2023 की सर्वश्रेष्ठ वापसी: 5 एथलीट्स जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सबको हैरान कर दिया

Saemapetch Fairtex Felipe Lobo ONE Fight Night 9 47

खेलों में खिलाड़ियों द्वारा की गई शानदार वापसी से बढ़कर शायद कुछ खास नहीं होता और 2023 में ONE Championship के टॉप मार्शल आर्टिस्ट्स ने ढेरों ऐसे धमाकेदार मुकाबले पेश किए।

स्कोरकार्ड में पिछड़ने के बाद वापसी करने में बहुत ही ताकत लगती है। इसी वजह से फैंस भौचक्के रह जाते हैं, जब कोई एथलीट लगभग हार की कगार से जीत हासिल कर लेता है।

आइए ONE के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और स्ट्राइकिंग मुकाबले में हुई जबरदस्त वापसी पर नजर डालते हैं, जिन्होंने स्टार्स की शारीरिक और मानसिक मजबूती का नमूना पेश किया।

लिनेकर ने 4 सेकंड शेष रहते किम को नॉकआउट किया

ONE Fight Night 13 के 151-पाउंड कैचवेट MMA मुकाबले में किम जे वूंग का सामना जॉन लिनेकर के साथ हुआ और ऐसा लग रहा था कि वो अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल कर लेंगे।

पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ लग रहा था कि मैच स्टैंड-अप में ही चलेगा, लेकिन पहले ही राउंड में दक्षिण कोरियाई स्टार ने विरोधी को गिराकर हैरान कर दिया।

“द फाइटिंग गॉड” ने टॉप पोजिशन हासिल कर लिनेकर की मुश्किलें बढ़ाईं, लेकिन ब्राजीलियाई दिग्गज ने ग्रैपलिंग गेम का शानदार प्रदर्शन कर खुद को जैसे-तैसे बचाया।

उसके बाद से “हैंड्स ऑफ स्टोन” मैच में आगे आते दिखे। उन्होंने अपने विरोधी के टेकडाउन की कोशिशों को नाकाम किया और पंच लगाए।

ये कोशिशें तीसरे राउंड के आखिरी समय पर रंग लाईं, जब ब्राजीलियाई सुपरस्टार ने लेफ्ट हुक के जरिए विरोधी को ढेर कर दिया।

एबेलार्डो ने शाहरुरामज़ानोव के खिलाफ दो नॉकडाउन के बावजूद वापसी की

ONE Friday Fights 38 की 146.8-पाउंड कैचवेट MMA फाइट में जॉर्जी “टाइगर” शाहरुरामज़ानोव को मार्क “टायसन” एबेलार्डो ने हराकर लगातार तकनीकी नॉकआउट से दूसरी जीत हासिल की।

हालांकि, रूसी स्टार ने एबेलार्डो की मुश्किलें बढ़ाई हुई थीं, लेकिन टायसन ने दूसरे राउंड के अंत में शानदार वापसी की।

शाहरुरामज़ानोव ने कीवी फाइटर को पहले और दूसरे राउंड में एक जैसी स्पिनिंग व्हील किक मारकर गिरा दिया था और उसके बाद अटैक जारी रखा।

किसी तरह एबेलार्डो ने दूसरे राउंड में वापसी की और “टाइगर” को एक जबरदस्त लेफ्ट हुक का शिकार बनाकर गिराया और फिर दमदार ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक की वजह से तकनीकी नॉकआउट से मैच को जीता।

फ्रेमानोव ने पिछड़ने के बावजूद जोल्टसेट्सेग को सबमिशन से पराजित किया

फेदरवेट MMA फाइट में शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग द्वारा इल्या फ्रेमानोव को मैट पर लाने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

मंगोलियाई फाइटर ने फ्रेमानोव पर लगातार पंच जड़े और पहले 30 सेकंडों में ही फिनिश हासिल करने का प्रयास किया, लेकिन रूसी स्टार को खुद को पैरों पर खड़ा करने में कामयाब रहे।

यहां से 28 वर्षीय स्टार ने वापसी की और शिनीचग्टा को घुटनों के वार से मैट पर गिरा दिया। फ्रेमानोनव ने Zorky MMA टीम के प्रतिनिधि को उठने नहीं दिया और पहले ही राउंड में रीयर-नेकेड चोक लगाकर टैप करने पर मजबूर कर दिया।

लोबो ने सैमापेच को किया ढेर

ONE Fight Night 9 के बेंटमवेट मॉय थाई मैच में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि सैमापेच फेयरटेक्स को जीत मिलने वाली है, लेकिन फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो भी कहां हार मानने वाले थे।

सैमापेच कंट्रोल में नजर आ रहे थे और उन्होंने दूसरे राउंड में लेफ्ट हुक लगाकर “डिमोलिशन मैन” को नॉकडाउन कर दिया था। जब लोबो खड़े हुए तो थाई स्टार ने दबाव बनाते हुए लगातार तीसरी जीत हासिल करने की कोशिश की।

अब सिर्फ एक ही राउंड बचा था और सैमापेच को लगे राइट हैंड से वो लड़खड़ा गए। उसके बाद लोबो ने लगातार पंच लगाकर Fairtex टीम के प्रतिनिधि को हार मानने पर मजबूर कर दिया।

टेन पॉ ने नॉकडाउन के बावजूद वापसी कर जीती फाइट

असा “द अमेरिकन निंजा” टेन पॉ ने पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हान ज़ी हाओ को फिनिश कर 149.5-पाउंड कैचवेट मुकाबले में शानदार वापसी की।

बेहतरीन शुरुआत के बाद हान ने “द अमेरिकन निंजा” को दूसरे राउंड में लेफ्ट हुक लगाकर गिरा दिया।

टेन पॉ ने वापसी कर जबरदस्त पंचों से प्रहार कर दिखाने की कोशिश की कि वो हार मानने को तैयार नहीं हैं। तीसरे राउंड में अमेरिकी स्टार चीनी प्रतिद्वंदी की ओर बढ़े और राइट हैंड से उन्हें नुकसान पहुंचाया।

उसके बाद टेन पॉ ने ढेर सारे पंच लगाए और रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा कर दी।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19