5 कारणों से आपको 25 फरवरी को ONE Fight Night 7 जरूर देखना चाहिए

John Lineker Fabricio Andrade ONE on Prime Video 3 1920X1280 70 768x511

इस शनिवार, 25 फरवरी को आइकॉनिक लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में 4 अलग-अलग मार्शल आर्ट्स के कई धमाकेदार मुकाबले होंगे।

यूएस प्राइमटाइम पर प्रसारित होने वाले ONE Fight Night 7: Lineker vs. Andrade II में प्रोमोशन के कई बेहतरीन फाइटर्स परफॉर्म करेंगे, जिनमें शुरू से लेकर अंत तक जबरदस्त एक्शन देखे जाने की उम्मीद होगी।

https://www.instagram.com/p/CnMZOdHOW8w/

दुनिया का कोई भी मार्शल आर्ट्स फैन इस एक्शन को मिस नहीं करना चाहेगा।

आइए यहां जानते हैं उन 5 कारणों के बारे में, जिनसे आपको ONE Fight Night 7 को जरूर देखना चाहिए।

#1 धमाकेदार वर्ल्ड चैंपियनशिप रीमैच

https://www.instagram.com/p/CkANS6nDVSC/

मेन इवेंट में पूर्व बेंटमवेट MMA किंग जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर और उभरते हुए स्टार फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे ये तय करने के लिए आमने-सामने आएंगे कि कौन अनडिस्प्यूटेड ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन है।

उनकी पहली भिड़ंत ONE Fight Night 3 में हुई थी, लेकिन वो मुकाबला तीसरे राउंड में एंड्राडे के लो ब्लो (पेट के निचले हिस्से पर लगा वार) के कारण नो-कॉन्टेस्ट के रूप में समाप्त हुआ। मगर उससे कुछ समय पहले ही लिनेकर को मुसीबत में पड़ते देखा गया था।

दोनों ब्राजीलियाई एथलीट्स जीत के लिए प्रतिबद्ध हैं इसलिए उनके वर्ल्ड चैंपियनशिप रीमैच में खतरनाक एक्शन की उम्मीद रखनी चाहिए।

#2 तवनचाई का पहला वर्ल्ड टाइटल डिफेंस

https://www.instagram.com/p/Cm33kV3vP2n/

पेटमोराकोट पेटयिंडी को हराकर ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने के 5 महीनों बाद 23 वर्षीय स्ट्राइकिंग स्टार तवनचाई पीके साइन्चाई को-मेन इवेंट में जमाल युसुपोव को हराकर दिखाना चाहेंगे कि वो लंबे समय तक चैंपियन बने रहने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

थाई एथलीट एक आक्रामक स्ट्राइकर हैं और उनपर बढ़त बनाना बहुत मुश्किल है इसलिए उन्हें इस जनरेशन के सबसे बेहतरीन फाइटर्स में से एक होने की संज्ञा दी जाती है।

मगर इस शनिवार उनके सामने युसुपोव की कठिन चुनौती होगी। टर्किश-रूसी एथलीट ONE में अभी तक अपराजित रहे हैं और उन्हें अपने खतरनाक लेफ्ट हैंड के लिए जाना जाता है। ये स्किल्स उन्हें तवनचाई के लिए बड़ा खतरा साबित कर रही हैं।

#3 उभरते हुए ग्रैपलिंग स्टार्स

https://www.instagram.com/p/Cm63TZOqXg5/

ONE Fight Night 7 में प्रोमोशन के कई उभरते हुए सबमिशन ग्रैपलर्स भी फाइट करते हुए दिखाई देंगे।

लीड कार्ड में यूरोप के टॉप BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर टॉमी लेंगाकर का सामना कई बार के सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन ऊअली कुरझेव से होगा।

लेंगाकर ने अपने पिछले मैच में रेनाटो कनूटो को हराया था और अगले मैच में एक जीत उन्हें लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग किंग केड रुओटोलो के खिलाफ टाइटल शॉट दिला सकती है।

मेन कार्ड में अमेरिकी BJJ सुपरस्टार डेनियल केली अपनी जीत की लय को कायम रखते हुए सबसे पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जगह बनाने के करीब पहुंचना चाहेंगी, लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें MMA स्टार अयाका मियूरा की चुनौती से पार पाना होगा।

#4 लंबे और तगड़े फाइटर्स की भिड़ंत

https://www.instagram.com/p/CoKLB93MCXQ/

फैंस को टेक्निकल फाइटिंग हमेशा पसंद आती है, जहां स्किल्स मुकाबले में बहुत बड़ा अंतर पैदा कर सकती हैं। वहीं जब 2 लंबे और तगड़े एथलीट्स आमने-सामने आ रहे हों तो रिंग में खतरनाक एक्शन का देखा जाना तय है।

रोमानियाई स्टार आंद्रेई स्टोइका और अल्बानिया के फ्रांसेस्को क्षाज़ा के लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में कुछ ऐसा ही खतरनाक एक्शन देखने को मिलेगा क्योंकि स्टोइका 6 फुट 2 इंच और उनके विरोधी 6 फुट 4 इंच लंबे होंगे।

“मिस्टर KO” के नाम से पहचाने जाने वाले स्टोइका के पंचों में जबरदस्त ताकत है, लेकिन क्षाज़ा भी पीछे हटने वालों में से नहीं हैं।

इस मैच के नॉकआउट से फिनिश होने की काफी अधिक संभावना हैं, लेकिन फिनिश से पहले फैंस को दोनों टॉप स्ट्राइकर्स की ओर से जबरदस्त फाइटिंग देखने को मिलेगी।

#5 इंडोनेशिया के टॉप MMA स्टार्स अपनी छाप छोड़ने को तैयार

https://www.instagram.com/p/CnmIHSQpzES/

3 इंडोनेशियाई स्टार्स साबित करना चाहेंगे कि उनका देश भी MMA में आगे बढ़ रहा है।

एको रोनी सपुत्रा इस समय 7 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और सभी मैचों को पहले राउंड में फिनिश किया है। वो अब #3 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर डैनी किंगड को हराकर टॉप-5 में एंट्री ले सकते हैं।

वहीं लिंडा डैरो टॉप एटमवेट एथलीट्स में से एक हैं, जो विक्टोरिया सूज़ा को हराकर अपने 6-0 के अपराजित रिकॉर्ड को बेहतर करना चाहेंगी।

इवेंट के पहले मैच में एड्रियन मैथिस अपने अगले मैच में ज़ी लांग झा शी को हराकर टॉप-5 में प्रवेश करना चाहेंगे।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)