डेनियल केली की नजरें 2023 में वर्ल्ड टाइटल पर टिकीं – ‘जिउ-जित्सु के लिए ये बेहतरीन साल रहा’

Danielle Kelly Mariia Molchanova ONE on Prime Video 4 1920X1280 47 768x511

ग्रैपलिंग स्टार डेनियल केली ने 2022 में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से मार्शल आर्ट्स के ग्लोबल स्टेज पर धमाल मचा दिया।

मार्च में हुए ONE X में अमेरिका के फिलाडेल्फिया की BJJ ब्लैक बेल्ट स्टार ने ONE Championship के इतिहास में पहले विमेंस सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में मुकाबला किया था। उन्होंने MMA दिग्गज मेई यामागुची के खिलाफ सूझबूझ और तकनीक के बेहतर तालमेल के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी जीत लिया था।

इसके 8 महीने बाद ONE Fight Night 4 में केली ने सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन मारिया मोल्चानोवा को ज्यादा मशक्कत किए बिना सबमिट करते हुए एक बार फिर से बोनस हासिल कर लिया।

गुजरे हुए साल में उनके प्रदर्शन को देखें तो 27 साल की फाइटर अपनी सफलता से बेहद गदगद हैं, लेकिन वो तेजी से अपने बढ़ते कद और संगठन के भीतर सबमिशन ग्रैपलिंग के समग्र विकास से अचंभित भी हैं।

उन्होंने ONEFC.com को बताया:

“एक जिउ-जित्सु एथलीट होने के नाते ये साल शायद जिउ-जित्सु के लिए सबसे अच्छा रहा। अगर आप पीछे मुड़कर देखें तो मैंने यहां तक पहुंचने की उम्मीद नहीं की थी। ONE के लिए पहला जिउ-जित्सु विमेंस ग्रैपलिंग मैच होना बहुत अहमियत रखता है। मैंने सच में इसके लिए कड़ी मेहनत की थी।”

हालांकि, सफलता के साथ उनके पास दबाव भी ज्यादा आने वाला है।

केली जानती हैं कि स्टार बनने तक का सफर उन्होंने एक के बाद एक दबदबे वाला प्रदर्शन करके ही तय किया है। ऐसे में उनको पता है कि लोगों की उम्मीदें उनसे बढ़ गई हैं इसलिए उन्हें अपना बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी रखना होगा।

वो कहती हैं कि इसमें कोई समस्या नहीं है क्योंकि ट्रेनिंग, ग्रैपलिंग और मुकाबले अब उनकी फुल टाइम जॉब हैंः

“मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि इस मुकाम तक पहुंची, लेकिन अब और ज्यादा काम करने का वक्त आ गया है। लोग मुझे देख रहे हैं। बहुत सी निगाहें मुझ पर लगी हैं। इसने मुझे ज्यादा कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है। ये मेरी एक जॉब है, जिसे मुझे करना पसंद है। मुझे लगता है कि मैंने यहां जो कुछ भी हासिल किया है, वो इसलिए क्योंकि मैं एक अलग तरह की ग्रैपलर हूं। हां, बिल्कुल मैं इसे गंभीरता से ले रही हूं। जिस जगह पर आज हूं, वहां तक पहुंचने के लिए मैं सच में सबकी आभारी हूं।”

केली की अगले मुकाबले में एंजेला ली या जेसा खान से भिड़ने की चाहत

ONE Championship सबमिशन ग्रैपलिंग में नए खिताब जोड़ना जारी रखे हुए है। ऐसे में इस बात को लेकर हैरानी नहीं होनी चाहिए कि डेनियल केली 2023 में और भी बड़े इतिहास रचने की उम्मीद बांधे हुए हैं।

एटमवेट डिविजन में गोल्ड जीतकर वो ऐसा कर सकती हैं। अपने लक्ष्य को पाने के लिए वो जी-जान से मेहनत भी कर रही हैं।

अमेरिकी एथलीट ने कहाः

“मैं सच में 115 पाउंड का विमेंस वर्ल्ड टाइटल जीतना चाहती हूं।”

जहां तक संभावित प्रतिद्वंदियों की बात है तो BJJ स्टार के दिमाग में दो नाम हैं।

सबसे पहले वो एमटवेट क्वीन एंजेला ली से बाउट करना पसंद करेंगी। प्रतिभाशाली ब्लैक बेल्ट होल्डर ली ने सार्वजनिक रूप से कह दिया था कि वो केली को सबमिट कर सकती हैं। इसके बाद से ONE की दो सबसे बड़े स्टार्स के बीच एक उभरती हुई प्रतिद्वंदिता शुरू हो गई।

केली ने बतायाः

“एंजेला ली से बाउट के लिए मैंने इसलिए कहा क्योंकि वो कह रही थीं कि मुझे सबमिट कर सकती हैं। मैं उनके लिए एक आसान मैच हूं। मैंने पहले ही कह दिया था कि इस बात का बुरा ना मानना। अगर मुझसे मुकाबला करना इतना ही आसान है तो मैच ही कर लीजिए।”

इसके अलावा, कारेल प्रावेच ब्लैक बेल्ट फाइटर ब्राजीलियन जिउ-जित्सु एथलीट जेसा खान से भी मुकाबला करना चाहती हैं। IBJJF पैन अमेरिकन चैंपियन खान एक प्रोफेशनल ग्रैपलर हैं, जो वर्ल्ड क्लास लेवल पर मुकाबले करती रहती हैं और आमतौर पर जीतती रहती हैं।

केली का कहना है कि खान के साथ मुकाबला उन आलोचकों का मुंह बंद कर देगा, जो कहते आए हैं कि BJJ की टॉप स्पेशलिस्ट से वो बाउट करने से बचती रही हैं।

उन्होंने कहाः

“अगर ONE विमेंस वर्ल्ड टाइटल का आयोजन करता है तो मैं जेसा खान से भिड़ना पसंद करूंगी। लोगों को लगता है कि मैं जिउ-जित्सु एथलीट से बच रही हूं, लेकिन मैं उनके बारे में रिसर्च करके जान रही हूं। आशा है कि मुझे उनसे मुकाबले का मौका मिल जाएगा।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.