MMA हो या निवेश, अल्वारेज़ ने जुनून को सफलता का रूप दिया

Eddie Alavrez in the ring for his battle with the Philippines' Eduard Folayang

एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ ना केवल एक दिग्गज मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हैं बल्कि एक अच्छे निवेशक भी हैं।

गुरुवार, 8 अप्रैल को “ONE on TNT I” के लाइटवेट मुकाबले में उनका सामना यूरी लापिकुस से होगा। वो जानते हैं कि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर के अंत के बाद वो क्या फैसले लेने वाले हैं।

अल्वारेज़ ने कहा, “मैं बहुत छोटी उम्र से रियल एस्टेट में निवेश करता आ रहा हूं और अक्सर फाइट्स से जीते हुए पैसों को रियल एस्टेट में इन्वेस्ट करता था। मुझे लगता था कि इन्वेस्टिंग बहुत जरूरी है।”

“हमारी जिंदगी बहुत छोटी सी है और हमें इसमें बहुत कुछ हासिल करना है। ये मेरे लिए जुनून बन चुका है। रिंग से बाहर की दुनिया में मुझे ये करना पसंद है।”

“द अंडरग्राउंड किंग” अपने जुनून को सफलता का रूप देना जानते हैं। प्रतिबद्धता के कारण ही तो उन्हें कॉम्बैट स्पोर्ट्स में इतनी सफलता मिली और कई बार के लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन भी बने।

वो कोई भी काम करें, उसके लिए कड़ी मेहनत करना नहीं छोड़ते। इसने उन्हें ना केवल सर्कल में अच्छा करने में मदद की बल्कि वित्तीय चीजों को समझने में भी मदद की।

उन्होंने कहा, “ये किसी खेल की तरह है। मैं फाइटिंग और इन्वेस्टिंग को एक नजर से देखता हूं। उन्हें मैं प्रतिद्वंदिता के रूप में देखता हूं, जहां मुझे जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं। मैं चीजों को समझने पर भी काफी ध्यान देता हूं।”

“ये फिजिकल नहीं है, लेकिन समय, रिसर्च और प्रयासों की जरूरत इसमें भी है। इसके लिए लत होने की जरूरत है।

“ऐसा इसलिए क्योंकि मुझे हर हालत में जीत चाहिए। निवेश के मामले में भी मेरे विचार अलग नहीं हैं। मुझे किसी भी हालत में ज्यादा मुनाफा चाहिए। फाइटिंग की तरह यहां भी मैं अपने विरोधियों को खुद से पीछे धकेलना चाहता हूं।”



मार्शल आर्ट्स और इन्वेस्टिंग के बीच समानताएं यहीं नहीं रुकती। अल्वारेज़ जानते हैं कि कब बड़ा रिस्क लेना है और कैसे चतुराई भरे फैसले लेने हैं।

अमेरिकी स्टार ने कहा, “मेरा सबसे पहला नियम पैसे नहीं हारना है और मेरा दूसरा नियम भी यही है। मैं हारने जैसी चीज से खुद को दूर रखना चाहता हूं।”

“मैं जिससे भी बात करता हूं, हम पहले ही अपने कुल बजट का 10 प्रतिशत बड़े रिस्क लेने के लिए तय कर चुके होते हैं। इससे मुझे कोई समस्या नहीं है। कभी-कभी रिस्क लेना भी अच्छा है, लेकिन बड़े स्तर पर नहीं।

“मैं लोगों को ऐसा करते नहीं देखना चाहता कि वो एक ही बार में अपना सारा पैसा एक ही डील पर लगा दें और कहें कि उन्हें रातों-रात अमीर बनना है। ऐसी चीजें बहुत कम होती हैं और रातों-रात आप अमीर के बजाय गरीब भी बन सकते हैं।”

american martial arts legend Eddie Alvarez

फिलहाल अल्वारेज़ का फोकस ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट पर है और वो कहते हैं कि उनकी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स से भी एक अलग पहचान है।

उनका मानना है कि लोगों को आपके बारे में एक सेलिब्रिटी होने के अलावा भी जानकारी होनी चाहिए।

अल्वारेज़ ने कहा, “फाइटिंग करियर का अंत किसी भी समय पर हो सकता है और आपको खुद पर भरोसा होना चाहिए कि फाइटिंग से बाहर की दुनिया में भी आप अच्छा कर सकते हैं।”

“मुझे लगता है कि फाइटर्स को फाइटिंग से बाहर की दुनिया में भी मौके तलाशने शुरू करने चाहिए। अच्छे पति बनें, अच्छे पिता बनें और अच्छे बिजनेसमैन भी बनें।”

ये भी पढ़ें: खुद के साथ ONE को भी नहीं ऊंचाइयों पर पहुंचाना चाहते हैं एडी अल्वारेज़

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35