थान ली ने गुयेन के खिलाफ तगड़े एक्शन की उम्मीद जताई: ‘मैं उन्हें नॉकआउट कर दूंगा’

Thanh Le DC 4927 768x512

थान ली एक ऐसे मुकाम पर खड़े हैं, जो उन्हें दुनिया के सबसे बेस्ट मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक बना सकता है।

शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ONE: INSIDE THE MATRIX में वियतनामी-अमेरिकी एथलीट ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन को उनके वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करने वाले हैं।

लगातार 3 मैचों में नॉकआउट से जीत दर्ज करने के बाद ली का मानना है कि ये वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी उसी तरीके से समाप्त होने वाला है।

उन्होंने कहा, “ये मैच शतरंज की तरह होगा और जबरदस्त एक्शन भी जरूर देखने को मिलेगा। मैच चाहे 10 सेकंड चले या 5, 10, 15 मिनट, अंत में किसी ना किसी को हार झेलनी ही पड़ेगी।”

“मैच का अंत उस बात पर निर्भर करता है कि मार्टिन किस तरह की रणनीति के साथ मैच में उतरते हैं। अगर वो मेरे पास आकर मेरी ताकत की परीक्षा लेते हैं तो ये एक छोटा मैच होगा।”

ली कोई हवा-हवाई बातें नहीं कर रहे हैं बल्कि उनका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर इस बात का प्रमाण है।

उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 11-2 का है और उनका फिनिशिंग रेट 100% है। उनमें से 10 मैचों में उन्होंने नॉकआउट से जीत दर्ज की है।

मई 2019 में अपना ONE Championship डेब्यू करने के बाद ली कई टॉप लेवल के एथलीट्स का सामना कर चुके हैं, इसलिए वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स के खिलाफ जीत भी उनके रिकॉर्ड को खास बनाती है।

पहले उन्होंने युसुप सादुलेव को नॉकआउट किया। उसके बाद 2 मैचों में पहले राउंड में फिनिश हासिल किया, जिनमें उन्हें क्रमशः पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन कोटेट्सू “नो फेस” बोकू और Shooto Pacific Rim फेदरवेट चैंपियन रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी को हराया।



इन्हीं धमाकेदार जीतों ने ली को गुयेन के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल शॉट दिलाया है। एक तरफ COVID-19 महामारी के कारण एथलीट्स अच्छी ट्रेनिंग करने में असमर्थ थे, वहीं टॉप कंटेंडर ने इस दौरान भी अपनी फिटनेस को कायम रखा है।

उन्होंने कहा, “सच कहूं तो हमारी ट्रेनिंग में कोई खास कमी नहीं आई क्योंकि हमारा एक ग्रुप है और हम मेरे जिम में ट्रेनिंग किया करते थे।”

“दोस्तों के साथ जाना और ट्रेनिंग करना उस समय काफी कठिन ,था लेकिन ONE द्वारा इवेंट की तारीख और जगह तय करने में कोई जल्दबाज़ी नहीं हो रही थी। इसलिए मैं अपने साथियों के साथ सफर भी कर पा रहा था और ट्रेनिंग भी कर रहा था।

“मैंने अपनी स्किल्स में सुधार लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।”

Thanh Le knocks out Ryogo Takahashi at ONE A NEW TOMORROW

गुयेन को हराकर ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए ली को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

Sanford MMA टीम के स्टार अगस्त 2017 में जब मरात “कोबरा” गफूरोव को नॉकआउट कर फेदरवेट चैंपियन बने, तो उनका नाम बड़े स्टार्स में लिया जाने लगा था। उसके बाद उन्होंने उस समय के ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग को भी नॉकआउट किया और पहले 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन बने।

ली की ही भांति गुयेन भी एक बेहतरीन फिनिशर हैं। उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 13-3 का है, फिनिशिंग रेट 92% है और 9 मैचों में नॉकआउट से जीत दर्ज कर चुके हैं।

“द सीटू-एशियन” ने अपने हालिया मुकाबलों में भी जीत दर्ज की है। पिछले 2 मैचों में उन्होंने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन नारनतुंगलाग “तुंगा” जदंबा और डिविजन के #2-रैंक के कंटेंडर कोयोमी “मौशिगो” मत्सुशीमा को हराया था।

ली ने कहा, “मार्टिन के राइट हैंड में गज़ब की ताकत है। जब भी उनका पंच लैंड करता है, उसका प्रभाव उनके प्रतिद्वंदी के चेहरे पर साफ देखा जा सकता है। उन्हें अनुभव प्राप्त है और लंबे समय से चैंपियन बने रहे हैं। वो एक बड़े स्टार हैं और स्टार बनने के हकदार भी हैं।”

“मार्टिन चतुराई से काम लेते हैं। वो मैच में उतरने के बाद अपने प्रतिद्वंदी के मूव्स को परखते हैं और उन्हें परखने के बाद ही अपना अटैक करना शुरू करते हैं।”

Thanh Le knocks out Yusup Saadulaev at ONE: FOR HONOR

ये वर्ल्ड टाइटल मैच 5 राउंड का होगा, लेकिन ली ने कहा है कि उनका प्लान मैच को लंबा खींचने का बिल्कुल भी नहीं है।

उन्होंने कहा, “मैं जजों द्वारा मिले फैसले से हारना नहीं चाहता, ऐसा मैं बिल्कुल भी नहीं होने देना चाहता। मैं रिंग में उतरकर अपने गेम प्लान पर ध्यान लगाना चाहता हूं और अपने मूव्स का ठीक तरीके से इस्तेमाल कर जीत दर्ज करना चाहूंगा।”

उनकी इस मानसिकता का कारण केवल उनका आक्रामक स्टाइल ही नहीं है। इसका कारण ये भी कह कि वो खुद अपनी स्किल्स की कड़ी परीक्षा लेना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं मार्शल आर्ट्स से केवल इसलिए जुड़ा हुआ हूं क्योंकि मैं खुद को और अपने परिवार को ये दिखाना चाहता हूं कि मैं दुनिया के बेस्ट फाइटर्स में से एक हूं।”

“मैं किसी आसान राह पर चलकर वर्ल्ड चैंपियन नहीं बनना चाहता। मैं दुनिया के टॉप लेवल के एथलीट्स के खिलाफ अपनी स्किल्स को टेस्ट करना चाहता हूं और माटिन भी उन्हीं में से एक हैं। इसलिए मैं उनके साथ मैच को लेकर उत्साहित हूं।”

American mixed martial arts fighter Thanh Le gets ready to step into the cage

जाहिर तौर पर ली इस मैच में सावधानी भी बरतने वाले हैं। वो अपने गेम प्लान पर टिके रहकर अपने प्रतिद्वंदी द्वारा एक गलती करने का इंतज़ार करने वाले हैं।

उस समय वियतनामी-अमेरिकी एथलीट के दिमाग में एक ही चीज घूम रही होगी।

ली ने कहा, “मैं मार्टिन को नॉकआउट करना चाहता हूं। ठीक उसी तरह जिस तरह मैंने ONE में अपने पिछले मैचों में अपने प्रतिद्वंदियों को फिनिश किया है।”

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX के स्टार्स के 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.