आंग ला न संग ने टियाल थैंग के साथ किया कुल्हाड़ी फेंकने का मुकाबला

Tial Thang poses with his teammates and World Champions Aung La N Sang and Martin Nguyen

अभी समय है जब दो-डिविजन के ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग फिर से अपनी प्रतिष्ठित बेल्ट को बचाने के लिए सर्कल में वापस आए जाएंगे।

ऐसे में भले ही वो इस समय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में मुकाबला नहीं कर रहे हैं लेकिन इस सुपरस्टार ने एक दूसरी एक्टिविटी ढूंढ़ ली है, जिसमें वो समय बिताने के साथ ही मुकाबला करने की भूख को भी शांत कर पा रहे हैं।

35 साल के म्यांमार स्पोर्ट्स आइकॉन ने हाल ही में अपनी किस्मत दोस्ताना कुल्हाड़ी फेंक मुकाबले में अपने हमवतन और ONE Championship बेंटमवेट एथलीट “द ड्रैगन लेग” टियाल थैंग के खिलाफ आजमाई।

हालांकि, चीजें आंग ला न संग के पक्ष में नहीं गईं।

“द बर्मीज़ पाइथन” पहले आए। उनकी पहली कुल्हाड़ी तो लकड़ी के टारगेट पर नहीं लग पाई, जबकि दूसरी वाली ब्लू रिंग में जा लगी।

इसके बाद टियाल थैंग के चमकने की बारी आई। उनका पहला प्रयास शानदार रहा और एकदम बीचों-बीच जाकर लगा, जबकि दूसरा निशाना उनके साथी की कुल्हाड़ी की दाईं ओर लगा।

हो सकता है कि “द ड्रैगन लेग” शायद अपना भविष्य विश्व एक्स थ्रोइंग चैंपियनशिप में तलाशें। इसमें कोई शक नहीं कि आंग ला न संग दुनिया के बेहतरीन मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हैं। ऐसे में अगले कुल्हाड़ी फेंक मुकाबले से पहले वो अपना गेम जरूर सुधार लेंगे।

ये भी पढ़ें: ONE FACE-OFF में आंग ला न संग और मार्टिन गुयेन की हुई भिड़ंत

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25