बुशेशा ने कांग को पहले राउंड में सबमिट कर खुद को MMA में अपराजित रखा

Kang Ji Won Buchecha WINTERWARRIORS 1920X1280 15 768x512

अपने दूसरे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा को अपराजित नॉकआउट आर्टिस्ट “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन के खिलाफ कठिन चुनौती की उम्मीद की थी। लेकिन ब्राजीलियाई जिउ-जित्सु के जादूगर के लिए एक और आसान मैच साबित हुआ।

साओ पाउलो में जन्में फाइटर ने ज्यादा मशक्कत किए बिना ही पहले राउंड में सबमिशन से जीत हासिल की। शुक्रवार, 3 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS में हुए हेवीवेट मुकाबले में उन्होंने कांग को रीयर-नेकेड चोक से टैप आउट करवाया।

छह मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैचों में ये कांग की पहली हार है। इस दौरान “बुशेशा” ने इस सर्वव्यापी खेल में अपना अपराजित रिकॉर्ड कायम रखा और खुद को ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए एक कंटेंडर के रूप में निखारा।

Photos from the Buchecha and Kang Ji Won fight at ONE: WINTER WARRIORS

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में 17 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन ने जल्द ही सर्कल के बीच में अपना दबदबा बनाया और अपने प्रतिद्वंदी को किक्स से परखा।

दूसरी ओर, दक्षिण कोरियाई एथलीट ने एक ताकतवर राइट हैंड से हमला करने के लिए धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा की, जिसने उन्हें अपने आखिरी पांच फाइट्स में जीत दिलाई थी।

लेकिन शुरूआती राउंड के पहले ही मिनट में “बुशेशा” ने वो मौका उनसे छीन लिया। उन्होंने कांग के एक किक के जवाब में फुर्ती से डबल-लेग टेकडाउन को अंजाम दिया और खुद को हाफ-गार्ड की पोजिशन में ढाल लिया।

उसके बाद American Top Team और Evolve MMA के प्रतिनिधि ने जियोजे के फाइटर को टॉप पोजिशन से कई बड़े पंच दे मारे। अपने विरोधी के हमले से बचने के लिए कांग ने सर्कल की दीवार के सहारे खुद को खड़े करने की कोशिश की।

कुछ क्षणों के लिए खड़े होकर 26 वर्षीय फाइटर अपने प्रयास में लगभग सफल हो गए थे। हालांकि, ब्राजीलियाई जिउ-जित्सु के उस्ताद ने उनकी कोशिश को कामयाब नहीं होने दिया और कांग को नीचे दबाकर उनकी पीठ पर कब्जा जमाया।

उसके बाद “बुशेशा” ने खुद को अपने पसंदीदा पोजीशन में ढाला, जिससे उन्होंने BJJ में सौ से अधिक फिनिश अर्जित किए हैं। 31 वर्षीय एथलीट ने कांग की कमर को अपने पैरों से जकड़ा और उनकी गर्दन पर शिकंजा कसा।

दक्षिण कोरियाई एथलीट ने उस खतरनाक पोजिशन से खुद को बचाने की बहादुरी से कोशिश की, लेकिन एक बार “बुशेशा” की पकड़ में आने के बाद उनका बच पाना नामुमकिन था। रीयर-नेकेड चोक ने अपना काम किया और पहले राउंड के 2:27 मिनट पर कांग ने हार मान ली।

Photos from the Buchecha and Kang Ji Won fight at ONE: WINTER WARRIORS

इस जीत के साथ “बुशेशा” ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सभी को प्रभावित करना जारी रखा। सितंबर में एंडरसन “ब्रेडॉक” सिल्वा के खिलाफ अपने डेब्यू में भी उन्होंने एक बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

इसमें कोई शक नहीं है कि अब उनका नाम ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल के टॉप कंटेंडर्स में शामिल हो गया है।

ये भी पढ़ें: ONE: WINTER WARRIORS – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs