडर जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर के खिलाफ मैच की तैयारियों में जुटे हैं।

फिलीपीनो स्टार ने स्वीकार किया कि ब्राजीलियाई एथलीट्स को पहले भिड़ना चाहिए इसलिए वर्ल्ड टाइटल शॉट से पहले वो अन्य टॉप कंटेंडर्स के खिलाफ फाइट चाहते हैं।

फिलीपीनो स्टार ने कहा, “मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन मैं खुद से बेहतर रैंकिंग्स वाले फाइटर के खिलाफ फाइट चाहता हूं। शायद मुझे एक जीत के बाद टाइटल शॉट मिल जाए, मगर उससे पहले मुझे लिनेकर और बिबियानो मैच के विजेता का इंतज़ार करना होगा।”

Filipino MMA fighter Stephen Loman speaks after his victory at ONE: WINTER WARRIORS II

बेंटमवेट रैंकिंग्स में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खासतौर पर, #4 रैंक के कंटेंडर फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे की पहले राउंड में नॉकआउट जीत और “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल की लोमन के टीम मेंबर और #2 रैंक के कंटेंडर केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन के खिलाफ बड़े उलटफेर के बाद।

वहीं लोमन ने वादा किया है कि ONE के मैचमेकर्स जो भी फाइट उन्हें देंगे, वो उसके लिए तैयार रहेंगे।

उन्होंने कहा, “आने वाले समय में मुझे पहले से अधिक कठिन चुनौतियों की उम्मीद रहेगी।”

ये भी पढ़ें: 14 जनवरी को होने वाले ONE: HEAVY HITTERS का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.