3 चीजें जो सच में ‘अनस्टॉपेबल’ एंजेला ली को रोक सकती हैं

ONE Women’s Atomweight World Champion “Unstoppable” Angela Lee

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली सच में अपने नाम की तरह जिंदगी जीती हैं।

24 साल की एथलीट ने सर्कल में हर एटमवेट एथलीट को हराया है, जिससे भी उनका सामना हुआ है। वो अपनी जीत की इस लय को बरकरार रखने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

सिंगापुर-अमेरिकी एथलीट भार वर्ग में बहुत ही बेहतरीन रही हैं लेकिन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के बाहर वो पूरी तरह से अजेय नहीं हैं।

ये रहीं वो तीन चीजें जो “अनस्टॉपेबल” को उनके रास्ते में ही रोक देती हैं।

#1 बुफे

ONE Women's Atomweight World Champion Angela Lee dines at a hawker centre in Singapore

ली को खाना बहुत पसंद है।

एटमवेट क्वीन को खाने से सुकून मिलता है। अगर वो ONE वर्ल्ड टाइटल के लिए ट्रेनिंग नहीं कर रही हैं तो उन्हें बुफे (एक जगह पर मौजूद काफी और कई तरह का खाना) की लाइन में लगकर धूम मचाने में कोई परेशानी नहीं है।

अपनी हंसी रोकते हुए वो कहती हैं, “मैं इस मामले में खुद को नहीं रोक पाती हूं। अगर मैं ऑल यू कैन ईट बुफे देखती हूं तो वहां जरूर जाती हूं। यहां तक कि मैं वहां तीसरी व चौथी बार भी जाती हूं।”

“मुझे खाना बहुत पसंद है। मैं हर तरह का खाना ट्राई करने की दीवानी हूं। ये वो चीज है, जिसमें मुझे मजा आता है। अगर ऐसे में मुझे खाना दिखता है तो मैं अपने रास्ते में तुरंत रुक जाती हूं।”



#2 डॉग्स

ONE Women's Atomweight World Champion Angela Lee and her puppy, Rocky

एक प्यारे डॉग को देखते ही ली का दिल पिघल जाता है।

इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है क्योंकि ये सिंगापुर-अमेरिकी एथलीट एक अमेरिकन बुलडॉग रॉकी और एक अमेरिकन बुली एथना की प्राउड डॉग मॉम हैं।

और अगर ली हवाई के वाइपाहू में किसी को अपने डॉग के साथ रोड पर देखती हैं तो वो उन्हें रोककर उनसे मुलाकात जरूर करती हैं।

वो कहती हैं, “मुझे जानवर बहुत पसंद हैं, खासकर डॉग्स। अगर मैं किसी प्यारे से डॉग को वहां पर देखती हूं तो मैं उसके पास जाकर उसके मालिक से पूछती हूं कि क्या मैं उसे प्यार कर सकती हूं। ये मेरा स्वभाव है।”

#3 बच्चे

एक और चीज जो “अनस्टॉपेबल” को रुकने पर मजबूर कर देती है वो हैं बच्चे।

जब भी ली किसी नए जन्में को देखती हैं, वो उस छोटे से बच्चे की ओर खिंची चली जाती हैं और उसके साथ खेलना चाहती हैं।

वो खुश होते हुए कहती हैं, “बच्चे बहुत प्यारे होते हैं। वो प्यार से भरे होते हैं और उनके गाल बहुत मुलायम होते हैं। उनकी एड़ियां भी प्यारी होती हैं।”

असल में बच्चों के बारे में सोचने भर से ये एटमवेट क्वीन अपनी रास्ते में रुक जाती हैं।

ये भी पढ़ें: एंजेला ली को मूलन से प्रेरित ज्वेलरी कलेक्शन के लिए मॉडल के रूप में चुना गया

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35