टांग काई ने थान ली पर आई नॉकआउट जीत और अगले दावेदारों के बारे में विस्तार से बात की

Tang Kai Thanh Le ONE 166 27 scaled

इस महीने की शुरुआत में टांग काई ने बहुत ही शानदार अंदाज में दुनिया के टॉप फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया।

1 मार्च को हुए ONE 166: Qatar में चीनी सुपरस्टार ने अंतरिम टाइटल विजेता थान ली को नॉकआउट कर डिविजन की बेल्ट को यूनिफाई किया और अनडिस्प्यूटेड ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन बने।

ये जीत टांग द्वारा ली को हराकर वर्ल्ड टाइटल जीतने के 18 महीनों के बाद आई थी। लेकिन चोट की वजह से चीनी स्टार को लंबे समय तक दूर रहना पड़ा और ली ने अंतरिम टाइटल पर कब्जा जमाया।

एक्शन से दूर रहने के दौरान टांग और उनकी टीम ने अपने प्रतिद्वंदी के लिए खास प्लान बनाया और उसे अच्छी तरह से अमल में लाए।

28 वर्षीय स्टार ने onefc.com को बताया:

“हमारी रणनीति यही थी कि दबाव बनाकर उनकी लय को तोड़ा जाए और फिर उन्हें फिनिश करें।”

https://www.instagram.com/p/C4DZ7gkpV9E/

मैच के दौरान ढीली शुरुआत करने के बाद Sunkin International Fight Club के प्रतिनिधि ने तीसरे राउंड में अपनी रेंज हासिल की और एक जबरदस्त राइट हैंड लगाकर वियतनामी-अमेरिकी स्टार को मैट पर गिरा दिया।

टांग के लिए ये नॉकआउट कई महीनों की कड़ी मेहनत का फल था।

ली के खिलाफ पहले मैच में फिनिश हासिल ना करने के बाद उन्होंने अपने आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ते हुए अपनी ताकत का परिचय करवाया:

“मैं अपनी टीम और कोचों का धन्यवाद करता हूं, जिनकी वजह से रणनीति बनाकर मैच को फिनिश कर पाया। मुझे मैच को नॉकआउट से जीतकर बहुत खुशी हुई क्योंकि मैं एक साल से भी ज्यादा समय से इसका इंतजार कर रहा था।

“जिन लोगों को पहले मुझ पर शक था, उन्हें अपनी ताकत दिखा पाया।”

टांग ने टोनन, गुयेन और सुपरबोन से फाइट का स्वागत किया

अब जब टांग काई ने ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल को यूनिफाई कर दिया है तो उनके पास विरोधियों की कोई कमी नहीं है।

फिलहाल उनके अगले प्रतिद्वंदी अमेरिकी जिउ-जित्सु दिग्गज गैरी टोनन हो सकते हैं, जो कि डिविजन में #2 रैंक के कंटेंडर हैं और 2022 में थान ली के खिलाफ नाकाम रहने के बाद से लगातार तीन जीत सबमिशन से हासिल कर चुके हैं।

जब चीनी चैंपियन से न्यू जर्सी निवासी के खिलाफ इस संभावित फाइट के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि ये स्ट्राइकर बनाम ग्रैपलर का एक क्लासिक मुकाबला होगा:

“वो जिउ-जित्सु में काफी अच्छे हैं, लेकिन उनकी स्ट्राइकिंग स्किल्स कमजोर है। मैं किसी भी स्टाइल, किसी भी व्यक्ति के साथ फाइट के लिए तैयार हूं।

“(उनकी ग्रैपलिंग) से मुझ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मैं उन्हें नॉकआउट करूंगा।”

टोनन के अलावा भी फेदरवेट MMA चैंपियन की नजरें मार्टिन गुयेन पर भी हैं।

अभी वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई स्टार को पिछले चार मैचों में 2-2 का परिणाम देखने को मिला है। टांग को लगता है कि अगर गुयेन जीत की लय हासिल कर लें तो वर्ल्ड टाइटल पाने के करीब आ जाएंगे:

“मैं मार्टिन गुयेन से फाइट करना चाहता हूं क्योंकि वो पहले 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन थे। हालांकि, वो कुछ समय से हार रहे हैं। मैं चाहता हूं कि वो कुछ फाइट जीतें और मुझे चैलेंज करें। मुझे लगता है कि ये बहुत ही अच्छी और शानदार फाइट होगी।”

आखिर में चीनी टाइटल विजेता ने बताया कि वो पूर्व ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन सिंघा माविन के खिलाफ भी मैच का स्वागत करेंगे, जो कि ONE Friday Fights 58: Superbon vs. Grigorian II में डिविजन की अंतरिम चैंपियनशिप के लिए उतरेंगे।

चीन के पहले पुरुष MMA वर्ल्ड चैंपियन ने हाल ही में सुना कि थाई दिग्गज MMA में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं।

इसे ध्यान में रखते हुए टांग ने सुपरबोन को संदेश दिया:

“मुझे लगता है कि सुपरबोन में अहंकार है क्योंकि वो कहते हैं कि थोड़ी सी प्रैक्टिस से MMA में फाइट कर सकते हैं। मैं उन्हें दिखाना पसंद करूंगा कि MMA क्या होता है और उन्हें ग्राउंड पर सुला दूंगा।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.