ONE: WINTER WARRIORS में कांग को हराकर बहुत खुश हैं बुशेशा

Kang Ji Won Buchecha WINTERWARRIORS 1920X1280 20 768x512

उभरते हुए हेवीवेट स्टार मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में लगातार दूसरी बड़ी जीत के बाद भी ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

ONE: WINTER WARRIORS में “बुशेशा” की दक्षिण कोरियाई स्टार “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन पर जीत के बाद फैंस और अन्य फाइटर अभी से उन्हें डिविजन के एलीट फाइटर्स से जोड़ने लगे हैं।

मगर ब्राजीलियाई स्टार फिलहाल ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोचना चाहते।

उन्होंने कहा, “पहली फाइट में एंडरसन “ब्रेडॉक” सिल्वा की तरह ये फाइट भी चुनौतीपूर्ण रही इसलिए जीत दर्ज कर खुश हूं।”

“दोनों को काफी अनुभव हासिल है और अब मुझे लग रहा है कि मैं सही राह पर आगे बढ़ रहा हूं। मगर मेरा MMA रिकॉर्ड अभी केवल 2-0 है। मैंने सर्कल में केवल 5 मिनट फाइट की है, ये अभी काफी नहीं है। मुझे फिलहाल के लिए ज्यादा फाइट्स का हिस्सा बनकर ज्यादा अनुभव हासिल करने की जरूरत है।

“मैं जल्दबाजी नहीं करना चाहता और एक बार में एक ही कदम आगे बढ़ाना चाहता हूं। मैं अपने इस शानदार सफर को इंजॉय करना चाहता हूं।”

Buchecha controls Kang Ji Won on the canvas at ONE: WINTER WARRIORS.

कांग का रिकॉर्ड इस फाइट से पहले 5-0 का था और उनकी सभी 5 जीत पहले राउंड में नॉकआउट से आई थीं। इसी वजह से ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन “सिंह” भुल्लर ने भी कहा था कि कांग टाइटल शॉट के हकदार हैं।

मगर “बुशेशा” ने “माइटी वॉरियर” को पहले ही राउंड में सबमिशन से हरा दिया है।

इस फाइट में 17 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन ने अपनी बेहतरीन ग्रैपलिंग स्किल्स का प्रदर्शन किया और ये भी दिखाया कि वो एक संपन्न मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अल्मेडा ने कहा, “ये मेरे लिए परफेक्ट जीत रही। मैंने अपनी जिउ-जित्सु स्किल्स और स्ट्राइकिंग का भी इस्तेमाल किया और सब कुछ मेरे लिए अच्छा रहा।”

“मैं अपने गेम प्लान पर सही तरीके से अमल कर पाया। मैं जानता था कि उन्हें हरा पाना आसान नहीं होगा क्योंकि उन्होंने अपने सभी 5 मैचों को नॉकआउट से जीता। उनकी कठिन चुनौती ही मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रोत्साहित कर रही थी।”



“बुशेशा” ने शुरुआत में ही परफेक्ट टाइमिंग के साथ डबल-लेग टेकडाउन स्कोर कर बढ़त बना ली थी।

यहां से एकतरफा अटैक देखने को मिला। American Top Team के स्टार ने दक्षिण कोरियाई एथलीट पर पंचों की बरसात कर दी, वहीं “माइटी वॉरियर” निरंतर स्टैंड-अप गेम में वापसी के मौके तलाशते रहे।

अल्मेडा ने अंत में रीयर-नेकेड चोक लगाकर जीत हासिल की और वो खुद भी चौंक उठे थे कि उन्हें पोजिशंस बदलने में कोई दिक्कत नहीं आई।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि पंचों के जरिए मुझे जिउ-जित्सु गेम को अमल में लाने और उनसे दूरी को कम करने में आसानी हुई। मैंने कोई जल्दबाजी नहीं की इसलिए कोई गलती भी नहीं हुई।”

“मुझे स्टैंड-अप फाइटिंग का भी डर नहीं है क्योंकि एक MMA फाइटर को हर क्षेत्र में अच्छी फाइटिंग करनी आनी चाहिए। मुझे भी स्टैंड-अप फाइटिंग करने में कोई दिक्कत नहीं थी। डर के बजाय मैं सोच रहा था कि मैं उनसे ज्यादा स्ट्राइक्स लगाऊंगा, मगर इस दौरान मुझे टेकडाउन करने का मौका नजर आया।

“यही इस खेल का मज़ा है। आपको बहुत जल्दी चीज़ों को अमल में लाना होता है और सभी चीज़ों का मिश्रण ही मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स है।”

Buchecha locks in a rear-naked choke on Kang Ji Won at ONE: WINTER WARRIORS.

“बुशेशा” की इस जीत के बाद अगले ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन ने सोशल मीडिया पर BJJ लैजेंड को ललकारा है।

दूसरी ओर, अल्मेडा के मन में अभी किसी विशेष फाइटर से भिड़ने या सीधे वर्ल्ड टाइटल शॉट की मांग करने का कोई प्लान नहीं है।

उनकी पहली प्राथमिकता खुद की MMA स्किल्स को बेहतर करना है और उस अभ्यास का सर्कल में फायदा उठाना चाहते हैं।

अल्मेडा ने कहा, “मुझे ज्यादा सोचने की आदत नहीं है क्योंकि मन में हमेशा अलग-अलग विचार आते रहते हैं। इसलिए मैं लगातार ट्रेनिंग करते हुए खुद में सुधार करते रहना चाहता हूं। आप मानसिक रूप से स्थिरता बनाए रखेंगे तो हर बड़ी चुनौती का डटकर सामना कर पाएंगे।”

“मालिकिन मेरी नजर में ONE के बड़े सुपरस्टार्स में से एक और दुनिया के बेस्ट फाइटर्स में से एक भी हैं। अगर मुझे लगातार जीत मिलती रहीं तो मेरा सामना उनसे जरूर होगा। दोनों अच्छा करते रहेंगे तो ये भिड़ंत जरूर होगी।

“मगर जैसा कि मैंने कहा कि मैं अभी भी MMA में अपने शुरुआती दौर में हूं। मैं कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता और एक बार में एक ही चीज़ पर फोकस करना चाहता हूं।”

Buchecha defeats Kang Ji Won via submission at ONE: WINTER WARRIORS.

फिलहाल के लिए “बुशेशा” थोड़ा आराम करना चाहते हैं।

ब्राजीलियाई फिलहाल छुट्टियों के सीजन को इंजॉय करना चाहते हैं और उसके बाद फ्लोरिडा में ATT में ट्रेनिंग को जारी करेंगे।

अल्मेडा ने कहा, “अभी के लिए मैं छुट्टियों का आनंद लेना चाहता हूं। पिछले साल दिसंबर से मैंने आराम नहीं किया है। मैंने एक के बाद एक लगातार 5 ट्रेनिंग कैम्प किए। अब मैं ब्राजील जाकर सबसे पहले अपने परिवार से मिलूंगा क्योंकि काफी समय से मैंने उन्हें देखा तक नहीं है।”

“उनके साथ क्रिसमस को सेलिब्रेट करूंगा, मन को शांत रखना चाहूंगा और उसके बाद ट्रेनिंग दोबारा शुरू करूंगा। मुझे उम्मीद है कि 2022 में मुझे ज्यादा फाइट्स मिल पाएंगी।”

ये भी पढ़ें: स्टैम्प फेयरटेक्स ने ऋतु फोगाट को हराकर एटमवेट ग्रां प्री जीती

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs