मोटरसाइकिल एक्सीडेंट में ONE सुपरस्टार यूरी लापिकुस का निधन

Zebaztian Kadestam Iuri Lapicus ONE on Prime Video 1 1920X1280 1

ONE Championship परिवार को बहुत दुख है कि MMA एथलीट यूरी लापिकुस अब इस दुनिया में नहीं रहे।

पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर का निधन सोमवार, 20 मार्च को हुआ। उनकी उम्र केवल 27 साल थी और पिछले हफ्ते उन्हें एक मोटरसाइकिल एक्सीडेंट में कई गंभीर चोटें आई थीं।

लापिकुस को अपने बेहतरीन स्किल-सेट, फैंस को पसंद आने वाले स्टाइल और मैच को हमेशा फिनिश करने की चाह के लिए जाना जाता था। उन्होंने ONE में अपने 5 मैचों में गहरी छाप छोड़ी थी।

उन्होंने साल 2019 में 12-0 के रिकॉर्ड और 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट को साथ लिए अपना प्रोमोशनल डेब्यू किया था।

उन्होंने अपने प्रोमोशनल डेब्यू में शेनन विराचाई को शानदार तरीके से सबमिशन से हराया। वहीं अगले मैच में उन्हें अपने करियर की सबसे बड़ी जीत मिली, जहां उन्हें पूर्व फेदरवेट किंग मरात गफूरोव पर पहले राउंड में सबमिशन से जीत मिली थी।

उन शानदार जीतों ने लापिकुस को अक्टूबर 2020 में ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन ली के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल शॉट दिलाया। हालांकि उन्हें चैंपियनशिप मैच में हार मिली, लेकिन वो खुद को डिविजन के सबसे खतरनाक कंटेंडर्स में से एक के रूप में स्थापित कर चुके थे।

ONE ने मंगलवार को लापिकुस के निधन पर शोक जताते हुए स्टेटमेंट जारी की:

“ONE Championship की टीम यूरी लापिकुस के निधन की खबर से आहत है। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके चाहने वालों के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

न्यूज़ में और

Masaaki Noiri faces off with Liu Mengyang with the Tokyo skyline in the background
Suakim celebrates his win over Nabil Anane at The Inner Circle 25.
Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25
Phetjeeja vs. Antonia Prifti for ONE Atomweight Kickboxing World Title at The Inner Circle 28
ONE Championship booked Gilbert Nakatani vs. Nazareth Lalthazuala for ONE Fight Night 47
Nabil Anane during his post-fight speech at ONE 170.
Nabil Anane punches Ilias Ennahachi at ONE Friday Fights 126
Elbek Alyshov celebrates after capturing the ONE Bantamweight MMA World Championship at The Inner Circle 24.
Ramadan Ondash connects with a right hand on Johan Ghazali at The Inner Circle 24.
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Malaysian Prime Minister Datuk Seri Anwar Ibrahim (L) and Aliff Sor Dechapan (R) at the Prime Minister's Office in Putrajaya, Malaysia.
Elbek Alyshov enters the ring against Carlo Bumina ang at ONE Fight Night 37