अल्वारेज़ को लापिकुस के खिलाफ अवैध स्ट्राइक्स के कारण डिसक्वालीफाई किया गया

Eddie Alvarez Iuri Lapicus ONE on TNT I 7 768x512

‘ONE on TNT I‘ का को-मेन इवेंट विवादास्पद तरीके से खत्म हुआ, जब अवैध स्ट्राइक्स का खामियाजा मशहूर मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट को उठाना पड़ा।

गुरुवार, 8 अप्रैल को अमेरिकी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ के #2 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर यूरी लापिकुस के सिर के पीछे आकस्मिक अवैध स्ट्राइक्स मारने के कारण रेड कार्ड दिया गया और उनकी डिसक्वालीफिकेशन (DQ) से हार हुई।

मैच की शुरुआत दोनों ही प्रतिद्वंदियों ने एक दूसरे को परख कर की और लापिकुस ने सर्कल के बीच में दिग्गज विरोधी को अपनी लेग किक्स से मापा।

लेकिन अल्वारेज़ को अपना दांव खेलने में ज्यादा समय नहीं लगा। “द अंडरग्राउंड किंग” ने डबल-लेग टेकडाउन की कोशिश करते हुए मोल्दोवन एथलीट के ऊपर चढ़ गए और फिर सर्कल के दीवारों के करीब कई पंच बरसाए।

लेकिन तभी अल्वारेज़ द्वारा लापिकुस के सिर के पिछले हिस्से पर मारने की वजह से रेफरी जस्टिन ब्राउन ने उन्हें चेतावनी दी और फिर मुकाबले को 5 मिनट के रिकवरी ब्रेक के लिए रोक दिया।

जब रिकवरी की अवधि समाप्त हुई, ये साफ हो चला था कि लापिकुस आगे हिस्सा नहीं ले सकते थे। उसी के साथ ब्राउन ने अल्वारेज़ को रेड कार्ड दिया, जिसके कारण पहले राउंड के 1:03 मिनट में वो डिसक्वालीफाई हो गए।

ये जाहिर था कि अल्वारेज़ उस निर्णय से बहुत निराश थे और कह रहे थे कि ऐसा उन्होंने जानबूझकर नहीं किया। अमेरिकी एथलीट ने अपने प्रतिद्वंदी के ठीक होने की कामना की ताकि वो अपने घर सही सलामत पहुंच सकें।

अल्वारेज़ ने मैच के बाद ONE Championship की कमेंट्री टीम से बातचीत के दौरान कहा, “रेफरी ने जो भी निर्णय लिया है, मैं उनका समर्थन करता हूं और माफी मांगता हूं।”

“मैं कामना करता हूं कि यूरी ठीक हैं क्योंकि ये खेल काफी खतरनाक है, मैं बस यही चाहता हूं कि सब कुशल मंगल हैं और वो वापस अपने घर और परिवार के पास जा सकें। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वो ठीक हैं।”

इस जीत के बाद लापिकुस का रिकॉर्ड अब 15-1 का हो गया है और लाइटवेट डिविजन के ONE एथलीट रैंकिंग्स की #2 रैंक पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

इसमें कोई शक नहीं है कि मोल्दोवन एथलीट और अल्वारेज़ भी “ONE on TNT II” के मेन इवेंट पर अपनी नज़रें टिकाए रखेंगे, जहां ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली अपनी टाइटल डिफेंड टिमोफी नास्तुकिन के सामने कर रहे हैं।

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4