वर्थेन को 3 राउंड तक चले मुकाबले में सादुलेव के खिलाफ अपनी पहली हार झेलनी पड़ी

yusup saadulaev troy worthen one collision course 1920S1280 49 768x512

युसुप सादुलेव को चाहे ONE Championship के बेंटमवेट डिविजन के सबसे खतरनाक ग्रैपलर्स में से एक माना जाता हो, लेकिन शुक्रवार, 18 दिसंबर को उनका एक अलग रूप देखने को मिला।

ONE: COLLISION COURSE में #4 रैंक के कंटेंडर ने अपनी बॉक्सिंग स्किल्स की मदद से अपराजित रहे ट्रॉय “प्रीटी बॉय” वर्थेन के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

yusup saadulaev troy worthen one collision course 1920S1280 44.jpg

सादुलेव ने मैच की शुरुआत फ्रंटफुट पर रहकर कुछ जैब्स और बॉडीलॉक टेकडाउन लगाने के साथ की। थोड़े संघर्ष के बाद वर्थेन उससे बच निकलने में सफल रहे।

कुछ समय बाद ही दोनों के बीच एक बार क्लिंचिंग देखने को मिली, जहां दागेस्तानी स्टार ने अमेरिकी एथलीट के पेट के हिस्से पर नी-स्ट्राइक्स लगाईं, वहीं वर्थेन बॉडी पंच लगा रहे थे।

पहले राउंड को समाप्त होने में अभी 90 सेकंड बाकी थे, दोनों एथलीट्स एक-दूसरे पर पंच लगाते हुए अलग हुए। वर्थेन अभी भी क्लिंच करना चाहते थे, लेकिन ऐसा करने के दौरान उन्हें दमदार नी स्ट्राइक का प्रभाव झेलना पड़ा।

yusup saadulaev troy worthen one collision course 1920S1280 16.jpg

दूसरे राउंड की शुरुआत में वर्थेन ने फ्रंटफुट पर रहकर सादुलेव को कॉम्बिनेशंस लगाए। लेकिन कुछ समय बाद ही दोबारा क्लिंचिंग गेम शुरू हुआ, जहां “प्रीटी बॉय” ने अपने प्रतिद्वंदी को सर्कल वॉल की तरफ धकेला।

क्लिंचिंग गेम में कुछ नी और पंच लगने के बाद रेफरी ने दोनों को अलग किया, जिसके बाद सादुलेव ने कॉम्बिनेशन लगाते हुए बढ़त प्राप्त की। 35 वर्षीय स्टार ने वन-टू कॉम्बिनेशन लगाते हुए Sanford MMA टीम के स्टार को जैब्स लगाए। उसके बाद भी उन्होंने साउथपॉ स्टांस में रहकर लेफ्ट स्ट्रेट लगाने जारी रखे।

अमेरिकी एथलीट केवल क्लिंच करने पर जोर दे रहे थे, लेकिन सादुलेव ने एक बार फिर उन्हें जबरदस्त अंदाज में नी स्ट्राइक लगाई।

yusup saadulaev troy worthen one collision course 1920S1280 46.jpg

दूसरे राउंड में स्टैंड-अप गेम में पिछड़ने के बाद आखिरी राउंड में वर्थेन पहले से बेहतर नजर आए। जब सादुलेव ने आगे आकर अटैक करने की कोशिश की, वर्थेन का पंच पहले ही उनका इंतज़ार कर रहा था। लेकिन अमेरिकी स्टार की बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रही।

तीसरे राउंड का आधा समय बीत जाने के बाद सादुलेव आसानी से अपने शॉट्स लगा पा रहे थे। वर्थेन ने भी टेकडाउन का प्रयास किया लेकिन दागेस्तानी स्टार ने खुद का बचाव करने के साथ-साथ उन्हें स्ट्रेट लेफ्ट भी लगाया।

राउंड के आखिरी क्षणों में सादुलेव ने कई दमदार स्ट्राइक्स लगाईं और वर्थेन के चेहरे पर दमदार जैब को भी लैंड कराया। असल में सादुलेव ने अपनी एनर्जी आखिरी राउंड के अंतिम क्षणों के लिए ही बचाई हुई थी और आखिरी बैल बजने तक अमेरिकी स्टार को क्षति पहुंचाते रहे।

yusup saadulaev troy worthen one collision course 1920S1280 27.jpg

3 राउंड्स की कड़ी टककर के बाद सादुलेव को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया, जिनका रिकॉर्ड अब 20-5-1 का हो गया है और ONE बेंटमवेट डिविजन की रैंकिंग्स में भी अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

ये भी पढ़ें: ONE: COLLISION COURSE – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, क्रीकलिआ vs स्टोइका

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.