जॉन लिनेकर को स्टीफन लोमन के खिलाफ कांटेदार मुकाबले की उम्मीद – ‘मैं उन्हें नॉकआउट करने वाला हूं’

John Lineker Kim Jae Woong ONE Fight Night 13 57

जॉन लिनेकर पिछले मैच में अपनी 18वीं नॉकआउट जीत हासिल करने के बाद एक और धमाकेदार प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।

ONE Fight Night 14: Stamp vs. Ham में ब्राजीलियाई स्टार का सामना टॉप बेंटमवेट कंटेंडर्स की भिड़ंत में स्टीफन लोमन से होगा। उन्हें फिलीपीनो एथलीट से उम्मीद होगी कि वो अपना बेस्ट देंगे।

“हैंड्स ऑफ स्टोन” ने पिछले मैच में किम जे वूंग को अंतिम क्षणों में स्टॉपेज से हराया था और अब उसी लय को कायम रखना चाहते हैं।

उनके पास शनिवार, 30 सितंबर को बहुत बड़ा अवसर होगा क्योंकि उत्तर अमेरिकी प्राइमटाइम पर प्रसारित होने वाले इस इवेंट उनका सामना डिविजन में #2 रैंक के कंटेंडर से हो रहा होगा।

इस अहम मुकाबले से पूर्व लिनेकर ने कहा:

“भगवान का शुक्र है कि मेरी किम के साथ फाइट अच्छी रही। मुझे चोट नहीं आई इसलिए मैंने अपने मैनेजर से जल्द अगली फाइट बुक करवाने का आग्रह किया। उसी वजह से मेरी स्टीफन लोमन के साथ फाइट बुक हो पाई है।

“लोमन अच्छे फाइटर हैं, जो हमेशा अपने प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने साबित किया है कि वो भी वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करना चाहते हैं।

“उनकी स्किल्स अच्छी हैं, जो स्टैंड-अप के अलावा ग्राउंड गेम में भी फाइट कर सकते हैं। मैं जानता हूं कि ये मजेदार फाइट रहेगी और हम फैंस के लिए इसे यादगार बनाने वाले हैं।”

लिनेकर ने इससे पहले मार्च 2022 में बिबियानो फर्नांडीस को हराकर ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल जीता था।

“हैंड्स ऑफ स्टोन” को फर्नांडीस की ताकत का आभास हुआ और यहां तक कि नॉकडाउन भी हुए थे।इसलिए जब पिछले साल नवंबर में लोमन ने फर्नांडीस को हराया तो लिनेकर उनसे काफी प्रभावित हुए थे।

इस कारण लिनेकर इस हफ्ते एक कांटेदार मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं:

“फर्नांडीस के खिलाफ फाइट में लोमन अपने ग्राउंड गेम को लेकर आत्मविश्वास से भरे थे, जहां उन्होंने जोरदार ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक किया। उनका प्रदर्शन अच्छा रहा और बिबियानो के खिलाफ यादगार जीत हासिल की।

“उनके पंचों में ताकत होती है और टेकडाउन भी अच्छे हैं। लोमन का ग्राउंड-एंड-पाउंड गेम जबरदस्त है। वो ऐसे फाइटर हैं जो लगातार मूवमेंट करते रहते हैं। ऐसे में उन्हें स्ट्राइक लगा पाना आसान नहीं होता। टेकडाउन और मूवमेंट उनकी ताकत हैं।”

‘मैं लोगों को नॉकआउट करने के लिए फाइट करता हूं’ – लिनेकर

जॉन लिनेकर ने किम जे वूंग के खिलाफ मैच से सीखा कि वो हमेशा अंदाजा नहीं लगा सकते कि उनका प्रतिद्वंदी क्या करने वाला है।

ये बात स्टीफन लोमन पर काफी अच्छे से लागू होती है, जो स्ट्राइकिंग बैकग्राउंड से आते हैं। लेकिन अब अपने MMA को बेहतर बनाते हुए हर क्षेत्र में फाइट कर सकते हैं।

मगर लिनेकर के हाथों की जबरदस्त ताकत और उनकी फाइट को फिनिश करने की काबिलियत को देखते हुए उनका मानना है कि लोमन खुद को बचाए रखने के लिए रेसलिंग करने की कोशिश कर सकते हैं।

“हैंड्स ऑफ स्टोन” ने बताया:

“मैंने जब किम जे वूंग का सामना किया, तब सोचा था कि फाइट स्टैंड-अप गेम में होगी, जहां केवल स्ट्राइकिंग होगी। लेकिन मुझे टेकडाउन कर उन्होंने चौंका दिया था। मैंने किम के खिलाफ मैच से सबक सीखा है कि मुझे फाइट के दौरान हर तरह की स्थिति के लिए तैयार रहना होगा।

“मैं मानता हूं कि मेरे दमदार पंचों और नॉकआउट पावर को देखते हुए लोमन भी मुझे टेकडाउन करने की कोशिश करेंगे। मैं मानता हूं कि वो खतरा मोल नहीं लेना चाहेंगे।”

लिनेकर अपनी पुरानी रणनीति पर टिके रहने वाले हैं, फिर चाहे उनके प्रतिद्वंदी अलग तरह के प्लान के साथ ही क्यों ना सर्कल में उतरें।

उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता हमेशा दमदार स्ट्राइक्स लगाते हुए अपने विरोधी को झकझोरने की होती है। वो “द स्नाइपर” को भी इसी तरह के प्लान के साथ हराना चाहते हैं।

ब्राजीलियाई एथलीट मानते हैं कि वो स्टैंड-अप गेम में बेहतर हैं इसलिए वो लोमन की 11 मैचों की विनिंग स्ट्रीक का धमाकेदार अंदाज में अंत कर फैब्रिसियो एंड्राडे के खिलाफ बेंटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा:

“मेरे हाथों में ज्यादा ताकत है और बॉक्सिंग भी खतरनाक है। मैं अपने बॉक्सिंग गेम को अमल में लाते हुए एक बार फिर नॉकआउट से जीत दर्ज करना चाहूंगा।

“मैं फाइट में लोगों को नॉकआउट करने के लिए एंट्री लेता हूं। ये फाइट भी वैसी ही रहने वाली है क्योंकि मैं उन्हें नॉकआउट करने वाला हूं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4