दागी अर्सलानअलीएव ने नास्तुकिन को तीसरे राउंड में TKO से हराया

Timofey Nastyukhin Dagi Arslanaliev WINTERWARRIORS 1920X1280 20 768x512

3 साल पहले दागी अर्सलानअलीएव की टिमोफी नास्तुकिन के खिलाफ नॉकआउट जीत के बाद अब दोनों एथलीट्स दोबारा आमने-सामने आए और दोनों ने ऐसे अटैक किया जैसे इस फाइट के बाद दुनिया खत्म होने वाली है।

मगर ONE: WINTER WARRIORS में हुए इस मैच का परिणाम भी पहले जैसा ही रहा।

शुक्रवार, 3 दिसंबर को टर्किश स्टार ने इस बार तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से नास्तुकिन को मात दी।

उम्मीद के अनुसार, दोनों ने शुरुआत से एक-दूसरे पर अटैक करना शुरू किया। #5 रैंक के कंटेंडर नास्तुकिन खतरनाक तरीके से हुक्स लगा रहे थे। अर्सलानअलीएव ने जब उन्हें काउंटर करने की कोशिश की, तभी लेफ्ट हैंड के प्रभाव से नीचे जा गिरे।

#3 रैंक के कंटेंडर अर्सलानअलीएव ने सिंगल-लेग टेकडाउन लगाकर रूसी एथलीट को मैट पर गिराया। नास्तुकिन दोबारा खड़े हुए, लेकिन इस दौरान उन्हें पेट के हिस्से पर नी स्ट्राइक लगी, जिसके चलते रेफरी ने टाइम-आउट किया।

मैच दोबारा शुरू होने के बाद दोनों ने खतरनाक तरीके से अटैक करना शुरू किया। इस दौरान टर्किश एथलीट ने अपने प्रतिद्वंदी के सिर को पकड़कर बहुत खतरनाक तरीके से चेहरे पर नी लगाई। मैच को दोबारा रोका गया, वहीं डॉक्टरों ने जांच के बाद रूसी एथलीट को फाइट जारी रखने की अनुमति दी।

Pictures from the MMA fight between Timofey Nastyukhin and Dagi Arslanaliev from ONE: WINTER WARRIORS

दूसरे राउंड में अर्सलानअलीएव के बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन ने नास्तुकिन को सर्कल वॉल की तरफ धकेला। Raty टीम के स्टार ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन टर्किश एथलीट ने दबाव बनाते हुए टेकडाउन स्कोर किया।

यहां से अर्सलानअलीएव ने अपने प्रतिद्वंदी के चेहरे पर एल्बो और पंच लगाए। एक बार फिर मैच को रोका गया, डॉक्टरों की जांच के बाद दोबारा फाइट शुरू हुई।

नास्तुकिन ने खतरनाक तरीके से पंच लगाकर वापसी की कोशिश की। मगर अर्सलानअलीएव ने बैली-टू-बैक सुपलेक्स लगाया, जिसने रूसी एथलीट को झकझोर दिया।

नास्तुकिन सर्कल वॉल से सटे हुए हांफ रहे थे। उनका माउथपीस भी बाहर आ गया, रेफरी ने उसे दोबारा लगाने का मौका दिया। रूसी एथलीट स्टैंड-अप गेम में वापस आए, लेकिन राउंड के अंतिम क्षणों में अर्सलानअलीएव ने दमदार राइट हैंड लगाया।

अंतिम राउंड की शुरुआत में नास्तुकिन ने आक्रामक अंदाज में अटैक की कोशिश की। वहीं अर्सलानअलीएव ने उनकी ठोड़ी पर लेफ्ट हुक लगाया, जिसके प्रभाव से Raty टीम के एथलीट लड़खड़ाने लगे।

अर्सलानअलीएव के राइट हैंड के प्रभाव से नास्तुकिन मैट पर जा गिरे। टर्किश एथलीट ने कुछ और पंच लगाए और आखिरकार तीसरे राउंड में 49 सेकंड के समय पर रेफरी ने मैच को समाप्त घोषित कर दिया।

इस जीत के साथ अर्सलानअलीएव का रिकॉर्ड 9-2 का हो गया है और संभव ही उन्होंने ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन ओक रे यूं के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल कर लिया है।

ये भी पढ़ें: ONE: WINTER WARRIORS – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.