अल्वारेज़ को हराकर लापिकुस अमेरिकी फैंस का दिल जीतने के लिए हैं तैयार

Iurie Lapicus DC 4682 768x512

यूरी लापिकुस गुरुवार, 8 अप्रैल को अमेरिकी फैंस का मनोरंजन करने के लिए कमर कस चुके हैं।

ONE on TNT I” के को-मेन इवेंट में उनका सामना अमेरिकी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ से होगा।

उभरते हुए मोल्दोवन स्टार के लिए ये मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड पर छाने का सुनहरा मौका है और वो वर्ल्ड-फेमस नॉकआउट आर्टिस्ट की चुनौती के लिए तैयार हैं।

साथ ही 25 वर्षीय एथलीट शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर-अमेरिकी फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाना चाहते हैं।

#2 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर यूरी लापिकुस ने कहा, “अल्वारेज़ की चुनौती से पार पाना आसान नहीं है। एक लैजेंड एथलीट पर बढ़त बनाना बहुत मुश्किल है।”

“वो वाकई में एक लैजेंड हैं और आसानी से हार नहीं मानते इसलिए मैं चाहता हूं कि फैंस को एक अच्छा मैच देखने को मिले, जिसके लिए मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं।”

साल 2014 में प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू के बाद से ही लापिकुस अपने ग्रैपलिंग गेम, शानदार स्ट्राइकिंग और जबरदस्त नॉकआउट पावर की मदद से अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

उन्होंने अपने करियर के पहले 12 मैचों में लगातार 12 जीत दर्ज की थीं, जो सभी पहले राउंड में आईं। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें ONE Championship में जगह मिली।

ONE डेब्यू में उन्हें शेनन “वनशिन”” विराचाई के खिलाफ तीसरे राउंड में सबमिशन से जीत मिली और उसके बाद पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मरात “कोबरा” गफूरोव को केवल 67 सेकंड में सबमिशन से हराकर उन्होंने सभी चौंका दिया था।



इसी शानदार प्रदर्शन के बलबूते उन्हें पिछले साल अक्टूबर में क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के खिलाफ ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट मिला।

शुरुआती सेकंडों में लापिकुस के राइट हैंड के प्रभाव से डिफेंडिंग चैंपियन मैट पर जा गिरे थे। ग्राउंड गेम में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखी गई, लेकिन अंत में ली को तकनीकी नॉकआउट से जीत मिली, जो लापिकुस के करियर की पहली हार भी रही।

लापिकुस ने कहा, “ली के खिलाफ मैच मेरी उम्मीद के अनुसार आगे नहीं बढ़ा, लेकिन अब निराशा को पीछे छोड़ आगे बढ़ने का समय है।”

“ये समय मेरे लिए अच्छा नहीं रहा क्योंकि मैंने टाइटल जीतने की उम्मीद की थी। लेकिन यही जिंदगी है, कभी हार मिलती है तो कभी जीत। अब मुझे एक बार में एक ही चीज पर ध्यान होगा, उसी तरह फिलहाल मेरा फोकस अगले मैच पर है।”

उनके विरोधी अल्वारेज़ हैं, जिन्हें मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के सबसे महान एथलीट्स में से एक का दर्जा प्राप्त है। उनका रिकॉर्ड 30-7 (1 नो कॉन्टेस्ट), फिनिशिंग रेट 80 प्रतिशत और 15 मैचों को पहले राउंड में फिनिश कर चुके हैं।

साथ ही उत्तर अमेरिका के 2 सबसे बड़े प्रोमोशंस में लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और अब ONE में भी ऐसा ही करना चाहते हैं।

लापिकुस जानते हैं कि “द अंडरग्राउंड किंग” क्या करने में सक्षम हैं क्योंकि वो उन्हें बचपन से फॉलो करते आ रहे हैं।

वो इस मैच की अहमियत को भी समझते हैं। इस जीत से ना केवल उन्हें मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड में सम्मान मिलेगा, बल्कि उन्हें दूसरा ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी मिल सकता है।

Team Petrosyan's Iuri Lapicus cracks Marat Gafurov in February 2020

धमाकेदार को-मेन इवेंट बाउट के लिए मोल्दोवन स्टार Team Petrosyan में किकबॉक्सिंग लैजेंड जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन की निगरानी में ट्रेनिंग कर रहे हैं।

उन्होंने बताया, “मैं एडी अल्वारेज़ के खिलाफ मैच के लिए तैयार हूं और मेरा पूरा ध्यान केवल इसी मुकाबले पर है।”

“अल्वारेज़ के खिलाफ जीत मिली तो मेरा करियर नई ऊंचाइयों को छू सकता है। मेरा सामना MMA लैजेंड से हो रहा है, जो दुनिया के कई सबसे बेहतरीन एथलीट्स को मात दे चुके हैं।

“मुझे खुद पर भरोसा है कि मैं दोबारा ONE वर्ल्ड टाइटल शॉट दोबारा हासिल करूंगा और उसके लिए मुझे अल्वारेज़ की चुनौती से पार पाना ही होगा।”

“ONE on TNT I” में जाहिर तौर पर लापिकुस सुर्खियां बटोर सकते हैं और वो धमाकेदार जीत दर्ज कर वर्ल्ड चैंपियनशिप के करीब पहुंचने को बेताब हैं।

ये भी पढ़ें: कैसे मार्शल आर्ट्स ने यूरी लापिकुस को दिया एक नया जीवन

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25