5 कारणों से अगले टॉप मिडलवेट कंटेंडर बन सकते हैं फैन रोंग

Fan Rong Yuri Simoes Inside The Matrix 3 4 768x512

“किंग कोंग वॉरियर” फैन रोंग ONE: WINTER WARRIORS II में मिडलवेट डिविजन में फाइट करेंगे, लेकिन क्या वो टॉप कंटेंडर्स के लिए बड़ा खतरा बन पाएंगे?

शुक्रवार, 17 दिसंबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में पूर्व ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन विटाली बिगडैश के खिलाफ जीत से चीनी स्टार अन्य टॉप कंटेंडर्स को सावधान कर सकते हैं।

उनका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड 14-2 का है और यहां जानिए कि क्यों फैन रोंग ONE में अगले टॉप मिडलवेट कंटेंडर बन सकते हैं।

#1 अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध हैं

Brazilian MMA fighter Yuri Simoes squares off against Chinese MMA fighter Fan Rong at ONE: INSIDE THE MATRIX III

फैन रोंग ने अपने बचपन में बहुत गरीबी देखी है। उनके माता-पिता को 2 वक्त का खाना लाने के लिए भी कड़ा संघर्ष करना पड़ता, मगर रोंग के मार्शल आर्ट्स के प्रति जुनून ने उनके सामने पैसे कमाने का अन्य विकल्प खोला।

अब Longyun MMA टीम के स्टार अपने फाइटिंग करियर के जरिए परिवार को सुखद जीवन का अहसास कराना चाहते हैं। जब कोई किसी चीज़ को लेकर इतना प्रतिबद्ध हो तो उसे रोक पाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

एक ONE वर्ल्ड टाइटल जीत “किंग कोंग वॉरियर” के जीवन को पूरी तरह बदल सकती है, जिसके वो बहुत करीब खड़े हैं। इसी प्रतिबद्धता के दम पर वो निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।

#2 एक बेहतरीन फिनिशर हैं

प्रोफेशनल फाइटर बनने के बाद फैन रोंग ने अपनी 14 में से 12 जीत स्टॉपेज से हासिल की हैं और उनका फिनिशिंग रेट 86% है।

अभी तक अपने 12 में 8 प्रतिद्वंदियों को सबमिशन और 4 को नॉकआउट से हराया है, जिनमें से उनकी 7 जीत पहले राउंड में आई हैं।

चीनी एथलीट बहुत आक्रामक फाइटर हैं और बिगडैश जैसे विरोधी के खिलाफ उनका आक्रामक स्टाइल उन्हें बढ़त दिला सकता है।



#3 अभी जबरदस्त लय हासिल है

Brazilian MMA fighter Yuri Simoes squares off against Chinese MMA fighter Fan Rong at ONE: INSIDE THE MATRIX III

पिछले मैच में यूरी सिमोइस पर जीत उनकी ONE में लगातार दूसरी जीत रही और अपने पिछले 10 में से 9 मैचों को जीत चुके हैं।

इस तरह के प्रदर्शन से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा होगा, जो उन्हें बिगडैश के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ देने में मदद करेगा। बिगडैश, जो पिछले कुछ समय से चोटों से जूझते रहे हैं और पिछले 3 में से केवल एक फाइट को जीता है।

#4 हार से सबक लेते आए हैं

फैन रोंग दिखा चुके हैं कि वो हार के दौर को भुलाकर पहले से भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

2016 में अपने प्रोफेशनल डेब्यू में हार झेलने के बाद 28 वर्षीय स्टार ने लगातार 12 जीत दर्ज कीं, जिसके बाद उन्हें ONE Championship में प्रवेश मिला।

फ्यूचर ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर के खिलाफ हार के बाद “किंग कोंग वॉरियर” लगातार 2 मैचों को शानदार तरीके से जीत चुके हैं।

ये चीज़ें दर्शाती हैं कि वो अपनी गलतियों से सबक लेते आए हैं। डी रिडर के खिलाफ सबमिशन से हार झेलने के बाद रोंग ने BJJ आइकॉन सिमोइस को हराने के लिए शानदार गेम प्लान तैयार किया था।

#5 एक संपन्न मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हैं

Fan Rong DC 6466

अधिकतर फाइटर्स किसी एक खेल में महारत रखते हैं, लेकिन फैन रोंग के पास कई तरह की स्किल्स हैं और उनके गेम में कमजोरी ढूंढ पाना भी बहुत मुश्किल है।

उनके पास जबरदस्त नॉकआउट पावर है, रेसलिंग गेम अच्छा है और ग्राउंड-एंड-पाउंड के साथ सबमिशन अटैक भी प्रभावशाली होता है।

बॉटम पोजिशन में रहते हुए भी “किंग कोंग वॉरियर” का डिफेंस शानदार रहता है और अपने प्रोफेशनल करियर में कभी फिनिश नहीं हुए हैं।

इस शानदार स्किल सेट को देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि रोंग अपने करियर में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 17 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS II का प्रसारण कैसे देखें

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.