3 मुकाबले जो ONE Fight Night 14 को यादगार बना सकते हैं

John Lineker lands a body shot on Bibiano Fernandes

ONE Fight Night 14: Stamp vs. Ham शनिवार, 30 सितंबर को फैंस का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

इवेंट को 3 अलग-अलग खेलों के विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हेडलाइन कर रहे होंगे, लेकिन उससे पहले भी कई धमाकेदार मैच सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में मौजूद क्राउड का रोमांच बढ़ा रहे होंगे। 

यहां आप जान सकते हैं उन 3 मुकाबलों के बारे में, जो ONE Fight Night 14 को सबसे यादगार बना सकते हैं।

#1 जॉन लिनेकर vs. स्टीफन लोमन

पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन और मौजूदा #1 रैंक के कंटेंडर जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर अगले मैच में #2 रैंक के कंटेंडर स्टीफन “द स्नाइपर” लोमन को हराकर दोबारा वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करना चाहेंगे।

एक तरफ लिनेकर का बॉक्सिंग गेम होगा, जिसकी भिड़ंत लोमन के वुशु स्टाइल से होगी। इस 2 स्ट्राइकर्स के मुकाबले में नॉकआउट देखे जाने की काफी संभावना है।

“हैंड्स ऑफ स्टोन” ने ONE में 5 जीत दर्ज की हैं, जिनमें से 4 उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश करते हुए दर्ज की हैं। ब्राजीलियाई स्टार अपने करियर में 18 बार नॉकआउट से जीत चुके हैं और अगले मैच में भी इसी इरादे से सर्कल में कदम रखने वाले हैं।

दूसरी ओर लोमन का ONE रिकॉर्ड 3-0 का है, 11 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और अपने डेब्यू में युसुप सादुलेव को तकनीकी नॉकआउट से हराकर अपनी फाइट्स को फिनिश करने की काबिलियत से सबको प्रभावित किया था।

उभरते हुए स्टार उसके बाद 2 अन्य टॉप कंटेंडर्स को भी मात दे चुके हैं। उनकी किकबॉक्सिंग और ग्रैपलिंग का मिश्रण उन्हें किसी भी एथलीट के लिए बड़ा खतरा बना रहा होता है।

“द स्नाइपर” के पास वो स्किल्स हैं जो लिनेकर के लिए स्टैंड-अप गेम में मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं, लेकिन “हैंड्स ऑफ स्टोन” की पावर के सामने कई दिग्गज भी घुटने टेक चुके हैं। मगर लोमन के पास भी स्किल्स हैं, जो लिनेकर को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए मजबूर कर सकती हैं।

#2 दिमित्री मेन्शिकोव vs. रंगरावी सिटसोंगपीनोंग

हाल ही में ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाले दिमित्री मेन्शिकोव ONE Fight Night 14 में एक और जीत दर्ज कर दोबारा रेगिअन इरसल के खिलाफ टाइटल शॉट पा सकते हैं, लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें एक उभरते हुए स्टार को मात देनी होगी।

रूसी एथलीट ONE में आने से पहले लगातार 11 मैच जीत चुके थे, जिनमें से 6 स्टॉपेज से आई थीं। मगर मेन्शिकोव, इरसल के खिलाफ अपनी स्किल्स का ठीक ढंग से प्रदर्शन नहीं कर पाए थे क्योंकि वो एक मिनट के अंदर मुकाबला हार गए थे।

रंगरावी सिटसोंगपीनोंग की शानदार लय को देखते हुए उनके खिलाफ एक जीत मेन्शिकोव साबित कर सकते हैं कि वो डिविजन के बेस्ट फाइटर्स में से एक हैं।

Sitsongpeenong टीम के 27 वर्षीय प्रतिनिधि ने ONE में 3-0 का रिकॉर्ड कायम कर लिया है और साल 2018 के बाद से हारे नहीं हैं। अब एक और बड़ी जीत दर्ज करते हुए रंगरावी, इरसल को चुनौती देने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

इस लाइटवेट मॉय थाई मैच में एक तरफ मेन्शिकोव की पंचिंग पावर होगी, जिसका सामना रंगरावी की लेग किक्स से हो रहा होगा। दोनों एथलीट्स की जीत के लिए प्रतिबद्धता इस फाइट को रोमांचक बना रही होगी।

#3 मॉरो सेरिली vs. पॉल इलियट

जब रोमांच की बात हो रही हो तो फैंस मॉरो “द हैमर” सेरिली और पॉल “किंग ऑफ द नॉर्थ” इलियट के हेवीवेट MMA मुकाबले को मिस नहीं करना चाहेंगे।

हेवीवेट एथलीट्स क्षण भर में फाइट को फिनिश करने की काबिलियत रखते हैं और बहुत कम बार उनकी फाइट्स का परिणाम स्कोरकार्ड्स से आता है।

सेरिली के 19 प्रोफेशनल मुकाबलों में से केवल 5 का परिणाम जजों ने सुनाया है। वहीं इलियट के अभी तक सभी 6 मैच पहले राउंड में समाप्त हुए हैं। दोनों के रिकॉर्ड को मिलाकर देखा जाए तो वो 13 बार नॉकआउट से जीत दर्ज कर चुके हैं इसलिए जीत या हार किसी की हो, मगर ये फाइट बहुत रोमांचक रहने वाली है।

एक तरफ फाइट के फिनिश होने की संभावना बनी रहेगी, वहीं इस मैच के परिणाम का हेवीवेट MMA डिविजन पर गहरा असर पड़ सकता है। सेरिली और इलियट को केवल टॉप कंटेंडर्स के खिलाफ हार मिली हैं और इस शनिवार एक और जीत उन्हें दोबारा टॉप पर पहुंचने की रेस में शामिल कर सकती है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48