स्टीफन लोमन का ONE Championship में अभी तक का शानदार सफर

Bibiano Fernandes Stephen Loman ONE on Prime Video 4 1920X1280 34

ONE Championship में अभी तक 3 मुकाबलों में अपराजित रहे स्टीफन “द स्नाइपर” लोमन अब मौजूदा ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो एंड्राडे के खिलाफ चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने के बहुत करीब आ गए हैं।

मगर इससे पहले फिलीपीनो स्टार को एक और चुनौती को पार करना होगा। उनका सामना ONE Fight Night 14: Stamp vs. Ham में डिविजन के पूर्व किंग और मौजूदा #1 रैंक के कंटेंडर जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर से होगा।

शनिवार, 30 सितंबर को यूएस प्राइमटाइम पर होने वाले इस मुकाबले को जीतकर लोमन साबित कर देंगे कि वो दुनिया के टॉप बेंटमवेट फाइटर्स में से एक हैं।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में इस धमाकेदार मैच से पूर्व यहां लोमन के ONE में अभी तक के सफर के बारे में जानिए।

ONE डेब्यू में युसुप सादुलेव को हराया

दिसंबर 2021 में लोमन ने ONE में एंट्री ली और उस समय वो लगातार 8 मैच जीत चुके थे। उन्हें फिलीपींस के सबसे उभरते हुए स्टार्स में से एक माना जाता था।

उनसे लोगों को काफी उम्मीदें थीं इसलिए प्रोमोशनल डेब्यू में उन्हें बेहद कठिन चुनौती मिली। उनकी भिड़ंत ONE WINTER WARRIORS II में उस समय #3 रैंक के बेंटमवेट MMA कंटेंडर रहे युसुप सादुलेव से हुई।

लोमन ने केवल एक ही राउंड में अपनी फिनिशिंग पावर से सादुलेव को झकझोरते हुए पूरे डिविजन को सावधान किया। कुछ देर तक अपने प्रतिद्वंदी के गेम को परखने के बाद Team Lakay के प्रतिनिधि ने साउथपॉ स्टांस में रहकर खतरनाक लेफ्ट हैंड लगाया, जिसके प्रभाव से रूसी एथलीट केवल 4 मिनट 9 सेकंड के समय पर नॉकआउट हो गए।

इस जीत के साथ लोमन ने बेंटमवेट डिविजन में अन्य कंटेंडर्स को चेतावनी दे दी थी।

शोको साटो को झकझोरा

“द स्नाइपर” ने 3 महीनों बाद ONE X में वापसी की, जहां उनकी भिड़ंत प्रतिभाशाली जापानी एथलीट शोको साटो से हुई।

फिलीपीनो फाइटर ने अपनी स्किल्स का शानदार प्रदर्शन किया। अपनी आक्रामक वुशु स्टाइल स्ट्राइकिंग, टेकडाउन अटैक्स और ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक का मिश्रण करते हुए बढ़त हासिल की।

दूसरे और तीसरे राउंड में लोमन ने डबल-लेग टेकडाउन की कोशिश के दौरान बैक कंट्रोल हासिल किया। यहां से उन्होंने साटो पर दबाव कम नहीं होने दिया और ग्राउंड स्ट्राइक्स लगाते हुए फाइट पर अपनी पकड़ मजबूत करते चले गए।

इन ग्राउंड स्ट्राइक्स ने उनकी सर्वसम्मत निर्णय से जीत सुनिश्चित की, जिससे उनका डिविजन में कद काफी बढ़ गया था।

पूर्व बेंटमवेट किंग बिबियानो फर्नांडीस को हराया

अपने आखिरी मुकाबले में लोमन की भिड़ंत पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो फर्नांडीस से हुई। ONE Fight Night 4 में हुए उस मुकाबले को काफी लोगों ने लोमन के लिए सबसे कठिन चुनौती करार दिया था।

वो आत्मविश्वास से भरे थे इसलिए शुरुआती क्षणों में उन्होंने फ्रंट-फुट पर रहकर बढ़त हासिल करने का प्रयास किया।ब्राजीलियाई एथलीट के खतरनाक ग्राउंड गेम से बचने के बजाय “द स्नाइपर” ने निडरता के साथ ग्रैपलिंग मूव्स लगाए।

लोमन का स्टैमिना जबरदस्त रहा और उन्होंने निरंतर आक्रामक रुख अपनाए रखा। इस कारण फर्नांडीस कमजोर स्थिति में नजर आने लगे थे। फर्नांडीस अंतिम राउंड में 2 सुप्लेक्स टेकडाउंस का भी शिकार बने थे।

“द स्नाइपर” ने अंत में ग्राउंड स्ट्राइक्स लगाते हुए स्कोरकार्ड्स में अपनी जीत सुनिश्चित की। अब ONE Fight Night 14 में उन्हें लिनेकर के खिलाफ मैच दिया गया है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19