दागेस्तान के 5 MMA फाइटर्स जो ONE वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं

Murad Ramazanov Hiroyuki Tetsuka inside the matrix 3 3 768x512

दागेस्तान को दुनिया के बेहतरीन रेसलर्स तैयार करने के लिए जाना जाता था, लेकिन अब रूस के इस क्षेत्र के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार्स दुनिया भर में अपने देश का परचम लहरा रहे हैं।

दागेस्तान की जनसंख्या केवल 31 लाख है, लेकिन कॉम्बैट खेलों में इस क्षेत्र के एथलीट्स बहुत ऊंचे लेवल पर पहुंच चुके हैं।

कुछ एथलीट्स ONE Championship के ग्लोबल स्टेज पर सफलता हासिल कर चुके हैं, जिनमें पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियंस मरात “कोबरा” गफूरोव और अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव भी शामिल हैं।

यहां आप जान सकते हैं उन 5 अन्य दागेस्तानी स्टार्स के बारे में जो ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने का लक्ष्य साथ लिए आगे बढ़ रहे हैं।

#1 युसुप सादुलेव 

#3 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर युसुप सादुलेव ONE में दागेस्तान से आए सबसे बेहतरीन एथलीट्स में से एक हैं।

खसावयुर्त में जन्में सादुलेव ने 12 साल की उम्र में रेसलिंग सीखनी शुरू की और 19 साल की उम्र में पढ़ाई के लिए अमेरिका आ गए, जहां उन्हें ब्राजीलियन जिउ-जित्सु के बारे में पता चला।

उनके प्रोफेशनल MMA करियर की शुरुआत उत्तर अमेरिका में हुई, जापान में भी फाइट की और 2012 में ONE को जॉइन किया।

सादुलेव तभी से टॉप कंटेंडर्स में से एक बने रहे हैं और नवंबर 2013 में हुए ONE: WARRIOR SPIRIT में फ्यूचर ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस को भी हराया था।

रूसी एथलीट अभी 3 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और शुक्रवार, 17 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS में Team Lakay के उभरते हुए स्टार स्टीफन “द स्नाइपर” लोमन का सामना करेंगे।

इस जीत के बाद उन्हें 2022 में वर्ल्ड टाइटल शॉट भी मिल सकता है।

#2 दागी अर्सलानअलीएव

इसी महीने टिमोफी नास्तुकिन के खिलाफ रीमैच को स्टॉपेज से जीतकर दागी अर्सलानअलीएव ने ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।

#3 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर को 2019 ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में उस समय के लाइटवेट किंग क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के खिलाफ हार मिली थी। मगर ONE: WINTER WARRIORS में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने साबित किया कि वो डिविजन के बेस्ट फाइटर्स में से एक हैं।

अर्सलानअलीएव का जन्म बुय्नस्क में हुआ, इसी क्षेत्र ने उन्हें अंदर से मजबूत बनाया है और बहुत गर्व से अपने नाम के साथ “दागी” को जोड़ते हैं।

दागेस्तान के लिए ONE वर्ल्ड टाइटल जीतना अर्सलानअलीएव के लिए बहुत गौरवपूर्ण लम्हा होगा और अभी उनकी नजरें नए लाइटवेट किंग ओक रे यूं पर हैं।



#3 मुराद रामज़ानोव

अपराजित वेल्टरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट मुराद रामज़ानोव ने ग्लोबल स्टेज पर आने के बाद 2020 में लगातार 2 जीत दर्ज कीं और अब ONE: WINTER WARRIORS II में अपने रिकॉर्ड को बेहतर कर सकते हैं।

Dagestan Fighter टीम के स्टार का सामना पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम से होगा, जिनपर एक जीत रामज़ानोव को टॉप कंटेंडर्स में शामिल करवा सकती है।

फरवरी 2020 में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में रामज़ानोव ने “वुल्वरिन” बे म्यूंग हो को हराया और ONE: INSIDE THE MATRIX III में हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका को हराकर अपने रिकॉर्ड को 10-0 का किया।

अगर अब रामज़ानोव, कडेस्टम के रूप में पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन को हरा पाए तो मौजूदा वेल्टरवेट किंग कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

#4 गाज़ीमुराद अब्दुलेव

गाज़ीमुराद अब्दुलेव ने ONE: UNBREAKABLE में अपने डेब्यू मैच में कडेस्टम को हराकर अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखा था।

जून 2019 में ONE Warrior Series 6 में कार्लोस प्रेट्स को हराने के बाद अब्दुलेव ने बहुत कम समय के नोटिस पर कडेस्टम के खिलाफ फाइट के ऑफर को स्वीकार किया और उसे पहले राउंड में सबमिशन से जीता भी।

स्वीडिश स्टार के खिलाफ अब्दुलेव का वर्ल्ड-क्लास रेसलिंग देखने को मिला। वहीं चीन में रहकर उन्होंने सांडा के गुर भी सीखे हैं, जिसका वो अगले मैचों में फायदा उठा सकते हैं।

उनका रिकॉर्ड 6-0 का है और कम अनुभव होते हुए भी वो ONE की बड़ी चुनौतियों को पार करने के लिए तैयार हैं।

#5 सायिद इज़ागखमेव

हालांकि सायिद इज़ागखमेव ने अभी ग्लोबल स्टेज पर फाइट नहीं की है, लेकिन वो पहले ही दुनिया के फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर चुके हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि महान मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट खबीब नर्मागोमेदोव ने खुद उनकी तारीफ की है।

यहां तक कि खुद पूर्व वर्ल्ड चैंपियन नर्मागोमेदोव ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि की थी कि इज़ागखमेव ने ONE को जॉइन कर लिया है।

इज़ागखमेव का रिकॉर्ड 19-2 का है, जिनमें से उन्होंने 14 जीत अपने विरोधी को फिनिश कर हासिल की हैं। अभी तक उनके प्रोमोशनल डेब्यू की तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन डेब्यू मैच में उनसे धमाकेदार एक्शन की उम्मीद जरूर रखिएगा।

ये भी पढ़ें: 17 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS II का प्रसारण कैसे देखें

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.