साल 2020 में तीन संभावित मुकाबलों पर हैं आंग ला न सांग की नजरें

Aung La N Sang DC 7763 768x512

बहुत कम सुपरस्टार हैं, जिनका साल 2019 दो डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग से बेहतर गुजरा हो।

Aung La N Sang retains his ONE Middleweight World Title with a HUGE knockout of Ken Hasegawa at 4:41 of Round 2 👊

Aung La Nsang(Burmese Python) retains his ONE Middleweight World Title with a HUGE knockout of Ken Hasegawa at 4:41 of Round 2 👊Watch the full event on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Sunday, March 31, 2019

2019 में ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन आंग ला ने सफलतापूर्वक अपनी दोनों बेल्टों का बचाव किया।

मार्च में उन्होंने अपने जापानी प्रतिद्वंदी कैन हासेगावा को ONE: A NEW ERA में हुए रीमैच में हराया। उसके बाद अक्टूबर में उन्होंने ONE हेवीवेट चैंपियन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा को ONE: CENTURY PART II में पराजित किया।

भले ही म्यांमार के हीरो का ONE Championship में एक बेहतरीन वर्ष रहा हो, फिर भी उन्हें आत्मसंतुष्टि नहीं मिली है। वास्तव में, वो हमेशा की तरह ही जीत के लिए अब भी भूखे हैं।



34 वर्षीय एथलीट कहते हैं, “2020 मेरे लिए सबसे अहम साल होने जा रहा है।”

“मैं अब भी बहुत स्वस्थ हूं और मेरे पास सबसे अच्छी टीम है। मेरे आसपास सबसे अच्छे लोग हैं। मुझे इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना है। वास्तव में, 2020 मेरे लिए बेहद खास साल होने जा रहा है। मैं अब भी जीत के लिए बहुत भूखा हूं।”

“मुझे लगता है कि मैं बाकी दावेदारों की तुलना में जीत के लिए ज्यादा भूखा हूं। मैं हारने से नहीं डरता। मैं अपनी चैंपियनशिप बेल्ट खोने से नहीं डरता। मेरे अंदर जीत की भूख है इसलिए मैं बहुत फोकस में रहता हूं। मैं ये सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं कि 2020 मेरे लिए एक बेहतरीन साल होगा।”

🔥 WHAT. A. BATTLE! 🔥

🔥 WHAT. A. BATTLE! 🔥ONE two-division World Champion Aung La Nsang(Burmese Python) caps off a historic night in Tokyo with a 👊 MASSIVE TKO 👊 win over Brandon Vera to retain the ONE Light Heavyweight World Title!📱: Watch on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop Official Merchandise 👉 http://bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Sunday, October 13, 2019

वेरा पर बड़ी जीत दर्ज करने के बाद “द बर्मीज़ पाइथन” ने अपने मिडलवेट बेल्ट का बचाव करने के लिए वजन कम करेंगे।

आंग ला न संग की नजरें मिडलवेट डिविजन के तीन एथलीटों पर है।

म्यांमार स्पोर्ट्स आइकॉन ने कहा, “एक डच एथलीट रीनियर डी रिडर है, जो 11-0 से अपराजित हैं। उनके ONE में दो मैच हुए और दोनों में ही उन्होंने जीत हासिल की। मुझे लगता है कि उनके साथ मेरा एक बेहतरीन मैच होगा।”

“इसके अलावा विटाली बिगडैश और लिएंड्रो अटाईडिस हैं, जो अच्छी चुनौतियां पेश कर सकते हैं। ये तीनों एथलीट मेरे दिमाग में हैं। मैं उन सभी से एक के बाद एक करके बाउट करना चाहता हूं।”

डी रिडर का The Home Of Martial Arts में बेहतरीन साल गुजरा। उन्होंने “किंग कांग वॉरियर” फैन रोंग और गिलबर्टो “गिबा” गैलावा के खिलाफ हाइलाइट-रील फिनिश के साथ जीत दर्ज की।

डचमैन की तरह अटाईडिस से भी ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप का मैच काफी अच्छा हो सकता है। विटाली और आंग ला न सांग के बीच मुकाबला हुआ, तो ये इनके मैच का तीसरा मुकाबला होगा।

ये तीनों प्रतिद्वंदी “द बर्मीज पाइथन” के लिए चुनौतियां पेश कर सकते हैं लेकिन वो इस बात का भरोसा दिलाते हैं कि परिणाम उन्ही्ं के पक्ष में आएंगे।

वो कहते हैं, “मैं ये प्रडिक्ट कर सकता हूं कि दोनों डिविजन में मेरा ही दबदबा रहेगा। सभी सभी दावेदारों पर जीत हासिल करूंगा ताकि उसके बाद एथलीट्स दावेदार बनने के बारे में नहीं सोचेंगे।”

एक नाम है, जो उनकी पहुंच से फिलहाल दूर होगा, वो हैं विटोर “द फीनोम” बेलफोर्ट, जिनके 2020 में डेब्यू करने की उम्मीद है।

प्रशंसकों के लिए इस मैच की संभावना जितनी दिलचस्प हो सकती है, म्यांमार के सुपरस्टार उस संभावना को उतनी जल्दी खारिज कर देते हैं।

“द बर्मीज पाइथन” ने कहा, “विटोर और मैं भाई की तरह हैं। हम एक-दूसरे से हर समय बात करते हैं। हमारे बीच मैच की मुझे कोई संभावना नजर नहीं आती है। हम दोनों एक साथ ट्रेनिंग लेते हैं। मैं ये नहीं सोचता कि मैं जो चाहता हूं और वो जो चाहते हैं, दोनों एक हों। हम सेम पेज पर हों, ये जरूरी नहीं है।”

“मैं उनके ट्रेनिंग कैम्प में रहूंगा। मैं उनको ONE में डेब्यू करने के लिए तैयारी में मदद भी करूंगा। मैं उन्हें इसके लिए तैयार करने में मदद करूंगा लेकिन मैं कभी विटोर के खिलाफ खुद को लड़ते हुए नहीं देखना चाहूंगा।”

हालांकि, “द बर्मीज़ पाइथन” 2020 में अपने एक और सपने को साकार कर सकते हैं।

आंग ला न संग को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के साथ अपने देश में वापसी करनी है, वो भी एक बड़े मैच के साथ।

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि हम साल के अंत में म्यांमार में एक फुटबॉल स्टेडियम के अंदर आयोजन कर सकते हैं। अच्छी बात ये होगी कि अगर बारिश नहीं हुई तो आयोजन हम खुले आसमान में भी कर सकते हैं।”

“कल्पना करिए कि म्यांमार के स्टेडियम में 50,000 लोग आयोजन का लुत्फ लेने आए हैं। ये बात अपने आप में कितनी उत्साहित करने वाली है।”

ये भी पढ़ें: 2 डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला न संग के लिए यादगार रहा 2019

ONE Championship के साल 2020 के पहले लाइव इवेंट ONE: A NEW TOMORROW के लिए हो जाइए तैयार!

बैंकॉक | 10 जनवरी | टिकेट्स: Click here  |  TV: भारत में दोपहर 3:30 बजे से देखें

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)