एंजेला ली को मूलन से प्रेरित ज्वेलरी कलेक्शन के लिए मॉडल के रूप में चुना गया

Angela Lee IMG_8430 768x512

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली को RockLove ज्वेलरी के मूलन-इंस्पायर्ड कलेक्शन के लिए (रोल)मॉडल के रूप में चुना गया है।

RockLove ज्वेलरी के सीईओ एलिसन सिमिनो ने कहा, “प्रोफेशनल मॉडल्स के बजाय ये उन असल लोगों को मौका देने का चांस है जो इस कलेक्शन की विशेषता और भावना दर्शाते हैं।”

NowThis को दिए एक इंटरव्यू में ली ने उनके और उस अनोखे कैरेक्टर के बीच समानताएं बताईं।

23 वर्षीय स्टार ने कहा, “ये वॉरियर प्रिंसेस की तरह काफी शानदार है और कुछ ऐसा ही मैं खुद के अंदर देखती हूं, जब मैं फाइट के लिए जाती हूं और कैसे मैं अपने परिवार के काफी करीब हूं। इसलिए हर चीज़ साथ जुड़ी हुई है और ये हमें जोड़ता है।”

ली विमेंस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की टॉप लीडर्स में से एक हैं और वो लगातार नई पीढ़ी को अपने शब्दों और कार्यों से प्रेरित कर रही हैं।

सिंगापुर के हवाई की निवासी ग्लोबल स्टेज पर अपने प्रभाव को समझती हैं और उन्हें बदलाव का मुख्य हिस्सा बनने पर गर्व हैं।

ली ने कहा, “मैं ज्यादा से ज्यादा फाइट्स जीत सकती हूं लेकिन मेरे लिए जरूरी ये है कि मैं कितने लोगों को प्रेरित कर पा रही हूं, साथ ही कैसे मैं लोगों के जीवन पर सकारात्मक रूप से प्रभाव डाल पा रही हूं।”

“मैं काफी ज्यादा सम्मानित महसूस करती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं बड़ी हो जाऊंगी और मैं कुछ ऐसा करूंगी और दुनिया में इस प्रकार के बदलाव करूंगी।”

जब एटमवेट क्वीन सर्कल में वापसी करेंगी तो वो अपने ताज का टॉप रैंक की स्टार डेनिस “द मेनेस फेयरटेक्स” ज़ाम्बोआंगा के खिलाफ बचाव करेंगी।

ये भी पढ़ें: एंजेला ली ने डेनिस ज़ाम्बोआंगा के साथ होने वाले टाइटल मैच को लेकर बात की

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.