एटमवेट क्वीन एंजेला ली ने डिविजन की रैंकिंग्स पर दी प्रतिक्रिया

Angela Lee defeats Xiong Jing Nan at-ONE-CENTURY

“अनस्टॉपेबल” एंजेला ली ने काफी मजबूती से खुद को इस डिविजन की क्वीन बना लिया है।

जब से उन्होंने जापानी दिग्गज मेई “V.V” यामागुची को मई 2016 में पहली ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप बाउट में हराया है, तब से उन्होंने हर उस विरोधी को धूल चटाई है, जिसने उनके ताज को पाने के लिए कदम बढ़ाया है।

23 साल की एथलीट अपने वेट क्लास में अपराजित रही हैं और वो अकेली मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने विमेंस एटमवेट के गोल्ड पर कब्जा जमाया है।

हालांकि, कई ऊंची रैंक वाली दावेदार भी इस डिविजन में मौजूद हैं, जो ली को डिविजन में पहला जोरदार झटका देकर उनका ताज छीनना चाहती हैं।

ऐसे में “अनस्टॉपेबल”ने पांच एटमवेट वॉरियर्स के बारे में अपनी राय शेयर की है, जो ONE Championship की एथलीट रैंकिंग्स में उनसे पीछे हैं।

#1-रैंक की दावेदार डेनिस ज़ाम्बोआंगा

Philippine mixed martial artist stands against the fence

एंजेला ली: वो काफी अच्छी ऑलराउंडर एथलीट हैं और काफी बेहतर मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हैं। मुझे लगता है कि वो अपनी चीजों को काफी अच्छे से मिक्स करती हैं। वो कहीं पर भी अच्छा खेल सकती हैं।

मेई से उनके अंतिम मैच को जज करूं तो वो काफी अच्छा गेम प्लान था, जो उनकी टीम ने उनके साथ तैयार किया था। उन्होंने इसे काफी अच्छी तरीके से लागू भी किया। इस वजह से मेरा मानना है कि वो बहुत स्मार्ट तरीका रहा।

वो टफ एथलीट दिखती हैं। वो नई पीढ़ी की मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक हैं, जो चीजों में बदलाव करके किसी भी रेंज में खुद का सहज रख पाती हैं।

#2-रैंक की दावेदार मेंग बो

Chinese mixed martial artist throws the final blow at Laura Balin

एंजेला ली: मैंने अभी तक उनकी एक ही बाउट देखी है क्योंकि ONE Championship में उन्होंने एक ही मैच में हिस्सा लिया है। हालांकि, वो काफी अच्छा नॉकआउट था (लौरा “ला ग्लैडियाडोरा” बालिन के खिलाफ ONE: AGE OF DRAGONS में)। मुझे लगता है कि उन्होंने पुल-थ्री किया जैसे हुक में पुल किया जाता है। मेरी समझ से वो काफी प्रभावशाली था।



#3-रैंक की दावेदार लिन हेकीन

"MMA Sister" Lin Heqin celebrates her win

एंजेला ली: मैं इन दो (मेंग और लिन) एथलीट्स को एटमवेट दावेदारों की टॉप फाइव लिस्ट में देखकर हैरान रह गई थी। मेरे विचार से कुछ दूसरी एथलीटों को लिस्ट में होना चाहिए था क्योंकि उनके पास ज्यादा बाउट्स और ONE में लंबा इतिहास था लेकिन इसमें आप क्या कर सकते हैं।

#4-रैंक की दावेदार मेई यामागुची

Japanese mixed martial artist Mei Yamaguchi throws ground punches at Jenny Huang

एंजेला ली: मेरी समझ से मेई सच में टॉप-5 लिस्ट में आने की हकदार थीं। वो इस खेल की दिग्गज एथलीट हैं और काफी लंबे समय से ये खेल खेलती आ रही हैं। उन्होंने वर्ल्ड टाइट के लिए भी बाउट की है इसलिए ऐसा होना सही रहा। उन्होंने काफी सारी बाउट की हैं। इस वजह से मुझे सच में लगता है कि उनका टॉप-5 की लिस्ट में होना जरूरी था।

#5-रैंक की दावेदार जीना इनियोंग

Philippine mixed martial artist Gina Iniong

एंजेला ली: मुझे लगता है कि जीना भी टॉप-5 की लिस्ट में शामिल होने की हकदार थीं। मेरे हिसाब से उन्होंने ONE में काफी सारी बाउट्स खेली हैं। उनके साथ कुछ उतार-चढ़ाव हुए लेकिन वो फिर भी जमी रहीं। हाल ही में हुए उनके मैच के आधार पर मुझे शर्तियां तौर पर लगता है कि वो टॉप-5 में आने के योग्य हैं।

ये भी पढ़ें: एंजेला ली को मूलन से प्रेरित ज्वेलरी कलेक्शन के लिए मॉडल के रूप में चुना गया

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.