नए और विकसित टांग काई को वर्ल्ड टाइटल रीमैच में थान ली को तेजी से नॉकआउट करने की उम्मीद – ‘पलक मत झपकिएगा’

Thanh Le Tang Kai ONE160 1920X1280 144 768x512

मौजूदा ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन टांग काई ONE 166: Qatar में अंतरिम चैंपियन थान ली के खिलाफ होने वाले बहुप्रतीक्षित रीमैच से पहले बहुत ही शांत और सहज महसूस कर रहे हैं।

शुक्रवार, 1 मार्च को लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में होने वाले इस वर्ल्ड टाइटल मैच के जरिए चीनी स्टार की वापसी होगी, जो अगस्त 2022 में ली को पांच राउंड के जोरदार मुकाबले में हराने के बाद वापस आ रहे हैं।

वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद चोटों के चलते टांग को लगभग 18 महीनों तक एक्शन से दूर रहना पड़ा।

लेकिन लंबे समय तक बाहर रहने के बावजूद उनका मानना है कि वो कतर में होने वाले ONE के डेब्यू इवेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

28 वर्षीय स्टार ने ONE 166 में वर्ल्ड टाइटल मैच के लिए onefc.com को बताया:

“मुझे खुशी है कि ONE ने इतने महत्वपूर्ण कार्ड के लिए मेरे पहले वर्ल्ड टाइटल डिफेंस को चुना और मैं इस टाइटल फाइट के लिए फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।”

टांग को अपनी जबरदस्त ताकत के जरिए किए जाने वाले फिनिश के लिए जाना जाता है और ली के खिलाफ वो अपने करियर का 14वां नॉकआउट हासिल नहीं कर पाए थे।

भले ही वो मैच फिनिश नहीं कर पाए, लेकिन खुश हैं कि वर्ल्ड टाइटल जीत के दौरान उनका प्रदर्शन अच्छा रहा:

“मैं सोचता हूं कि एक चैलेंजर के तौर पर पांच राउंड तक लड़ना नॉर्मल है। एक प्रोफेशनल फाइटर के लिए सबसे जरूरी चीज है जीत हासिल करना।”

अपनी उपलब्धियों को कभी भी सिर पर नहीं चढ़ने देने वाले फेदरवेट MMA चैंपियन ने कुछ नए कोचों की मदद ली है ताकि वो अपने MMA खेल को और धार दी जा सके।

टांग का कहना है कि वो 1 मार्च को नए फाइटर के रूप में उतरेंगे:

“हमारी नई कोचिंग टीम रूस के दागेस्तान से आती है और हमारा ध्यान सरल और प्रैक्टिकल फाइटिंग स्टाइल पर है।

“स्ट्राइकिंग से ग्राउंड ग्रेम में जाना रूसी फाइटिंग स्टाइल की ताकत और पहचान है। मुझे आशा है कि फैंस को मेरा नया और बेहतर रूप देखने को मिलेगा।”

अब ONE वर्ल्ड चैंपियन नई और विकसित हुई स्किल्स से सुसज्जित हैं और किंगडाओ निवासी एथलीट का मानना है कि वो ली को जल्दी फिनिश कर देंगे।

टांग ने बताया:

“मैं सिर्फ जीत पर फोकस करना चाहता हूं। यकीनन, जीतने का सबसे आसान तरीका है कि मैं उन्हें जल्दी फिनिश कर दूं। पलक मत झपकिएगा, मैं उन्हें जल्दी नॉकआउट कर दूंगा।”

टांग काई को थान ली के लेग लॉक की कोई परवाह नहीं है

जब टांग काई चोट की वजह से एक्शन से दूर रहे तो थान ली काफी व्यस्त थे।

अक्टूबर 2023 में वियतनामी-अमेरिकी फाइटर ने रूसी सनसनी इल्या फ्रेमानोव को हील हुक सबमिशन से हराने में सिर्फ 62 सेकंड का समय लगा और ऐसा करते हुए उन्होंने ONE अंतरिम फेदरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

ये ली के करियर का दूसरा सबमिशन और लेग लॉक से आई पहली जीत रही। इस बात के लिए टांग अपने विरोधी के ऑलराउंड MMA खेल की तारीफ करते हैं:

“थान ली को फाइटिंग का अच्छा-खासा अनुभव है। ऐसे में बहुत सी बातें हैं, जो मैं उनसे सीख सकता हूं। पिछली बार उन्होंने अच्छी जीत हासिल की और साबित किया था कि उनके पास छुपी ही स्किल्स हैं, जिनका प्रदर्शन उन्होंने पहले कभी नहीं किया है।”

एक तरफ ली की हील हुक से आई जीत चौंकाने वाली और प्रभावशाली थी, वहीं टांग रीमैच में लेग लॉक्स से अपने पैर को बचाने को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि वो अपनी ट्रेनिंग पर भरोसा करते हैं और ONE 166 में किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार हैं:

“मेरी तैयारी हमेशा से काफी अच्छी रही है। मैं हील हुक की वजह से अपनी रणनीति में बदलाव नहीं करूंगा। मुझे नहीं लगता कि ये मायने रखता है क्योंकि हील हुक ज्यादा कठिन नहीं होता और कोई भी उसे लगा सकता है।”

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35